Cricket
ICC WTC Finals: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

ICC WTC Finals: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

ICC WTC Finals: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान
ICC WTC Finals: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जल्द हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान- भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के लिए टीम का चुनाव जल्द किया जा सकता है। इसके साथ ही चेतन शर्मा की कमेटी इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम का चुनाव […]

ICC WTC Finals: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जल्द हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान- भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के लिए टीम का चुनाव जल्द किया जा सकता है। इसके साथ ही चेतन शर्मा की कमेटी इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम का चुनाव करेगी। भारत को इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने है। इसके लिए 22 से 24 सदस्यीय टीम का चुनाव हो सकता है।

खबरों की माने तो सेलेक्शन कमेटी बहुत ही जल्द ICC WTC Finals के लिए 35 खिलाड़ियों की सूची BCCI के सामने रख सकती है। अगले कुछ सप्ताह में इन्हीं खिलाड़ियों में से 22-24 सदस्यीय टीम का चयन होगा जो इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

सुत्रों की मानें तो बीसीसीआई फाइनल टीम की घोषणा मई के तीसरे सप्ताह में कर सकती है। विराट कोहली की टीम चार्टर्ड प्लेन से विश्व टेस्ट चैंपियनशीप के लिए इंग्लैंड रवाना होगी।

कोरोना के कारण भारत से इंग्लैंड आने वाली सभी विमानों पर रोक

कोरोना के कारण इंग्लैंड ने भारत से आने वाली सभी विमानों पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज का आयोजन होगा। स्पोर्टस मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक प्लान डेवलप कर रही है। इसके अनुसार विराट कोहली की टीम चार्टर्ड प्लेन से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने इंग्लैंड जाएगी। सीरीज 4 अगस्त से शुरू होने वाली है। यूके सरकार की ओर से लगाए गए मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार खिलाड़ियों को 10 दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा।

भारत के साथ न्यूजीलैंड की टीम भी इंग्लैंड रवाना होगी

भारत का इंग्लैंड दौरा – भारत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के बाद 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाएगा। जैसा कि पहले बताया गया है, प्रतियोगिता के बाद भारतीय टीम वापस इंग्लैंड में रहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी आईपीएल के बाद भारतीय खिलाड़ियों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से वो घर वापस नहीं जा सकते हैं। केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन और मिशेल सेंटनर आईपीएल की विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं। जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भी कीवी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें – कोरोना का कहर, इस स्टार भारतीय महिला क्रिकेटर के घर टूटा दुखों का पहाड़, मां के बाद बहन की मौत

Editors pick