Cricket
Happy Republic Day 2022: बेटी का नाम इंडिया रखने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को पीएम मोदी ने लिखा पत्र, कही यह बात

Happy Republic Day 2022: बेटी का नाम इंडिया रखने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को पीएम मोदी ने लिखा पत्र, कही यह बात

Happy Republic Day 2022: बेटी का नाम इंडिया रखने वाले South African cricketer को PM Modi का पत्र, Jonty Rhodes, Jonty Rhodes daughter name
Jonty Rhodes daughter name: आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day 2022) मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कई विदेशी हस्तियों को पत्र लिखकर उनका शुक्रिया अदा किया है। इन्हें हस्तियों में से एक हैं अफ्रीकी क्रिकेटर (South African cricketer) जॉन्टी रोड्स (Jonty Rhodes)। पीएम ने इस […]

Jonty Rhodes daughter name: आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day 2022) मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कई विदेशी हस्तियों को पत्र लिखकर उनका शुक्रिया अदा किया है। इन्हें हस्तियों में से एक हैं अफ्रीकी क्रिकेटर (South African cricketer) जॉन्टी रोड्स (Jonty Rhodes)। पीएम ने इस क्रिकेटर को पत्र लिखा है, साथ ही रोड्स ने सोशल मीडिया पर मोदी का आभार जताया है। खिलाड़ी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकमानाएं भी दी हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

रोड्स का ट्वीट
रोड्स ने अपने ट्वीट में लिखा, थैंक्यू नरेन्द्र मोदी जी इन शब्दों के लिए। मैं वास्तव में भारत की प्रत्येक यात्रा पर एक व्यक्ति के रूप में बेहतर हुआ हूं। मेरा पूरा परिवार गणतंत्र दिवस पूरे भारत के साथ मनाता है, इसके महत्व का सम्मान करता है। एक संविधान जो भारतीय लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है #जयहिंद।

रोड्स को भेजे पत्र में क्या लिखा है
Happy Republic Day 2022, PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोट्स को लिखे गए पत्र में लिखा है,- डियर मिस्टर जोंटी रोड्स, भारत से नमस्ते, प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। यह वह दिन है जब भारत का संविधान अस्तित्व में आया था। हमारी सम्मानित संविधान सभा ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद संविधान बनाया था। मैं आपको गणतंत्र दिवस की बधाई देना चाहता हूं।

South African cricketer, Jonty Rhodes: इस साल की 26 जनवरी इसलिए भी खास है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारत को औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर मैंने आपको और भारत के कुछ अन्य दोस्तों को पत्र लिखने का फैसला किया। भारत के प्रति आपके स्नेह के लिए कृतज्ञता की भावना के साथ आशा है कि आप हमारे देश के साथ-साथ हमारे लोगों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

Jonty Rhodes daughter name: सालों से आपने भारत और इसकी संस्कृति के साथ गहरा संबंध विकसित किया है। यह स्पेशल बॉन्ड वास्तव में सामने तब आया, जब आपने अपनी बेटी का नाम इस महान राष्ट्र के नाम (इंडिया) पर रखा। आप वास्तव में हमारे राष्ट्रों के बीच मजबूत संबंधों के एक विशेष एंबेसडर हैं। भारत में ऐतिहासिक रूप से सामाजिक और आर्थिक बदलाव हो रहे हैं। मुझे विश्वास है कि ये जीवन को सशक्त बनाएंगे और वैश्विक हित में योगदान देंगे। एक बार फिर मैं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले समय में आपके साथ मिलने की आशा करता हूं। आपका। (नरेंद्र मोदी )

ये भी पढ़ें: Happy Republic Day 2022: आज भारत में मनाया जा रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ी भी दे रहे हैं सभी को शुभकामनाएं

रोड्स का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के 52 वर्षीय रोड्स ने अपने करियर में 52 टेस्ट मैच की 80 पारियों में 2532 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं उन्होंने 245 एकदिवसीय मुकाबलों में 5935 रन बना हैं। वनडे में रोड्स ने 2 शतक और 33 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 6 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 49 रन बनाए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick