Cricket
IND BAN Adelaide Weather: भारत- बांग्लादेश मुकाबले से पहले एडिलेड में मौसम हुआ साफ: Follow LIVE UPDATE

IND BAN Adelaide Weather: भारत- बांग्लादेश मुकाबले से पहले एडिलेड में मौसम हुआ साफ: Follow LIVE UPDATE

IND BAN Adelaide Weather: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, 2 नवंबर को एडिलेड में बारिश की संभावना: Follow LIVE UPDATE
IND BAN Adelaide Weather: एडिलेड (Adelaide) ओवल से अच्छी खबर आ रही है। शहर में सुबह से बारिश नहीं हुई है और मौसम में काफी सुधार हुआ है। बहुत ठंड है लेकिन आज का मौसम साफ दिख रहा है और बारिश का पूर्वानुमान भी नहीं है। वहीं आज यानी बुधवार दोपहर 1:30 बजे भारत और […]

IND BAN Adelaide Weather: एडिलेड (Adelaide) ओवल से अच्छी खबर आ रही है। शहर में सुबह से बारिश नहीं हुई है और मौसम में काफी सुधार हुआ है। बहुत ठंड है लेकिन आज का मौसम साफ दिख रहा है और बारिश का पूर्वानुमान भी नहीं है। वहीं आज यानी बुधवार दोपहर 1:30 बजे भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच Must-Win मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, खिलाड़ियों और प्रशंसकों को ठंड का मुकाबला करने के लिए कुछ ज्यादा ही गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि, इस मैच का विजेता इस विश्व कप (T20 World Cup) के सेमीफाइनल की दौड़ में जीवित रहेगा और हारने वाले के जल्दबाजी में बाहर होने की संभावना है। लेकिन क्या एडिलेड का मौसम (Adelaide Weather) कायम रहेगा? खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

IND BAN Adelaide Weather – Latest Forecast

मैच के दिन तक एडिलेड के मौसम के संकेत अच्छे नहीं हैं। 30 अक्टूबर को, एडिलेड में बहुत अधिक (95%) वर्षा के साथ बहुत बादल छाए हुए थे। स्थानीय स्तर पर भारी गिरावट संभव है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मौसम विज्ञान ब्यूरो के अनुसार 25 से 35 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।

1 नवंबर को, जब टीम इंडिया अपने प्रैक्टिस सेशन के लिए पहुंची तो बारिश होने के कारण टीम को इंडोर प्रैक्टिस करनी पड़ी। मैच के दिन बारिश की संभावना के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। आंधी की भी संभावना है।

IND BAN Adelaide Weather: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, 2 नवंबर को एडिलेड में बारिश की संभावना: Follow LIVE UPDATE

गौरतलब है कि, टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को बुधवार यानी 2 नंबर को शाकिब अल हसन कप्तानी वाली बांग्लादेश से भिड़ना है। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार भारत के इस मुकाबले में बारिश 60% पड़ने के चांस बताए हैं, वहीं पूरे दिन मैदान काले बदलों से ढका रहने वाला है। वहीं Worldweatheronline की रिपोर्ट की माने तो शाम में हल्की बारिश हो सकती है, मगर रात में अधिक बारिश होने ही संभावना है।

IND BAN Adelaide Weather: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, 2 नवंबर को एडिलेड में बारिश की संभावना: Follow LIVE UPDATE

अगर भारत बनाम बांग्लादेश मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो टीम इंडिया को एक ही अंक मिलेगा। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में भारत 4 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर बांग्लादेश के खिलाफ भारत को 1 अंक मिलता है तो टीम इंडिया के 5 ही अंक होंगे जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नाकाफी होंगे। ऐसे में भारत को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

टी20 विश्व कप में भारत के बचे मुकाबले

  • 2 नवम्बर को भारत बनाम बांग्लादेश
  • 6 नवम्बर को भारत जिम्बाब्वे

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick