Cricket
ICC Women’s World Cup 2022: बल्लेबाजी में अधिक साझेदारियां निभाने और 250 रन से ऊपर का स्कोर बनाने पर भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया जोर

ICC Women’s World Cup 2022: बल्लेबाजी में अधिक साझेदारियां निभाने और 250 रन से ऊपर का स्कोर बनाने पर भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया जोर

ICC Women’s World Cup 2022: चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले आज सुबह 9.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर
ICC women’s World Cup 2022, Harmanpreet Kaur PC LIVE: भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले बल्लेबाजी इकाई के महत्व पर जोर दिया। हरमनप्रीत ने जोर देकर कहा कि बल्लेबाजी इकाई को साझेदारी पर काम […]

ICC women’s World Cup 2022, Harmanpreet Kaur PC LIVE: भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले बल्लेबाजी इकाई के महत्व पर जोर दिया। हरमनप्रीत ने जोर देकर कहा कि बल्लेबाजी इकाई को साझेदारी पर काम करने और नियमित रूप से 250 रन से अधिक का स्कोर बनाने की जरूरत है। हरमनप्रीत ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम और अधिक साझेदारियों की तलाश कर रहे हैं। हम पिछले 4-5 वनडे मैचों में 250 से अधिक रन बनाने में सक्षम रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम 6 मार्च को अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (INDW vs PAKW) के खिलाफ करेगी। इस प्रतिष्ठि टूर्नामेंट से पहले मिताली राज (Mithali Raj) की टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 1-4 से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी थी। हालांकि, टीम ने अपने दोनों अभ्यास मैच में जीत दर्ज कर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दी है। भारत 2017 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया था।

ICC women’s World Cup 2022: बिंदुओं में जानिए प्रेस काॅन्फ्रेंस में हरमनप्रीत ने क्या कहा 

  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शतक लगाने के बाद हरमनप्रीत कौर बेहद खुश हैं।
  • मेरे लिए हर विश्व कप महत्वपूर्ण है और मैं एक फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं।
  • हरमनप्रीत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 4 हार के बाद मेंटल साइकोलॉजिस्ट ‘मुग्धा’ की भूमिका पर जोर दिया।
  • मैं टीम की स्थिति के अनुसार खेलने के लिए तैयार हूं चाहे वह नंबर 4 हो या 5।
  • एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हम और साझेदारियां तलाश रहे हैं।
  • हम पिछले 4-5 वनडे मैचों में 250 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
  • अपने दिवंगत कोच आरपी सिंह को भी याद किया और अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया।
  • शेफाली वर्मा काफी अहम खिलाड़ी हैं और अपने खेल को बखूबी जानती हैं। अभी उन्हें थोड़ा समय देने की जरूरत है ताकि वह अपनी समस्या का हल निकाल सके।

पहले मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

भारत महिला विश्व कप टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

रिजर्व खिलाड़ी: एस. मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick