IND beat NZ- IND vs NZ 1st T20I, IND vs NZ Highlights, India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट के नए दौर का आगाज जीत के साथ करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों के दम पर मेजबान टीम ने बुधवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। टी20 विश्व कप के खराब प्रदर्शन के गम को भुलाते हुए भारत ने नए कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में जीत के साथ शुरूआत की। जीत के लिये 165 रन का लक्ष्य भारत ने दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
IND beat NZ: भारत की जीत के सूत्रधार सूर्यकुमार और रोहित रहे जिन्होंने क्रमश: 62 और 48 रन की पारियां खेली। सूर्यकुमार ने 40 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े जबकि रोहित ने 36 गेंदों का सामना करके पांच चौके और दो छक्के लगाए। केएल राहुल 15 रन बनाकर आउट हो गए जबकि टी20 विश्व कप से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर सहज नहीं दिखे और पांच रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिए। पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने आते ही डेरिल मिशेल को चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में रविंद्र रचिन को कैच दे बैठे।
India vs New Zealand:इसके बाद हालांकि ऋषभ पंत ने विजयी रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। इससे पहले मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमैन के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 164 रन बनाए। गुप्टिल ने 42 गेंद में 70 और चैपमैन ने 50 गेंद में 63 रन की पारी खेली। एक समय पर लग रहा था कि न्यूजीलैंड टीम 180 पार का स्कोर बनाएगी लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर रनगति पर अंकुश लगाया। अश्विन ने चार ओवर में 23 रन देकर और भुवनेश्वर कुमार ने 24 रन देकर दो दो विकेट लिए।
IND beat NZ- IND vs NZ 1st T20I, IND vs NZ Highlights, India vs New Zealand: इससे पहले दूसरे सत्र में ओस की आशंका को देखते हुए भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वेंकटेश अय्यर को भारतीय टीम में पदार्पण का मौका मिला जबकि रविवार को आस्ट्रेलिया से टी20 विश्व कप फाइनल हारी कीवी टीम में कार्यभार प्रबंधन के लिये चार बदलाव किये गए।
IND vs NZ Highlights:टी20 विश्व कप में लय हासिल करने के लिये जूझते रहे भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में स्विंग हासिल कर ली। उन्होंने खूबसूरत आउटस्विंगर पर डेरिल मिशेल को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का स्कोर पावरप्ले के बाद एक विकेट पर 41 रन था। दीपक चाहर के एक ओवर में 15 रन बने जिन्होंने बेहद शॉर्ट या जरूरत से ज्यादा फुललैंग्थ गेंद डाली।
हांगकांग में जन्मे चैपमैन ने छठे ओवर में चाहर को एक चौका और एक छक्का लगाया। दस ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 65 रन था। इसके बाद अगले तीन ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाये। चैपमैन ने अक्षर पटेल को अगले ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर 15 रन निकाले। पहले हांगकांग के लिये खेल चुके चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिये पहला अर्धशतक जमाया।
IND beat NZ- IND vs NZ 1st T20I, IND vs NZ Highlights, India vs New Zealand:: दूसरे छोर पर गुप्टिल ने मोहम्मद सिराज को छक्का जड़ा। अश्विन 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिये लौटे और न्यूजीलैंड को दो झटके दिए। न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट पर 123 रन था । चैपमैन और ग्लेन फिलिप को अश्विन ने पवेलियन भेजा। गुप्टिल ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और भुवनेश्वर कुमार को 16वें ओवर में डीप एक्स्ट्रा कवर पर छक्का लगाया। वह 18वें ओवर में आउट हुए जिससे न्यूजीलैंड 180 के पास नहीं पहुंच सका। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए।
We are off to a winning start! ? ?
The @ImRo45-led #TeamIndia seal a 5⃣-wicket victory in first @Paytm #INDvNZ T20I in Jaipur. ? ?
Scorecard ▶️ https://t.co/5lDM57TI6f pic.twitter.com/KXu28GDn3m
— BCCI (@BCCI) November 17, 2021
भारत की पारी के अपडेट्स- 166/5 (19.4 ovs)-
- आखिरी ओवर में डेरेल मिचेल गेंदबाजी के लिए आए। वेंकटेश अय्यर चौका लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
- सूर्यकुमार यादव 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए।
- भारत को आखिरी दो ओवर में 16 रन बनाने हैं। पंत और श्रेयस क्रीज पर हैं।
- सूर्यकुमार यादव 17वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 40 गेंद में 62 रन बनाए।
- लॉकी फर्गुसन के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक पूरा किया।
- ट्रेंट बोल्ट ने चौथी बार रोहित शर्मा का विकेट लिया है। रोहित 36 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए।
- टॉड एस्टल के ओवर में सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लगाई। इस ओवर में 15 रन बने।
- 10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। रोहित अर्धशतक के काफी करीब पहुंच गए हैं।
- मिशेल सैंटनर के पहले ओवर में ही केएल राहुल बड़ा शॉट मारने के लिए गए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
- 5 ओवर में भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शानदार लय में नजर आ रहे हैं।
- तीसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने टिम साउदी की लगातार गेंदों पर दो चौके लगाए। आखिरी गेंद पर रोहित ने छक्का भी लगाया। इस ओवर से 15 रन आए।
- ट्रेंट बोल्ट ने 8 पारियों में 3 बार रोहित को आउट किया है। इस वजह से रोहित थोड़ा संभल कर खेलना चाहेंगे। बोल्ट ने इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिए।
- कप्तान टिम साउदी ने केएल राहुल को दूसरी गेंद पर आउट करने का मौका बनवाया था, लेकिन गेंद गुप्टिल के पहुंच से बाहर थी। पहले ओवर में भारत ने 7 रन बनाए।
IND beat NZ- IND vs NZ 1st T20I, IND vs NZ Highlights, India vs New Zealand:
न्यूजीलैंड की पारी के अपडेट्स – NZ 164/6 (20)
- मोहम्मद सिराज आखिरी ओवर में चोटिल हो गए। उनके बाएं हाथ पर गेंद लगी। हालांकि इसी ओवर में उन्होंने विकेट भी झटका।
- भुवनेश्वर कुमार ने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा। साइफर्ट 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। भुवी ने अपने चार ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए।
- दीपक चाहर के आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर गुप्टिल ने छक्का लगाया। हालांकि चाहर ने अगली गेंद पर उनको कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। गुप्टिल ने 42 गेंद में70 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और तीन चौका लगाए।
- मार्टिन गुप्टिल ने सिराज के ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सिराज 3 ओवर में 34 रन दे चुके हैं।
- अश्विन ने अर्धशतक लगा चुके मार्क चैपमैन को बोल्ड करके पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का ये दूसरा विकेट गिरा। इसी ओवर में फिलिफ्स भी अपना विकेट गंवा बैठे।
- दीपक चाहर इस मैच में काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने तीन ओवर में 34 रन दिए हैं।
- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और गुप्टिल पिछले दो ओवर से बड़े शॉट लगा रहे हैं। पिछले 2 ओवर में दोनों ने मिलकर 31 रन बटोरे हैं। अक्षर पटेल के इस ओवर में 15 रन आए।
- 10 ओवर के खत्म होने के बाद मार्टिन गुप्टिल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं। सिराज के दूसरे ओवर में गुप्टिल ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर चौका मारा। इस ओवर में 16 रन बने।
भारतीय टीम के खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैच देखते हुए तस्वीर शेयर की है।
Game night with the gang! ??? @prasidh43 @KonaBharat #JayantYadav pic.twitter.com/tTDY9ur3Dk
— Washington Sundar (@Sundarwashi5) November 17, 2021
10 overs gone!
1⃣ wicket for #TeamIndia.
65 runs for New Zealand.
