Cricket
ICC Women’s World Cup 2022: महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, Alyssa Healy महिला विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई

ICC Women’s World Cup 2022: महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, Alyssa Healy महिला विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई

ICC Women’s World Cup 2022: Australia Women vs England Women में AUSW Beat ENGW, Alyssa Healy महिला विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई
ICC Women’s World Cup 2022-Australia Women vs England Women: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) को महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में उनकी टीम की इंग्लैंड पर 71 रन से जीत (AUSW Beat ENGW) के बाद टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। खेल की ताजा खबरों के लिए […]

ICC Women’s World Cup 2022-Australia Women vs England Women: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) को महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में उनकी टीम की इंग्लैंड पर 71 रन से जीत (AUSW Beat ENGW) के बाद टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ICC Women’s World Cup 2022-Australia Women vs England Women: इससे हीली (Alyssa Healy)आस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान कारेन रोल्टन (2005), इंग्लैंड की क्लेरी टेलर (2009), न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (2013) और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट (2017) के विशेष क्लब में शामिल हो गयी हैं। हीली ने न्यूजीलैंड में खेले गये इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 509 रन बनाये । उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में शतक जमाये जिससे आस्ट्रेलिया ने सातवीं बार खिताब जीतकर अपने रिकॉर्ड को नये मुकाम पर पहुंचाया।

ICC Women’s World Cup 2022-Australia Women vs England Women: इस (Alyssa Healy) 32 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 56.55 की औसत से रन बनाये और इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में चार कैच लिये और चार स्टंप आउट भी किये। हीली को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने वाले छह सदस्यीय पैनल में लिसा स्टालेकर, नासिर हुसैन और नताली गेरमानोस भी शामिल थे।

AUSW Beat ENGW: हीली ने पुरुष एवं महिला विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का नया रिकार्ड भी बनाया। उनके बाद एडम गिलक्रिस्ट (149, विश्व कप 2007), रिकी पोंटिंग (140, विश्व कप 2003) और विव रिचर्ड्स (138, विश्व कप 1979) का नंबर आता है। हीली की धांसू पारी के बाद मेगान शट ने इंग्लैंड की दोनों सलामी बल्लेबाजों को सात ओवर के अंदर पवेलियन भेजकर आस्ट्रेलिया को गेंदबाजी में भी अच्छी शुरुआत दिलायी। उन्होंने डैनी वायट (चार) को इनस्विंगर पर बोल्ड करने के बाद टैमी ब्यूमोंट (27) को पगबाधा आउट किया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick