Ind vs Eng 2nd Test LIVE: भारत ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को चटाई धूल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों के आगे इंग्लिश शेर हुए ढेर; 151 रनों से जीती Virat Kohli की सेना: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में 151 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ 5 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच के हीरो मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह रहे। सिराज ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए। यह इस सीरीज का दूसरा टेस्ट था। तीसरा मुकाबला 25 अगस्त को लीड्स में खेला जाएगा। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें… Virat Kohli, Ravichandran Ashwin, Ind vs Eng 2nd Test live, India vs England live streaming, India vs England 2nd Test live- follow live on hindi.insidesport.in
मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहली पारी में 364 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 391 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 298 रन बनाकर पारी घोषित की। साथ ही इंग्लैंड के सामने 272 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में 120 रन पर सिमट गई।
दूसरी पारी में 4 इंग्लिश खिलाड़ी खाता नहीं खोल सके
इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में कप्तान जो रूट ने 33, जोस बटलर ने 25 और मोइन अली ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें 5 इंग्लिश खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। जबकि ईशांत शर्मा ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट झटका।
इंग्लैंड में पहली बार दोनों इंग्लिश ओपनर खाता नहीं खोल सके
दूसरी पारी में इंग्लैंड के दोनों ओपनर रोरी बर्न्स और डॉम सिबली खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ऐसा इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है, जब अपने ही घर में दोनों इंग्लिश ओपनर खाता नहीं खोल सके हों। ओवरऑल टेस्ट में यह छठी बार हुआ है। साथ ही 2005/06 के बाद पहली बार हुआ है। इससे पहले 2005/06 के फैसलाबाद टेस्ट में मार्कस ट्रेस्कोथिक और एंड्र्यू स्ट्रास एक ही पारी में बगैर खाता खोले आउट हुए थे।
इंग्लैंड की दूसरी पारी के अपडेट्स…
- 272 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती 2 ओवर में एक रन बनाकर दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए।
- पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने रोरी बर्न्स को बगैर खाता खोले मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया।
- दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी आए और उन्होंने चौथी बॉल पर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। शमी ने डॉम सिबली को भी बगैर खाता खोले ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।
- यहां से इंग्लिश टीम संभलने की कोशिश ही कर रही थी कि 44 के स्कोर पर तीसरा झटक लगा। ईशांत शर्मा ने हसीब हमीद को 9 रन पर LBW किया।
- ईशांत ने ही इंग्लैंड को 67 के स्कोर पर चौथा झटका दिया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को 2 रन पर LBW किया। इस विकेट के बाद 5वें दिन का टी-टाइम कर दिया गया।
- टी-टाइम से वापसी पर पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को शिकार बनाया। पहली पारी में नाबाद 180 रन बनाने वाले जो रूट 33 रन बनाकर कैच आउट हुए।
- जोस बटलर और मोइन अली ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे ज्यादा देर सफल नहीं हो सके। 90 के स्कोर पर टीम को लगातार 2 झटके लगे।
- मोहम्मद सिराज ने लगातार 2 बॉल पर मोइन अली और सैम करन को पवेलियन भेजकर मैच को और रोमांचक कर दिया। यहां से टीम इंडिया जीत आसान लगने लगी।
- 120 के स्कोर पर इंग्लैंड को 8वां और 9वां झटका लगा। पहले जसप्रीत बुमराह ने ओली रॉबिंसन को अपना तीसरा शिकार बनाया।
- इसके बाद मोहम्मद सिराज अगला ओवर लेकर आए और क्रीज पर जमे जोस बटलर को 25 रन पर पवेलियन भेजा। बटलर का कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने झटका।
- आखिर में मोहम्मद सिराज ने ही जेम्स एंडरसन को क्लीन बोल्ड कर टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Rory Burns | 0 | 4 | 0 | 0 | 0.00 | |
Dom Sibley | 0 | 4 | 0 | 0 | 0.00 | |
Haseeb Hameed | 9 | 45 | 0 | 0 | 20.00 | |
Joe Root (C) | 33 | 60 | 5 | 0 | 55.00 | |
Jonny Bairstow | 2 | 24 | 0 | 0 | 8.33 | |
Jos Buttler (WK) | 25 | 96 | 3 | 0 | 26.04 | |
Moeen Ali | 13 | 42 | 2 | 0 | 30.95 | |
Sam Curran | 0 | 1 | 0 | 0 | 0.00 | |
Ollie Robinson | 9 | 35 | 0 | 0 | 25.71 | |
Mark Wood | 0 | 1 | 0 | 0 | 0.00 | |
James Anderson | 0 | 3 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 29 (b 17, w 1, nb 4, lb 7) | |||||
Total | 120/10 (51.5) |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Jasprit Bumrah | 15 | 3 | 33 | 3 | 2.20 |
Mohammed Shami | 10 | 5 | 13 | 1 | 1.30 |
Ravindra Jadeja | 6 | 3 | 5 | 0 | 0.83 |
Mohammed Siraj | 10.5 | 3 | 32 | 4 | 2.95 |
Ishant Sharma | 10 | 3 | 13 | 2 | 1.30 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Rory Burns | 1-1 | 0.3 |
Dom Sibley | 2-1 | 1.4 |
H Hameed | 3-44 | 15.3 |
JM Bairstow | 4-67 | 21.6 |
JE Root | 5-67 | 22.3 |
MM Ali | 6-90 | 38.1 |
SM Curran | 7-90 | 38.2 |
Ollie Robinson | 8-120 | 50.5 |
Jos Buttler | 9-120 | 51.2 |
James Anderson | 10-120 | 51.5 |
Hello and welcome to our coverage of the final day of the 2nd Test here at Lord’s. #TeamIndia getting into a huddle ahead of what promises to be an exciting Day 5.? #ENGvIND pic.twitter.com/hVp0OofME9
— BCCI (@BCCI) August 16, 2021
Before the action starts, the Day 5 pitch. ? #ENGvIND pic.twitter.com/3KSf3ldO4i
— BCCI (@BCCI) August 16, 2021
टीम इंडिया की दूसरी पारी के अपडेट्स…
- लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की, जो अच्छी नहीं रही। 27 रन पर भारतीय टीम ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए।
- तेज गेंदबाज मार्क वुड ने पहले 18 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका दिया। पहली पारी में शतक लगाने वाले लोकेश राहुल 5 रन बनाकर कैच आउट हुए।
- इसके बाद अपना अगला ओवर लेकर मार्क वुड ने रोहित शर्मा को भी 21 रन के निजी स्कोर पर मोइन अली के हाथों कैच आउट कराया।
- ऐसे में कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से बड़ी पारी खेलकर टीम को संभालने की उम्मीद थी। दोनों ने टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया।
- यहां 55 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वे मुश्किल हालात में इंग्लिश कप्तान जो रूट की तरह टीम को संभाल नहीं सके।
- यहां से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप की और स्कोर 150 के पार पहुंचाकर टीम को संभाला।
- 155 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। मार्क वुड ने चेतेश्वर पुजारा को 45 रन पर आउट किया। पुजारा ने टीम को मुश्किल से निकाला, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।
- ऐसा ही कुछ अजिंक्य रहाणे के साथ हुआ। वे भी 167 के स्कोर पर 5वें विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। रहाणे 61 रन बनाकर मोइन अली की बॉल पर कैच आउट हुए।
- टीम इंडिया इन दो झटकों से संभल भी नहीं सकी थी कि 175 के स्कोर पर टीम को छठा झटका लगा। इस बार मोइन अली ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 3 रन पर क्लीन बोल्ड किया।
- यहां से खराब रोशनी की वजह से खेल को रोका गया। इसके बाद अंपायर ने दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी। इस समय तक टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 181 रन बना लिए थे।
- पांचवां दिन
- लॉर्ड्स टेस्ट के 5वें दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 181 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 194 के स्कोर पर 7वां विकेट गंवाया।
- विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 22 रन बनाकर ओली रॉबिंसन का शिकार हुए। इसके बाद टीम ने 200 रन पूरे करते ही 209 के स्कोर पर 8वां विकेट भी गंवा दिया।
- यहां से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने पारी को संभाला और 9वें विकेट के लिए फिफ्टी की पार्टनरशिप की। दोनों ने टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
KL Rahul | 5 | 30 | 0 | 0 | 16.67 | |
Rohit Sharma | 21 | 36 | 2 | 1 | 58.33 | |
Cheteshwar Pujara | 45 | 206 | 4 | 0 | 21.84 | |
Virat Kohli (C) | 20 | 31 | 4 | 0 | 64.52 | |
Ajinkya Rahane | 61 | 146 | 5 | 0 | 41.78 | |
Rishabh Pant (WK) | 22 | 46 | 1 | 0 | 47.83 | |
Ravindra Jadeja | 3 | 5 | 0 | 0 | 60.00 | |
Ishant Sharma | 16 | 24 | 2 | 0 | 66.67 | |
Mohammed Shami | 56 | 70 | 6 | 1 | 80.00 | |
Jasprit Bumrah | 34 | 64 | 3 | 0 | 53.13 | |
Extra | 15 (b 2, w 0, nb 1, lb 12) | |||||
Total | 298/8 (109.3) | |||||
Yet To Bat | Mohammed Siraj |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
James Anderson | 25.3 | 6 | 53 | 0 | 2.08 |
Ollie Robinson | 17 | 6 | 45 | 2 | 2.65 |
Mark Wood | 18 | 4 | 51 | 3 | 2.83 |
Sam Curran | 18 | 3 | 42 | 1 | 2.33 |
Moeen Ali | 26 | 1 | 84 | 2 | 3.23 |
Joe Root | 5 | 0 | 9 | 0 | 1.80 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
KL Rahul | 1-18 | 9.2 |
Rohit Sharma | 2-27 | 11.6 |
Virat Kohli | 3-55 | 23.1 |
CA Pujara | 4-155 | 72.4 |
Ajinkya Rahane | 5-167 | 75.6 |
RA Jadeja | 6-175 | 79.1 |
Rishabh Pant | 7-194 | 85.3 |
Ishant Sharma | 8-209 | 89.3 |
भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इंग्लैंड vs भारत टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू होने से 5 मिनट पहले रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में घंटी बजाई।
इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 57 और रोरी बर्न्स ने 49 रन की पारी खेली। इनके अलावा टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 और ईशांत शर्मा ने 3 विकेट झटके। जबकि दो सफलता मोहम्मद शमी को मिली।
Hello @PrithviShaw and @surya_14kumar. Welcome to Lord’s! #ENGvIND #TeamIndia pic.twitter.com/CPwBY9X0Sy
— BCCI (@BCCI) August 14, 2021
View this post on Instagram
इंग्लैंड की पहली पारी के अपडेट्स
- इंग्लैंड की शुरुआत सधी हुई थी, लेकिन 23 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने लगातार 2 बॉल पर 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर इंग्लिश टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
- सिराज ने पहले ओपनर डॉम सिबली को 11 रन पर लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही बॉल पर सिराज ने टेस्ट में वापसी कर रहे हसीब हमीद को क्लीन बोल्ड कर दिया।
- इसके बाद कप्तान जो रूट ने रोरी बर्न्स के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
- यहां 108 के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। शमी ने ओपनर रोरी बर्न्स को LBW किया। बर्न्स 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- तीसरा दिन
- इंग्लैंड टीम ने तीसरे दिन 3 विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम को कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शुरुआत दी और लंच तक कोई विकेट नहीं गंवाया।
- जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान दोनों ने अपनी-अपनी फिफ्टी भी पूरी की।
- तीसरे दिन भी मोहम्मद सिराज ने ही टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 229 के स्कोर पर इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो के रूप में चौथा झटका दिया।
- बेयरस्टो 57 रन बनाकर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। यहां से कप्तान जो रूट ने जोस बटलर के साथ 54 और मोइन अली के साथ 58 रन की पार्टनरशिप कर पारी को आगे बढ़ाया।
- यहां से ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड को 3 बड़े झटके दिए। पहले उन्होंने 283 के स्कोर पर 5वां झटका दिया। ईशांत ने जोस बटलर को 23 रन पर क्लीन बोल्ड किया।
- इसके बाद ईशांत ने 341 के स्कोर पर इंग्लैंड टीम को लगातार 2 झटके दिए। ईशांत ने लगातार 2 बॉल पर मोइन अली और सैम करन को स्लिप में कैच आउट कराया।
- 357 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को 8वां झटका दिया। सिराज ने ओली रॉबिंसन को LBW किया। 371 के स्कोर पर 9वां झटका लगा। मार्क वुड रनआउट हुए।
- इंग्लैंड टीम का आखिरी विकेट जेम्स एंडरसन के रूप में गिरा। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया।
Ind vs Eng 2nd Test live: टीम इंडिया ने पहली पारी में 364 रन बनाए। इसमें ओपनर लोकेश राहुल ने 129 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक रहा। राहुल के अलावा रोहित शर्मा ने 83, विराट कोहली ने 42, रवींद्र जडेजा ने 40 और ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। जबकि ओली रॉबिंसन और मार्क वुड ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता मोइन अली को मिली।
Such a Great Gesture from Virat Kohli and Team India. They Supported #RedForRuth foundation in England. Well done, #TeamIndia. #INDvENG pic.twitter.com/aOEvuDD4HG
— CricketMAN2 (@man4_cricket) August 13, 2021
