Cricket
IND vs NZ Highlights: रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ युग में भारत ने पहली ही सीरीज जीती, दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

IND vs NZ Highlights: रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ युग में भारत ने पहली ही सीरीज जीती, दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

IND vs NZ Highlights: रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ युग में भारत ने पहली ही सीरीज जीती, दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की
IND vs NZ Highlights, (India vs New Zealand Live)- IND vs NZ Ranchi T20I: भारत ने शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। मैच शुरू होने से पहले ही मैदान पर ओस गिर चुकी थी लेकिन इसके बावजूद भारतीय […]

IND vs NZ Highlights, (India vs New Zealand Live)- IND vs NZ Ranchi T20I: भारत ने शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। मैच शुरू होने से पहले ही मैदान पर ओस गिर चुकी थी लेकिन इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की जिससे न्यूजीलैंड की टीम छह विकेट पर 153 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की भारत ने जयपुर में पहले टी20 में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था।

 

 

इस जीत में ट्रेंट बोल्ट के 10वें ओवर में रोहित को जीवनदान देने का भी अहम योगदान रहा। ऋषभ पंत (छह गेंद में नाबाद 12) ने 18वें ओवर में लगातार दो छक्के जमाकर टीम को जीत दिलायी। वेंकटेश अय्यर भी 12 रन (11 गेंद दो चौके) बनाकर नाबाद रहे। भारत के तीनों विकेट न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी (चार ओवर में 16 रन देकर) ने झटके।

पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी

राहुल (49 गेंद में छह चौके और दो छक्के) और रोहित (36 गेंद में एक चौका और पांच छक्के) ने पहले विकेट के लिये 80 गेंद में 117 रन की भागीदारी से टीम को बेहतरीन शुरूआत करायी। दस ओवर में टीम का स्कोर 79 रन था। इसके बाद राहुल ने 40 गेंद में चार चौके और दो छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर दोनों के बीच पहले विकेट के लिये 70 गेंद में 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।

भारत को पहला झटका 14वें ओवर में लगा जब राहुल न्यूजीलैंड के कप्तान साउदी की धीमी ऑफकटर गेंद को ऊंचा खेलकर डीप स्क्वायर लेग में कैच आउट हुए। वेंकटेश अय्यर क्रीज पर उतरे। रोहित ने फिर एडम मिल्न पर छक्का लगाकर 35 गेंद में पांच छक्के और एक चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया।

साउदी ने फिर धीमी गेंद पर रोहित की 55 रन की पारी समाप्त की जिनका कैच मार्टिन गुप्टिल ने लपका। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव (01) दो गेंद खेलकर बोल्ड होकर साउदी का तीसरा शिकार बने। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में अच्छी शुरूआत करते हुए एक विकेट गंवाकर 64 रन बनाये जिससे लग रहा था कि टीम 180 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर लेगी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन पर अंकुश लगाया जिसमें रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी ने मध्य के ओवरों में कमाल कर दिया।

भारत के लिये पदार्पण करने वाले हर्षल पटेल ने 25 रन देकर दो विकेट झटके। अनुभवी अश्विन ने 19 रन और अक्षर पटेल ने 26 रन देकर एक एक विकेट चटकाये। भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को एक एक विकेट मिला।

 

मार्टिन गुप्टिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (15 गेंद में 31 रन) और डेरिल मिशेल (31 रन) की बदौलत अच्छी शुरूआत की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 26 गेंद में 48 रन जोड़े। गुप्टिल इस दौरान 10 रन पूरे करते ही विराट कोहली (95 मैचों में 3227 रन) को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये। उनके अब 111 मैचों में 3248 रन हो गये हैं। इस सूची में रोहित शर्मा (3086 रन) तीसरे नंबर पर हैं।

गुप्टिल (15 गेंद में तीन चौके और दो छक्के) ने पहले ही ओवर में भुवनेश्वर पर तीन चौके लगाये जिसमें से एक गेंद पर केएल राहुल भागते हुए न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का कैच लपकने से चूक गये। भुवनेश्वर पर न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने आक्रामक रूख अपनाते हुए उनके दूसरे ओवर की शुरूआत छक्का जड़कर की।

भारत को पहली सफलता दीपक चाहर ने गुप्टिल को आउट कर दिलायी जिन्होंने इस गेंदबाज की पहली गेंद को छक्के के लिये भेजा था। पर गुप्टिल दूसरी गेंद पर ऊंचा खेलने के प्रयास किया और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच लपक लिया। फिर बल्लेबाजी के लिये मार्क चैपमैन उतरे, जिन्होंने पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह यहां भी बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, उन्होंने और मिशेल ने 27 गेंद में 31 रन जोड़ लिये थे। पर नौंवे ओवर में अक्षर पटेल पर चौका लगाने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चैपमैन केएल राहुल को कैच देकर आउट हो गये। उन्होंने 17 गेंद में तीन चौके से 21 रन बनाये।

दस ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 84 रन था। अगले ओवर में अक्षर पटेल ने फिर एक और विकेट लपकने का मौका दिलाया, पर वेंकटेश अय्यर ग्लेन फिलिप्स का कैच लपकने से चूक गये।

इंडियन प्रीमियर लीग के इस चरण में ‘पर्पल कैप’ हासिल करने वाले पहले अनकैप्ड गेंदबाज हर्षल पटेल ने 12वें ओवर में मिशेल (28 गेंद में तीन चौके) के रूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट झटका। मिशेल ने गुडलेंथ गेंद को लांग आन में खेलने का प्रयास किया और न्यूजीलैंड ने बड़ा विकेट गंवा दिया।

न्यूजीलैंड को चौथा झटका 125 रन के स्कोर पर टिम सिफर्ट (13) के रूप में लगा जो अश्विन के अंतिम ओवर में शार्ट थर्डमैन पर खड़े भुवनेश्वर को आसान कैच दे बैठे। चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह अंतिम एकादश में शामिल किये गये हर्षल ने ग्लेन फिलिप्स (34 रन, 21 गेंद, एक चौका, तीन छक्के) के रूप में अपना दूसरा विकेट झटका जो गेंद को उठाकर खेल गये और क्षेत्ररक्षक ने आसान कैच लिया। भुवनेश्वर ने फिर जिम्मी नीशाम को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

भारतीय टीम की पारी- 155/3 (17.2)- 

 

जेम्स नीशम के ओवर में ऋषभ पंत ने लगातार दो गेंदों  पर छक्का लगाकर टीम को 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

लगातार विकेट गिरने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने शानदार ओवर डाला है। बोल्ट ने इस ओवर में 6 रन दिए।

  • कप्तान टिम साउदी ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। रोहित 36 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव भी बोल्ड आउट हुए।

 

 

  • वेंकटेश ने चौके के साथ अपना खाता खोला। पहले मैच में भी उन्होंने चौके से शुरुआत की थी। ओवर में रन आउट का मौका बना था। रोहित ने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

टीम साउदी ने 14वें ओवर में केएल राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल ने 49 गेंद में 65 रन बनाया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतकीय साझेदारियां
5 बाबर – रिजवान (22 पारी)
5 रोहित – राहुल (27)
4 गुप्टिल – विलियमसन (30)
4 रोहित – धवन (52)

  • ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर में राहुल ने दो चौके लगाए। राहुल और रोहित के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई।
  • सैंटनर के ओवर में रोहित ने दो छक्के लगाए। हालांकि, इसी ओवर में बोल्ट ने रोहित का कैच छोड़ा।
  • बोल्ट की पहली ही गेंद पर राहुल ने शानदार छक्का लगाया।
  • कप्तान टिम साउदी ने अपने दूसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ तीन रन दिए।
  • एडम मिल्ने के ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने शानदार छक्का लगाया। मिल्ने ने इस ओवर में 14 रन दिए।
  • ट्रेंट बोल्ट के ओवर की पहली ही गेंद पर केएल राहुल ने शानदार कवर ड्राइव लगया। आखिरी गेंद पर भी राहुल ने चौका मारा।
  • पहले ओवर में केएल राहुल ने पहली गेंद पर चौका लगाया। हालांकि कुछ समय के लिए गेंद हवा में थी। मैच कुछ देर के लिए रुका था। क्योंकि स्टंप के पीछे साइफर्ट के जूते से गड्डा बन गया था, जिसको भरा गया और फिर गेम शुरू हुआ। पहले ओवर  में 8 रन बने।

 

 

न्यूजीलैंड की पारी- NZ 153/6 (20)

  • दीपक चाहर आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते नजर आए। इस ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सिर्फ 7 रन ही बना सके।
  • भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी ओवर शानदार किया। धीमी गति से उन्होंने बल्लेबाज को काफी परेशान किया। पांचवीं गेंद पर नीशम का बल्ला टूट गया। उसकी अगली गेंद पर जेम्स नीशम कैच आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंद में 3 रन बनाए।
  • ग्लेन फिलिप्स ने हर्षल को पहली ही गेंद पर छक्का मारा। फिलिप्स अभी तक 4 छक्के लगा चुके हैं। दूसरी गेंद हर्षल ने नो-बॉल फेंकी। गेंद उनके हाथ से छूटकर बल्लेबाज के कमर के ऊपर तक पहुंची, जिसे अंपायर ने नो बॉल दिया। हालांकि, फिलिप्स फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके और इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर हर्षल ने फिलिप्स को कैच आउट करवाया। फिलिप्स ने 21 गेंद में 34 रन बनाए।
  • अश्विन ने अपने आखिरी ओवर में टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा। साइफर्ट 15 गेंद में 13 रन ही बना सके। अश्विन ने अपने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया।

 

  • भुवनेश्वर कुमार के ओवर में भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने रन बटोरे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर फिलिप्स ने छक्का लगाया। इस ओवर में 11 रन बने।
  • ग्लेन फिलिप्स स्पिन गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। लेकिन दीपक चाहर के ओवर में उन्होंने दूसरी गेंद पर ही छक्का लगाया। इस ओवर में 12 रन बने।
  • हर्षल पटेल ने मिचेल को पवेलियन भेजकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट झटका। मिचेल ने 28 गेंद में 31 रन की पारी खेली।

  • अक्षर पटेल के इस ओवर में वेंकटेश अय्यर ने फिलिप्स का कैच छोड़ा।
  • न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले के बाद चार ओवर में सिर्फ 20 रन बनाए हैं। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं।
  • अक्षर पटेल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। चैपमैन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। उन्होंने 17 गेंद में 21 रन की पारी खेली।
  • अश्विन ने अपने दूसरे ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी की। मिचेल और चैपमैन उनके खिलाफ ज्यादा रिस्क नहीं ले पा रहे हैं। अश्विन तेजी से गेंद फेंक रहे हैं। उन्होंने इस ओवर में चार रन दिए।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हर्षल पटेल पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।
  • रोहित शर्मा ने अश्विन को गेंद थमाई है। अश्विन ने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि, आखिरी गेंद पर चैपमैन ने चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 64 रन बनाए।
  • दीपक चाहर के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गुप्टिल ने छक्का मारा। चाहर ने अगली गेंद पर गुप्टिल को कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद में 31 रन बनाए।

 

 

  • चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर गुप्टिल ने छक्का लगाया। भुवनेश्वर ने वापसी करते हुए गुप्टिल को बाउंसर मारा। भुवनेश्वर के ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल ने चौका लगाया।
  • तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने रनों की गति पर लगाम लगाया। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए।
  • दीपक चाहर पहले मैच की तरह फिर महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही 10 रन दे दिए हैं। मार्टिन गुप्टिल और डेरेल मिचेल शानदार लय में दिख रहे हैं।
  • न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने भुवनेश्वर के पहले ओवर में तीन चौका लगाए। इसी के साथ वह टी20 अतंरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

 

रोहित लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतने में सफल रहे हैं। भारत ने टीम में एक बदलाव किया। पिछले मैच में चोटिल होने वाले मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। उनकी जगह हर्षल पटेल को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है।

हर्षल इस सीरीज में डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जयपुर टी20 में वेंकटेश अय्यर ने डेब्यू किया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने टीम में तीन बदलाव किए। ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम और एडम मिल्ने की वापसी हुई है। लॉकी फर्गुसन, रचिन रविंद्र और टॉड एस्टल को बाहर किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, डेरेल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान), एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।

बीसीसीआई ने मैच से पहले स्टेडियम की तस्वीर शेयर की

रांची में भारत का रिकॉर्ड
IND vs NZ Live Score (India vs New Zealand Live)- IND vs NZ Ranchi T20I: भारत रांची में चार साल बाद टी20 मैच खेलने उतरा है। इससे पहले वह यहां 2016 में श्रीलंका को 69 रन और 2017 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था। अगर वनडे मैचों की बात करें तो उसने 5 मैच खेले हैं। दो में भारत को हार और दो में जीत मिली है। इस मैदान पर टीम इंडिया को दो टेस्ट खेलने का मौका मिला है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है और एक में उसे जीत मिली है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड को हराने के बाद Suryakumar Yadav ने वाइफ को दिया बर्थडे गिफ्ट, Trent Boult का किया शुक्रिया

 

India vs New Zealand Live:  टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: टिम साउथी (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्गुसन, मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साइफर्ट और ईश सोढ़ी।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Editors pick