IND vs ENG 5th Test: सीरीज में भारतीय गेंदबाज इंग्लिश बॉलर्स पर रहे भारी, बुमराह के आगे एंडरसन भी हुए फेल, देखिए टॉप-5 विकेट टेकर
IND vs ENG 5th Test: सीरीज में भारतीय गेंदबाज इंग्लिश बॉलर्स पर रहे भारी, बुमराह के आगे एंडरसन भी हुए फेल, देखिए…

IND vs ENG 5th Test: सीरीज में भारतीय गेंदबाज इंग्लिश बॉलर्स पर रहे भारी, बुमराह के आगे एंडरसन भी हुए फेल, देखिए टॉप-5 विकेट टेकर- टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्ट 10 सिंतबर से होना था। जिसे भारतीय टीम में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते रद्द कर दिया गया है। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाज इंग्लिश बॉलर्स पर रहे भारी रहे। जसप्रीत बुमराह के आगे दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी फेल हो गए। IND vs ENG Test Series, Top Wicket Takers, Ollie Robinson, Jasprit Bumrah, James Anderson, Mohammed Siraj, Mohammed Shami, India vs England Series
दरअसल, सीरीज के 4 मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने 21.33 की औसत से सबसे ज्यादा 21 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान रोबिंसन ने एक पारी में 5 लेने का कारनामा दो बार किया। उनके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काबिज हैं, जिन्होंने 4 टेस्ट में 20.83 की शानदार औसत से 18 विकेट लिए। बुमराह ने सीरीज में सिर्फ 151 ओवर ही डाले थे, जबकि रोबिंसन ने 166.2 ओवर गेंदबाजी की थी।
टॉप-5 गेंदबाजों के अलावा कोई भी बॉलर 10 विकेट नहीं ले सका
तीसरे नंबर पर इंग्लिश पेसर जेम्स एंडरसन काबिज रहे। एंडरसन ने 4 टेस्ट में 24.66 की औसत से 15 विकेट अपने नाम किए। बुमराह और एंडरसन ने 1-1 बार पारी में 5 विकेट भी लिए। एंडरसन ने सीरीज में 163.3 ओवर गेंदबाजी की। एंडरसन के बाद चौथे नंबर पर मोहम्मद सिराज और 5वें नंबर पर मोहम्मद शमी काबिज हैं। पेसर सिराज ने 4 टेस्ट में 14 विकेट लिए, जबकि शमी ने सिर्फ 3 टेस्ट खेले और 11 विकेट झटके। इन टॉप-5 गेंदबाजों के अलावा कोई भी बॉलर 10 विकेट नहीं ले सका।
इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट नॉटिंघम में खेला गया था, जो बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट लॉर्ड्स में हुआ, जो टीम इंडिया ने 151 रन से जीता। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की और भारतीय टीम को पारी और 76 रन से हराकर सीरीज बराबर कर दी। फिर चौथा टेस्ट टीम इंडिया ने 157 रन से जीतकर सीरीज में फिर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। IND vs ENG Test Series, Top Wicket Takers, Ollie Robinson, Jasprit Bumrah, James Anderson, Mohammed Siraj, Mohammed Shami, India vs England Series
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | BBM | Ave | Econ | SR | 5 | 10 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
OE Robinson (ENG) | 4 | 8 | 166.2 | 47 | 448 | 21 | 5/65 | 7/81 | 21.33 | 2.69 | 47.5 | 2 | 0 |
JJ Bumrah (INDIA) | 4 | 7 | 151.0 | 40 | 375 | 18 | 5/64 | 9/110 | 20.83 | 2.48 | 50.3 | 1 | 0 |
JM Anderson (ENG) | 4 | 8 | 163.3 | 51 | 370 | 15 | 5/62 | 5/115 | 24.66 | 2.26 | 65.4 | 1 | 0 |
Mohammed Siraj (INDIA) | 4 | 7 | 126.5 | 22 | 430 | 14 | 4/32 | 8/126 | 30.71 | 3.39 | 54.3 | 0 | 0 |
Mohammed Shami (INDIA) | 3 | 5 | 96.5 | 19 | 303 | 11 | 4/95 | 4/95 | 27.54 | 3.12 | 52.8 | 0 | 0 |
C Overton (ENG) | 2 | 4 | 62.3 | 16 | 168 | 8 | 3/14 | 6/61 | 21.00 | 2.68 | 46.8 | 0 | 0 |
CR Woakes (ENG) | 1 | 2 | 47.0 | 14 | 138 | 7 | 4/55 | 7/138 | 19.71 | 2.93 | 40.2 | 0 | 0 |
SN Thakur (INDIA) | 2 | 4 | 49.0 | 7 | 154 | 7 | 2/22 | 4/78 | 22.00 | 3.14 | 42.0 | 0 | 0 |
UT Yadav (INDIA) | 1 | 2 | 37.2 | 4 | 136 | 6 | 3/60 | 6/136 | 22.66 | 3.64 | 37.3 | 0 | 0 |
RA Jadeja (INDIA) | 4 | 7 | 123.0 | 27 | 272 | 6 | 2/36 | 4/86 | 45.33 | 2.21 | 123.0 | 0 | 0 |