The BCCI office bearers are in attendance here at Lord’s for the second #ENGvIND Test. @SGanguly99 | @JayShah | @ShuklaRajiv | @ThakurArunS pic.twitter.com/2RFD1JHwxg
— BCCI (@BCCI) August 13, 2021
टीम इंडिया की पहली पारी के अपडेट्स
- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन के पहले सेशन में दो बार बारिश आई, लेकिन भारतीय ओपनर विचलित नहीं हुए।
- बारिश की वजह से लंच तक टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 46 रन बना लिए थे। लंच के बाद रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने सबसे पहले फिफ्टी की ओपनिंग पार्टनरशिप पूरी की।
- इसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी व्यक्तिगत फिफ्टी लगाई। यह उनके करियर की 13वीं टेस्ट फिफ्टी रही। फिफ्टी पूरी करते ही रोहित थोड़े आक्रामक हुए और मार्क वुड की बॉल पर छक्का भी लगाया।
- रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत देते हुए शतकीय ओपनिंग साझेदारी भी पूरी की। उन्होंने पारी के 33वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
- टीम इंडिया को पहला झटका 126 रन के स्कोर पर लगा। रोहित शर्मा 83 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्लीन बोल्ड किया।
- रोहित के पास विदेश में अपना पहला शतक लगाने का मौका था। अब तक उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 7 शतक जमाए हैं, लेकिन यह सभी भारत में लगे हैं।
- भारतीय टीम 24 रन ही बना पाई थी कि 150 के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गिर गया। जेम्स एंडरसन ने ही चेतेश्वर पुजारा को 9 रन पर कैच आउट कराया।
- यहां से ओपनर लोकेश राहुल ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को आगे बढ़ाया और स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।
- लोकेश राहुल और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप की। साथ ही टीम का स्कोर तेजी के साथ 250 के पार भी पहुंचाया।
- इसी बीच लोकेश राहुल ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक भी पूरा किया। यह उनके बल्ले से 3 साल बाद पहली सेंचुरी निकली। इससे पहले सितंबर 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ ही ओवल टेस्ट में शतक जमाया था।
- टीम इंडिया को 267 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ओली रॉबिंसन ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराया।
- कोहली और लोकेश राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 117 रन की पार्टनरशिप हुई। शतक लगाकर खेल रहे लोकेश राहुल अब भी एक छोर संभाले हुए हैं।
दूसरा दिन - लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को शुरुआती 2 ओवर में दो बड़े झटके लगे।
- पहले ओली रॉबिंसन ने लोकेश राहुल को 129 रन पर कैच आउट कराया। इसके बाद अगले ओवर में जेम्स एंडरसन ने अजिंक्य रहाणे को 1 रन पर कैच आउट कराया।
- यहां से ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की।
- टीम इंडिया ने 331 और 336 के स्कोर पर छठा और 7वां विकेट गंवाए। पहले मार्क वुड ने ऋषभ पंत को 37 रन पर आउट किया, फिर मोहम्मद शमी भी मोइन अली का शिकार हुए।
- यहां से रवींद्र जडेजा ने ईशांत शर्मा के साथ मिलकर 26 रन जोड़ते हुए स्कोर को थोड़ा आगे बढ़ाया, लेकिन 364 तक आते-आते बाकी खिलाड़ी भी पवेलियन लौट गए।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Rohit Sharma | 83 | 145 | 11 | 1 | 57.24 | |
KL Rahul | 129 | 250 | 12 | 1 | 51.60 | |
Cheteshwar Pujara | 9 | 23 | 1 | 0 | 39.13 | |
Virat Kohli (C) | 42 | 103 | 3 | 0 | 40.78 | |
Ajinkya Rahane | 1 | 23 | 0 | 0 | 4.35 | |
Rishabh Pant (WK) | 37 | 58 | 5 | 0 | 63.79 | |
Ravindra Jadeja | 40 | 120 | 3 | 0 | 33.33 | |
Mohammed Shami | 0 | 2 | 0 | 0 | 0.00 | |
Ishant Sharma | 8 | 29 | 1 | 0 | 27.59 | |
Jasprit Bumrah | 0 | 6 | 0 | 0 | 0.00 | |
Mohammed Siraj | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 15 (b 8, w 0, nb 2, lb 5) | |||||
Total | 364/10 (126.1) |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
James Anderson | 29 | 7 | 62 | 5 | 2.14 |
Ollie Robinson | 33 | 10 | 73 | 2 | 2.21 |
Sam Curran | 22 | 2 | 72 | 0 | 3.27 |
Mark Wood | 24.1 | 2 | 91 | 2 | 3.77 |
Moeen Ali | 18 | 1 | 53 | 1 | 2.94 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Rohit Sharma | 1-126 | 43.4 |
CA Pujara | 2-150 | 49.6 |
Virat Kohli | 3-267 | 84.4 |
KL Rahul | 4-278 | 90.2 |
Ajinkya Rahane | 5-282 | 91.1 |
