Cricket
ICC Women’s World Cup 2022: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान Meg Lanning ने बताया- भारत से विश्व कप 2017 से मिली हार का आस्ट्रेलिया पर पड़ा गहरा प्रभाव

ICC Women’s World Cup 2022: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान Meg Lanning ने बताया- भारत से विश्व कप 2017 से मिली हार का आस्ट्रेलिया पर पड़ा गहरा प्रभाव

ICC Women’s World Cup 2022: Australia Captain Meg Lanning Women Team India से विश्व कप 2017 से मिली हार का आस्ट्रेलिया पर पड़ा गहरा प्रभाव
ICC Women’s World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग (Australia Captain Meg Lanning) ने शुक्रवार को कहा कि महिला विश्व कप 2017 के सेमीफाइनल में भारत (Women Team India) से मिली हार ने आस्ट्रेलियाई टीम पर बहुत प्रभाव डाला था और इसके बाद उसने अपनी खेल शैली और रवैये में बदलाव किया था।  खेल […]

ICC Women’s World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग (Australia Captain Meg Lanning) ने शुक्रवार को कहा कि महिला विश्व कप 2017 के सेमीफाइनल में भारत (Women Team India) से मिली हार ने आस्ट्रेलियाई टीम पर बहुत प्रभाव डाला था और इसके बाद उसने अपनी खेल शैली और रवैये में बदलाव किया था।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Women’s World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया को 2017 में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह सेमीफाइनल में भारत से 36 रन से हार गया था। भारत तब उप विजेता रहा था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की भारत की सीनियर बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के सामने एक नहीं चली थी जिन्होंने 115 गेंदों पर 171 रन की पारी खेली थी।

लैनिंग (Australia Captain Meg Lanning) ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारी जो टीम यहां है वह 2017 से काफी भिन्न है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ी उस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे और सहयोगी स्टाफ के भी अधिकतर सदस्य वहां नहीं थे। विश्व कप 2017 के प्रभाव के कारण हमने निश्चित तौर खेल का अपना तरीका बदला लेकिन हम वहां से काफी आगे निकल चुके हैं। यह विश्व कप पूरी तरह से भिन्न है।’’

Women’s World Cup 2022: इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि कोई भी अब सेमीफाइनल की हार के बारे में बात नहीं करता और टीम नये टूर्नामेंट के लिये तैयार है। उन्होंने (Meg Lanning) कहा, ‘‘यह नया विश्व कप है, हर कोई शून्य से शुरुआत करेगा तथा सभी को पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यह हमारी टीम के लिये बहुत बड़ी चुनौती होगी लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम वास्तव में अब 2017 के बारे में बात नहीं करते हैं। ’’

ICC Women’s World Cup 2022: लैनिंग (Australia Captain Meg Lanning) ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से इसका हम पर बड़ा प्रभाव पड़ा, लेकिन अब यह पूरी तरह से अलग टीम है और अब हम एक नयी यात्रा पर हैं।’’ मेजबान न्यूजीलैंड विश्व कप के पहले मैच में चार मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick