Cricket
IND vs NED: टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, 34 छक्कों के साथ युवराज सिंह को पछाड़ा: Check OUT

IND vs NED, T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में आज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेल रही है। वहीं इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Records) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान बल्लेबाजी करने […]

IND vs NED, T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में आज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेल रही है। वहीं इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Records) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान रोहित ने अर्धशतक जड़ डाला। इस दौरान रोहित ने अपनी इस पारी में 39 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन जड़े, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल हैं। इस पारी के साथ ही इस खिलाड़ी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानें कौन सा है वो रिकॉर्ड। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

IND vs NED: टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, 34 छक्कों के साथ युवराज सिंह को पछाड़ा: Check OUT

रोहित शर्मा ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि, टी20 विश्व कप में आज के मुकाबले से पहले तक रोहित शर्मा के नाम 31 छक्के दर्ज थे, जबकि युवराज के नाम 33। लेकिन रोहित ने नीदरलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 3 छक्के और जड़ा डाले। अब इन 3 छक्कों के साथ रोहित के टी20 विश्व कप में कुल छक्कों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। जोकि सबसे ज्यादा हैं। अब इसी के साथ भारतीय कप्तान टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप में 25 छक्के दर्ज हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

IND vs NED: टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, 34 छक्कों के साथ युवराज सिंह को पछाड़ा: Check OUT

IND vs NED: टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick