Cricket
GT vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने 5 रन से जीता मुकाबला, डेनियल सैम्स ने आखिरी ओवर में दिए मात्र 3 रन

GT vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने 5 रन से जीता मुकाबला, डेनियल सैम्स ने आखिरी ओवर में दिए मात्र 3 रन

GT vs MI Highlights: IPL 2022 का 51वां मुकाबला Gujarat Titans और Mumbai Indians के बीच, मुंबई का मिली दूसरी जीत, GT vs MI LIVE Updates
GT vs MI, GT vs MI Highlights, GT vs MI LIVE Updates: आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले […]

GT vs MI, GT vs MI Highlights, GT vs MI LIVE Updates: आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी। मुंबई ने 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

रोहित-ईशान ने खेली शानदार पारी

GT vs MI Highlights: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। 8वें ओवर में रोहित शर्मा 28 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 12वें ओवर में ईशान किशन 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कीरोन पोलार्ड ने 4 और डेनियल सैम्स खाता तक नहीं खोल सके। वहीं टिम डेविड 44 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 2 और प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

मुरुगन अश्विन ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

GT vs MI Highlights: 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में गिल 52 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर साहा 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16वें ओवर के आखिरी गेंद पर साई सुदर्शन 14 रन बनाकर हिट विकेट हुए। वहीं 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या 24 और 20वें ओवर में राहुल तेवतिया 3 के स्कोर पर रन आउट हुए। डेविड मिलर 19 और राशिद खान 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से मुरुगन अश्विन ने 2 और पोलार्ड ने 1 विकेट अपने नाम किया।

  • लाइव अपडेट

गुजरात टाइटंस का स्कोर: 172/5 (20 ओवर)

  • डेविड मिलर: 19*
  • राशिद खान: 1*

12.6 ओवर- विकेट: गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिरा। गिल के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 40 गेंदों पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुरुगन अश्विन ने एक ही ओवर में मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई।

12.1 ओवर- विकेट: गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुरुगन अश्विन ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई।

10 ओवर का खेल समाप्त: गुजरात का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 95 रन है। शुभमन गिल 47 और ऋद्धिमान साहा 47 रन बनाकर क्रीज मौजूद हैं।

6 ओवर का खेल समाप्त: गुजरात टाइटंस का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। ऋद्धिमान साहा 37 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

पहला ओवर: ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने गुजरात की पारी की शुरुआत की। डेनियल सैम्स ने मुंबई की ओर से पहला ओवर किया। इस ओवर में 1 रन बना।

मुंबई इंडियंस का स्कोर: 177/6 (20 ओवर)

  • मुरुगन अश्विन: 0*
  • टिम डेविड: 44*

18.6 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा, डेनियल सैम्स खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे।

18.3 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा। तिलक वर्मा 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए।

14.5 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। कीरोन पोलार्ड 14 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने गुजरात को एक और सफलता दिलाई। राशिद खान ने पोलार्ड को फंसाया, पोलार्ड डिफेंस करने को देख रहे थे, दो गुगली डालने के बाद राशिद ने उसी तेज गति से साथ गेंद को ऑफ स्टंप पर रखा, बदलाव यह था कि यह गेंद लेग ब्रेक थी, स्ट्रेट ड्राइव लगा रहे पोलार्ड गेंद को पढ़ ही नहीं पाए, गेंद घूमी, बल्ले के किनारे को छोड़ा और ऑफ स्टंप को अपने साथ लेकर चली गई।

11.6 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी जोसेफ ने गुजरात को तीसरी सफलता दिलाई। राशिद खान ने एक और कैच लपका। इतनी आसान गेंद थी और उसे सीधे मिडविकेट पर राशिद की गोद में मार बैठे, पिछली बार छोटी गेंद पर बैकफुट पर भेजा था ईशान को और अबकी बार आगे रखा अपनी धीमी गति की ऑफ कटर को, ईशान के पैर क्रीज में जमे रहे और उन्होंने गेंद को फ्लिक करने का प्रयास किया। बल्ले का चेहरा बंद होने के कारण गेंद किनारे पर लगकर गई सीधे फील्डर के हाथों में।

10.3 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। प्रदीप सांगवान ने मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव लेंथ गेंद को मिडविकेट के ऊपर से मारना चाहते थे, गेंद धीमी गति से आई और बल्ला हाथ में घूम गया, गेंद हवा में टंग गई। राशिद खान ने आसान सा कैच लपका।

7.3 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा 28 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राशिद खान ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई। राशिन ने लेग बिफोर की जोरदार अपील की, अंपायर के मना करने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने रिव्यू लिया। रोहित रिवर्स स्वीप के लिए गए थे, खेलते ही निराश लगे रोहित क्योंकि स्टंप्स के सामने पाए गए थे इस बार, अल्ट्रा एज नहीं लगा था, गेंद विकेट को हिट करती और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

5 ओवर का खेल समाप्त: मुंबई का स्कोर बिना कोई खोए 53 रन है। कप्तान रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वह 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पहला ओवर: रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई की पारी की शुरुआत की। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने पहला ओवर किया। इस ओवर में 5 रन बने।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्स: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

मैच डिटेल

  • मैच नंबर- 51
  • तारीख- 6 मई 2022
  • टॉस- गुजरात ने टॉस जीता
  • मैच शुरू- 7:30 pm बजे से
  • स्थान- ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

पिच रिपोर्ट
GT vs MI, GT vs MI LIVE, GT vs MI LIVE Updates: ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम की पिच अच्छी है, और ये बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है। लेकिन पिच पर खेल आगे बढ़ने के साथ पिच में गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी, और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी। यहां दूसरी बल्लेबाजी करना टीम के लिए अच्छा निर्णय हो सकता है।

मौसम का हाल
6 मई को मुंबई का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वेबसाइट accuweather के मुताबिक मैच के दौरान मैदान पर बादल छाए रहेंगे (8 प्रतिशत)। 43 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मैच के दौरान तूफान की जरा भी आशंका नहीं है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा
Star Sports 1
Star Sports 1HD
Star Sports 2
Star Sports 2HD
Star Sports Hindi
Star Sports Hindi 1HD
Star Sports Select 1
Star Sports Select 1HD
Star Sports Star Gold
Star Sports Gold HD

लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल के सभी मुकाबले डिज्नी + हॉटस्टार और जियो टीवी एप पर लाइव स्ट्रीम हो रहे हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick