IND vs NAM LIVE-T20 World Cup 2021-Indian cricket team: टी20 विश्वकप में रविवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेल गए मुकाबले में कीवियों ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हर दिया। अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चूर हो गया। भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हालांकि सोमवार को टीम इंडिया नामीबिया (Namibia ) के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2021: 9 साल में पहली बार आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में नहीं Team India, कुल 9 टूर्नामेंट और 8वीं हार
प्रैक्टिस सेशन किया रद्द
IND vs NAM LIVE-T20 World Cup 2021-Indian cricket team: टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से टूट गई। टीम को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अफगानिस्तान का ही सहारा था। लेकिन अफगान टीम कुछ खास नहीं कर सकी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 124 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 15 गेंद शेष रहते मुकाबले को जीत लिया। अफगानिस्तान की हार से निराश भारतीय टीम ने सोमवार को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच से पहले नामीबिया (Namibia ) के खिलाफ अपने प्रैक्टिस सेशन को रद्द करने का फैसला किया।
TEAMS | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
NEW ZEALAND |
5 | 4 | 1 | 0 | 8 | 1.162 | ||
PAKISTAN |
4 | 4 | 0 | 0 | 8 | 1.065 | ||
INDIA |
4 | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.619 | ||
AFGHANISTAN |
5 | 2 | 3 | 0 | 4 | 1.053 | ||
NAMIBIA |
4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -1.851 | ||
SCOTLAND |
4 | 0 | 4 | 0 | 0 | -3.494 |
- टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप 2 से हटने वाली पहली बड़ी टीम बनी।
- टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार गई।
- विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम दूसरी ऐसी भारतीय टीम है जोकि 2012 के बाद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी है। टीम पिछले दो वर्ल्ड कप सीजन में रनर-अप और सेमीफाइल तक पहुंच सकी है।
- टी20 विश्वकप 2021 में भारत की शुरुआत खराब रही। पहले दो मुकाबलों में ही टीम को 10 और 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
- पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
- दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर अपने रिकॉर्ड को कायम रखा था।
- बतौर कप्तान अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी के लिए विराट कोहली की तलाश अभी भी जारी है।
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in