Cricket
ICC Events: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा दावा, आने वाले 5 बड़े आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर सकता है!

ICC Events: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा दावा, आने वाले 5 बड़े आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर सकता है!

ICC Events: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा दावा, आने वाले 5 बड़े आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर सकता है!
ICC Events: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा दावा, आने वाले 5 बड़े आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर सकता है!- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2024 से 2031 तक होने वाले पांच प्रमुख आईसीसी आयोजनों के लिए योजना बना रहा है। जिसमें एकदिवसीय और टी- 20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। बता दें, आईसीसी […]

ICC Events: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा दावा, आने वाले 5 बड़े आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर सकता है!- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2024 से 2031 तक होने वाले पांच प्रमुख आईसीसी आयोजनों के लिए योजना बना रहा है। जिसमें एकदिवसीय और टी- 20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। बता दें, आईसीसी ने अपने सदस्य देशों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा था। एक स्वतंत्र समिति इस साल दिसंबर में  जो-जो देश आयोजन को लेकर इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। उनके बोलियों का आकलन करेगी और अगले साल अंतिम निर्णय के लिए अपनी रिपोर्ट देगी।

ये भी पढ़ें- ICC WTC Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले, विराट सेना आज से खेलेगी इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच, Follow LIVE

2015-2023 तक पाकिस्तान किसी भी विश्व स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन की मेजबानी या सह-मेजबानी करने में विफल रहा है। इसके बाद पाकिस्तान अब 2024-2031 सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों को आयोजित करने में रुचि दिखा रहा है। यह मानते हुए कि देश भर में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है।

खबरों की माने तो पाकिस्तान अकेले चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा, जबकि विश्व कप के लिए वह भारत को छोड़कर किसी भी अन्य एशियाई देशों के साथ संयुक्त बोली लगा सकता है। वह यूएई, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ भी बोली लगा सकती है।

Upcoming events in 2024-2031

ICC World Cup: 2027, 2031

T20 World Cup: 2024, 2026, 2028, 2030

ICC Champions Trophy: 2025, 2029

ICC WTC Finals: 2025, 2027, 2029, 2031

केवल एक चीज जो अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी के लिए पाकिस्तान के प्रयासों में बाधा बन सकती है, वह है आईसीसी मामलों और एशिया के क्रिकेट देशों पर भारत का मजबूत प्रभाव। दोनों देशों के बीच राजनीतिक मतभेदों का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ICC के लिए किसी भी इवेंट में भारत की भागीदारी की पुष्टि करना आसान नहीं है।

पीसीबी इन्हीं कारणों से भारत पर विचार किए बिना 2024-27 से एफटीपी कार्यक्रम भी तैयार कर रहा है। पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी आईसीसी आयोजनों की मेजबानी के लिए पीसीबी का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि उनका कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है।

 

Editors pick