Cricket
ICC World Test Championship: इंग्लैंड के हाथों साउथ अफ्रीका की हार ने बढ़ाई भारत की संभावनाएं, जानिए ICC WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा?

ICC World Test Championship: इंग्लैंड के हाथों साउथ अफ्रीका की हार ने बढ़ाई भारत की संभावनाएं, जानिए ICC WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा?

ICC World Test Championship: इंग्लैंड के हाथों साउथ अफ्रीका की हार ने बढ़ाई भारत की संभावनाएं, जानिए ICC WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा?
ICC World Test Championship: द ओवल (The Oval) में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका (ENG vs SA) को 9 विकेट से मात दी और इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC Final) के फाइनल में पहुंचने की भारत (Team India) की संभावना बढ़ी है। ऑस्ट्रेलिया इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप […]

ICC World Test Championship: द ओवल (The Oval) में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका (ENG vs SA) को 9 विकेट से मात दी और इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC Final) के फाइनल में पहुंचने की भारत (Team India) की संभावना बढ़ी है। ऑस्ट्रेलिया इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर है और 2023 के निर्णायक मुकाबले तक पहुंचने के लिए अच्छी तरह से तैयार है, लेकिन इसके अलावा फाइनल में पहुंचने के लिए अभी भी कुल छह टीमें हैं। खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

इंग्लैंड से मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 चक्र की अंक तालिका में सबसे महत्वपूर्ण पीसीटी यानी जीत प्रतिशत में कमी आई है । हालांकि, दक्षिण अफ्रीका 60 पीसीटी अभी भी श्रीलंका (53.33) और भारत (52.08) से आगे 60 के साथ दूसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया 10 मैचों में छह जीत के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में सबसे आगे है और उसका जीत का प्रतिशत 70 है।

Latest ICC WTC POINTS TABLE – September 12, 2022

Pos. Team Matches Won Lost Drawn Points Penalty PCT
1 Australia 10 6 1 3 84 0 70
2 South Africa 10 6 4 0 72 0 60
3 Sri Lanka 10 5 4 1 64 0 53.33
4 India 12 6 4 2 75 -5 52.08
5 West Indies 9 4 3 2 54 -2 50
7 England 19 7 8 4 88 -12 38.59
8 New Zealand 9 2 6 1 28 0 25.93
9 Bangladesh 10 1 8 1 16 0 13.33

पहले चार स्थान पर टीमों की स्थिति:

पहला – ऑस्ट्रेलिया
शेष श्रृंखला: वेस्टइंडीज (घरेलू, दो टेस्ट), दक्षिण अफ्रीका (घरेलू, तीन टेस्ट), भारत ( चार टेस्ट)

ऑस्ट्रेलिया इस समय अपने पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की मजबूत स्थिति में है, हालांकि उन्हें अगले साल के भारत दौरे के दैरान जीतना भी जरुरी है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों के लिए घर से दूर रोहित शर्मा की टीम का सामना करेगी। आपको बता दें कि 2004 के बाद से भारत में ऑस्ट्रेलिया कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में फाइनल तक पहुंचने के लिए कंगारुओं को भारत के खिलाफ जीत जरुरी है।

दूसरा – दक्षिण अफ्रीका
शेष श्रृंखला: ऑस्ट्रेलिया ( तीन टेस्ट), वेस्टइंडीज (दो टेस्ट)

घर से दूर इंग्लैंड के हाथों 2-1 से सीरीज हारने के कारण दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग में शीर्ष से नीचे खिसक गए हैं, हालांकि वे अभी भी अगले साल के फाइनल में पहुंचने के लिए एक मजबूत स्थिति में हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली उनकी सीरीज दोनों पक्षों के भाग्य के लिए महत्वपूर्ण होगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका अगले साल दो टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर एक सीरीज खेलेगा। जो फाइनल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

तीसरा – श्रीलंका
शेष श्रृंखला: न्यूजीलैंड ( दो टेस्ट)

श्रीलंका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने कि मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, अगर उन्हें फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें हर चीज की आवश्यकता होगी। श्रीलंका कि सिर्फ एक सीरीज बाकी है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड में अधिकतम अंक उन्हें 61.1% तक ले जाएंगे, जिसका अर्थ है कि वह शीर्ष दो में समाप्त कर सकते है, लेकिन उन्हें बाकी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

ICC World Test Championship: इंग्लैंड के हाथों साउथ अफ्रीका की हार ने बढ़ाई भारत की संभावनाएं, जानिए ICC WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा?

भारत को फाइनल में पहुंचे के लिए क्या करना होगा?

चौथा – भारत
शेष श्रृंखला: बांग्लादेश ( दो टेस्ट), ऑस्ट्रेलिया (घरेलू , चार टेस्ट)

रोहित शर्मा की टीम इस साल के अंत में दो टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश की यात्रा करेगी और उस सीरीज के दौरान सकारात्मक परिणाम भारतीय टीम को आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की लड़ाई में एक आत्मविश्वास देगा। आपको बता दें किऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और भारतीय टीम ने 2004 से ऑस्ट्रेलिया को यहां एक भी सीरीज जीतने बनहिं दी है। ऐसे में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के पास सीरीज जीत कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने कि अपनी उम्मीदों को मजबूत और आश्वस्त करने का मौका होगा।

और अभी भी कुछ मौका है कि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मिल सकता है, अगर दोनों टीमों को आने वाले महीनों में सब कुछ ठीक हो जाए।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick