Cricket
Ind vs Eng: ओवल में धमाकेदार है KL Rahul और Rishabh Pant का रिकॉर्ड; Virat Kohli, Cheteshwar Pujara और Ajinkya Rahane रहे फेल

Ind vs Eng: ओवल में धमाकेदार है KL Rahul और Rishabh Pant का रिकॉर्ड; Virat Kohli, Cheteshwar Pujara और Ajinkya Rahane रहे फेल

Ind vs Eng: Oval Test में धमाकेदार है KL Rahul और Rishabh Pant का रिकॉर्ड; Virat Kohli, Cheteshwar Pujara और Ajinkya Rahane रहे फेल
Ind vs Eng: ओवल में धमाकेदार है KL Rahul और Rishabh Pant का रिकॉर्ड; Virat Kohli, Cheteshwar Pujara और Ajinkya Rahane रहे फेल – भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। नॉटिंघम में हुआ पहला मैच ड्रॉ पर छूटा था, जिसके बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय […]

Ind vs Eng: ओवल में धमाकेदार है KL Rahul और Rishabh Pant का रिकॉर्ड; Virat Kohli, Cheteshwar Pujara और Ajinkya Rahane रहे फेल – भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। नॉटिंघम में हुआ पहला मैच ड्रॉ पर छूटा था, जिसके बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 151 रन से शिकस्त दी थी। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारत को पारी और 76 रन से मात दी। लंदन में खेला जाने वाला चौथा टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, लेकिन भारतीय स्टार बल्लेबाजों का ओवल के मैदान पर रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है ऐसे में भारत के बल्लेबाजों को थोड़ा और जिम्मेदारी से खेलना होगा। IND vs ENG, KL Rahul, Rishabh Pant, Oval Test, Virat Kohli

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के तीन मैचों में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। ओपनर्स रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई है, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा उठाने में नाकामयाब रहे हैं। निचले क्रम के बल्लेबाज भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं ओवल के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा है और मौजूदा टीम के किन बल्लेबाजों के रिकॉर्ड यहां कैसा है।

ओवल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ऊपर केएल राहुल हैं। उन्होंने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 149 रनों की पारी खेली थी। उनके बाद ऋषभ पंत का नाम है। भारतीय टीम के पिछले दौरे में पंत ने इस मैदान में 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ओवल में भी एक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली है। इस मैदान में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन खराब रहा है। यहां तक कि विराट  यहां खेली अपनी 4 पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं।

    प्लेयर          मैच    इनिंग     रन
केएल राहुल        1         2      186 रन
ऋषभ पंत          1          2      119 रन
रविंद्र जडेजा      1          2        99 रन
एमएस धोनी       1         2        82 रन
विराट कोहली    2          4        75 रन

विराट और धोनी के अवाला ओवल में टेस्ट क्रिकेट के स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने भी भारत को निराश किया है। इन दोनों बल्लेबाजों भी इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनाने में फेल साबित हुए हैं। IND vs ENG, KL Rahul, Rishabh Pant, Oval Test, Virat Kohli

    प्लेयर         मैच    इनिंग   रन
चेतेश्वर पुजारा     2       4       52 रन
अजिंक्य रहाणे    2       4       41 रन
आर अश्विन        1       2       20 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। बराबरी पर चल रही दोनों की टीमें इस मैच को जीत सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।

ये भी पढ़ें – India’s Record at Oval: ओवल में Virat Kohli के लिए कठिन चुनौती, पिछले 50 सालों में यहां कभी नहीं जीती टीम इंडिया

Editors pick