Rishabh Pant | 6-331 | 109.6 |
M Shami | 7-336 | 110.5 |
Ishant Sharma | 8-362 | 123.6 |
JJ Bumrah | 9-364 | 125.6 |
RA Jadeja | 10-364 | 126.1 |
इंग्लैंड टीम में तीन बदलाव
इंग्लैंड के कप्तान ने टीम में 3 बदलाव किए हैं। जैक क्राउली, स्टुअर्ट ब्रॉड और डेनियल लॉरेंस टीम से बाहर हुए हैं। उनकी जगह हसीब हमीद, मोईन अली और मार्क वुड टीम में शामिल हुए हैं। जेम्स एंडरसन ने फिटनेस टेस्ट पास किया है, इसलिए वे दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। चोटिल शार्दूल ठाकुर की जगह ईशांत शर्मा को टीम में शामिल किया गया।
दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान) , अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जाडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डॉम सिबली, हसीब हमीद, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जॉस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम करन, ऑली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
लॉर्ड्स में सिर्फ 2 टेस्ट जीती भारतीय टीम
नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ रहा था। लॉर्ड्स में टीम इंडिया 2014 के बाद से पहली बार टेस्ट जीतने के लिए उतरेगी। अब तक इस मैदान पर 18 में से सिर्फ 2 मुकाबलों में ही भारतीय टीम को सफलता मिली है।
पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स की पिच पर घास मौजूद है, जिस वजह से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी। फिलहाल, यह पिच थोड़ी सूखी है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे पिच और सूखी होती चली जाएगी। यहां पर गेंद जरूर घूमेगी। दूसरी पारी में स्पिनर्स को फायदा मिल सकता है। Ind vs Eng 2nd Test live, India vs England live streaming, India vs England 2nd Test live
इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप दूसरे टेस्ट से बाहर
Ind vs Eng 2nd Test live: मेजबान टीम इंग्लैंड को मैच से एक दिन पहले एक बड़ा झटका लगा। चोटिल अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस पूरी टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उन्हें पिंडली की चोट के कारण बाहर किया गया। इंग्लैंड ने पहले ही मोईन अली को टीम में शामिल कर लिया था और अब तेज गेंदबाज साकिब महमूद भी ब्रॉड के कवर के रूप में टीम के साथ जुड़ गए हैं। मैच से ठीक पहले इंग्लैंड ने ऑली पोप को दूसरे टेस्ट मैच की टीम से रिहा कर दिया और आज वह अपनी काउंटी टीम सरी के लिए रॉयल लंदन टूर्नामेंट का मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।
The lads have arrived! ?
??????? #ENGvIND ?? pic.twitter.com/S9CMZoD3yp
— England Cricket (@englandcricket) August 12, 2021
-
Preparations done #TeamIndia geared up for the 2nd #ENGvIND Test at Lord’s pic.twitter.com/hxptjoBbAG
— BCCI (@BCCI) August 12, 2021
View this post on Instagram
विराट कोहली के प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें:
- मोईन अली के बारे में विराट कोहली ने कहा- मोईन एक बहुत ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर है। वह निरंतरता लाता है और वह बल्ले से रन गति को बदल सकता है। हम उसके कौशल से सावधान हैं। हमें उसका सामना करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। हम एकदूसरे का सम्मान करते हैं।
- विराट ने कहा- जहां आप खड़े हैं वहां शांति से रहना महत्वपूर्ण है। आप हमेशा मैचों के बारे में सोचते नहीं रह सकते। आपको ब्रेक के दौरान क्रिकेट के अलावा किसी और चीज को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- विराट ने कहा- हमें चार तेज गेंदबाज या विशेषज्ञ गेंदबाज चाहिए। तभी हम ऐसी परिस्थितियों में सहज होते हैं।
- विराट बोले- शार्दूल के बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है। वे तीसरे टेस्ट तक ठीक हो जाएंगे। दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं।
- विराट ने रविंद्र जडेजा के बारे में कहा- जडेजा ने रन बनाए हैं। वह हमारी बल्लेबाजी को और गहरा करते हैं। शार्दूल अधिक बल्लेबाजी क्षमता लाते हैं।
Virat Kohli, Ravichandran Ashwin, Ind vs Eng 2nd Test live, India vs England 2nd Test live, ind vs eng live, ind vs eng live streaming, india vs england live streaming- follow live on hindi.insidesport.in
Virat Kohli, Ravichandran Ashwin, Ind vs Eng 2nd Test live, India vs England live streaming, India vs England 2nd Test live- follow live on hindi.insidesport.in