Cricket
ICC WTC Final: अजीत अगरकर ने बताया, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?

ICC WTC Final: अजीत अगरकर ने बताया, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?

ICC WTC Final: अजीत अगरकर अगरकर ने बताया, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?
ICC WTC Final: अजीत अगरकर ने बताया, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?- भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने आने वाली चुनौतियों पर बड़ा बयान दिया है।  भारत और न्यूजीलैंड 18 […]

ICC WTC Final: अजीत अगरकर ने बताया, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?- भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने आने वाली चुनौतियों पर बड़ा बयान दिया है।  भारत और न्यूजीलैंड 18 जून से साउथेम्प्टन में एजेस बाउल में WTC के फाइनल में भिड़ेंगे। भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए  ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी  पहले ही एक चुनौती बने हुए हैं। वहीं, अगरकर को लगता है कि काइल जैमीसन का सामना करना पूरी तरह से एक अलग खतरा होगा। उनकी लंबाई के कारण टीम इंडिया के बल्लेबाजों काफी परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- England vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जेम्स एंडरसन रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

” इसके बाद जब पिच से कोई मदद नहीं मिल रही होती है तो टीम के लिए वैगनर गेंदबाजी करने आता है। लगातार हमने देखा है कि वह अपनी गेंदों से  कमाल कर के दिखाता है। वो लगातार टीम के लिए विकेट निकालता है। पिच  सपाट भी हो जाती है तो वह अपनी गेंद से बल्लेबाजों के लिए लगातार चुनौतियां पेश करता है।”

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि इंग्लैंड में परिस्थितियां न्यूजीलैंड के पक्ष में होने की अधिक संभावना है। क्योंकि कोहली की अगुवाई वाली टीम ने हाल के दिनों में घर से दूर कोई टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।

अगरकर ने कहा- “इसके अलावा न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा। क्योंकि वो इंंग्लैंड में पहले से ही खेल रहे हैं। इंग्लैंड की पिचें भी लगभग न्यूजीलैंड की तरह ही होती है। इसलिए ड्यूक गेंद के साथ न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए थोड़ा आसान हो जाता है। उनकी गेंद चारों ओर स्विंग करती है,”

Editors pick