Follow the match ▶️ https://t.co/5lDM57TI6f #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/HOFbTEGyeC
— BCCI (@BCCI) November 17, 2021
- अश्विन ने 10 ओवर के अंदर ही अपने कोटे के तीन ओवर फेंक दिए हैं। उन्होंने तीन ओवर में 19 रन दिए हैं।
- अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए। न्यूजीलैंड की टीम ने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
- अश्विन ने इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी की थी। लेकिन ओवर की आखिर में खराब गेंद का फायदा उठाते हुए चैपमैन ने चौका लगाया
- दीपक चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 15 रन लुटाए। इस ओवर में दो चौका और एक छक्का लगा।
- अश्विन एक बार फिर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस ओवर में 6 रन दिए।
- मोहम्मद सिराज ने इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। चाहर की जगह सिराज को गेंदबाजी के लिए लाया गया। इस ओवर में उन्होंने 5 रन दिए।
- भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में विकेट लेने का मौका मिला था। गेंद चैपमैन के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई थी। लेकिन वहां कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था। इस ओवर में चार रन बने।
- रोहित शर्मा ने अपने दोनों स्विंग गेंदबाजों को गेंद थमाई है। दीपक चाहर के इस ओवर में मार्क चैपमैन ने चौका लगाया।
- भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में डेरेल मिचेल को बोल्ड आउट करके पवेलियन भेजा। पहले ओवर में सिर्फ दो रन बने।
T. I. M. B. E. R! ☝️
Cracking start for #TeamIndia, courtesy @BhuviOfficial! ? ?
New Zealand 1 down as Daryl Mitchell gets out in the first over. #INDvNZ @Paytm
Follow the match ▶️ https://t.co/5lDM57TI6f pic.twitter.com/qBMfCc4PwK
— BCCI (@BCCI) November 17, 2021
- भारत के रविचंद्रन अश्विन के लिए यह मैच खास है। लंबे समय तक बाहर रहने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने वापसी की और आज अपना 50वां टी20 मैच खेल रहे हैं।
A special moment for @ashwinravi99 as he gears up to play his 5⃣0⃣th T20I. ? ?#TeamIndia #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/h5iPSssPZq
— BCCI (@BCCI) November 17, 2021
IND beat NZ- IND vs NZ 1st T20I, IND vs NZ Highlights, India vs New Zealand: रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। वेंकटेश डेब्यू कर रहे हैंं। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज टीम के तीन तेज गेंदबाज होंगे। हैरानी की बात है कि आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट के दौरान फॉर्म में रहे युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया। उनकी जगह अक्षर पटेल को तवज्जो दी गई।
न्यूजीलैंड ने टीम में चार बदलाव किए। जेम्स नीशम, केन विलियमसन, ईस सोढ़ी और एडम मिल्ने प्लेइंग-11 से बाहर हैं। ये चारों टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। इन चारों के स्थान पर मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, रचिन रविंद्र, लॉकी फर्गुसन को शामिल किया गया है।
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, डेरेल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, लॉकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ टॉस होने से पहले पिच का मुआयना करने गए।
? What does the pitch have in store? ?#TeamIndia Head Coach Rahul Dravid has a close look at the wicket. #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/cpK86uj51v
— BCCI (@BCCI) November 17, 2021
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के लिए ट्रॉफी
?
A look at what the teams are playing for! ? ?@Paytm #INDvNZ #TeamIndia pic.twitter.com/DjOKu8gDNu
— BCCI (@BCCI) November 17, 2021
बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने मैदान की तस्वीर दिखाई है, जहां कुछ देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।
The stage is set ?️
Hello & welcome from Jaipur for the first @Paytm #INDvNZ T20I ?#TeamIndia pic.twitter.com/UkrHbXPHqA
— BCCI (@BCCI) November 17, 2021
न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने भारत के खिलाफ मैच से पहले अपनी तैयारियों को लेकर बात की।
Hear from skipper Tim Southee ahead of the opening T20I against India in Jaipur. Follow play LIVE in NZ with @skysportnz. #INDvNZ pic.twitter.com/65ZO5G716w
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 17, 2021
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in