Cricket
ICC WTC Final:विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस गेंदबाज को लेकर दिखा अलग-अलग रिएक्शन,तो दोनों को मिली फैंस की ये प्रतिक्रियाएं

ICC WTC Final:विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस गेंदबाज को लेकर दिखा अलग-अलग रिएक्शन,तो दोनों को मिली फैंस की ये प्रतिक्रियाएं

ICC WTC Final:विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस गेंदबाज को लेकर दिखा अलग-अलग रिएक्शन,तो दोनों को मिली फैंस की ये प्रतिक्रियाएं
ICC WTC Final:विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस गेंदबाज को लेकर दिखा अलग-अलग रिएक्शन,तो दोनों को मिली फैंस की ये प्रतिक्रियाएं:विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। दोनों के व्यक्तित्व अलग है। जहां रोहित शर्मा बहुत ही शांत नजर आते हैं तो वहीं कोहली आक्रमक होते हैं। दोनों […]

ICC WTC Final:विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस गेंदबाज को लेकर दिखा अलग-अलग रिएक्शन,तो दोनों को मिली फैंस की ये प्रतिक्रियाएं:विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। दोनों के व्यक्तित्व अलग है। जहां रोहित शर्मा बहुत ही शांत नजर आते हैं तो वहीं कोहली आक्रमक होते हैं। दोनों के व्यक्तित्व में विपरीत पहलुओं के होने के बावजूद इन दोनों में एक चीज बिल्कुल एक जैसी है और वो है जीत की भूख। इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला चल रहा है। जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींच रखा है। लेकिन मार्की इवेंट की एक तस्वीर ने कई लोगों की कल्पना को पकड़ लिया है।

https://twitter.com/Pandey45_/status/1406619918150225922

डब्ल्यूटीसी की एक तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कोहली और शर्मा दोनों स्लिप पर खड़े हुए हैं और दूसरे छोर पर जसप्रीत बुमराह बॉलिंग कर रहे हैं। लेकिन इस जसप्रीत की इस बॉलिंग पर दोनों ही क्रिकेटरों की प्रतिक्रियां अलग-अलग दिखाई दे रही हैं।

कोहली और शर्मा की प्रतिक्रियाओं को कैद करने वाली यह तस्वीर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जंगल की आग की तरह फैल गई। जिस पर कुछ फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिली तो वहीं कुछ फैंस ने इन फोटो को मीम्स में बदल दिया। अगर विराट और रोहित शर्मा की इस फोटो की बात करें तो जहां विराट बॉलिंग कर रहे जसप्रीत बुमराह को ब्लेम करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रोहित शर्मा जसप्रीत का हौसंला बढ़ा रहे हैं।

https://twitter.com/ya_jhakaas/status/1406668859881390088

वहीं फैंस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियां दी है। जिसमें ओजस नाम के एक फैन ने लिखा है कि “एक ही फ्रेम में अच्छा और बुरा कप्तान”,वहीं इसके अलावा एक दूसरे फैन ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि”जब भीड़ में से ढोल वाला ढोल बजाना बंद कर दे।”इसके अलावा भी कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं इस तस्वीर को लेकर सांझा की है। जिसे आप यहां देख सकते हैं।

Editors pick