Cricket
Greg Chappell ने की MS Dhoni की तारीफ, बोले- वह सबसे तेज क्रिकेट दिमागों में से एक

Greg Chappell ने की MS Dhoni की तारीफ, बोले- वह सबसे तेज क्रिकेट दिमागों में से एक

Greg Chappell ने की MS Dhoni की तारीफ, बोले- वह सबसे तेज क्रिकेट दिमागों में से एक Mahendra Singh Dhoni former coach Greg Chappell
former coach Greg Chappell, MS Dhoni: ऑस्ट्रेलियाई के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल (Greg Chappell) ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को “सबसे तेज क्रिकेट दिमागों में से एक” का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी निर्णय लेने की क्षमता धोनी को और खिलाड़ियों से अलग बनाती है। 2005 से […]

former coach Greg Chappell, MS Dhoni: ऑस्ट्रेलियाई के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल (Greg Chappell) ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को “सबसे तेज क्रिकेट दिमागों में से एक” का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी निर्णय लेने की क्षमता धोनी को और खिलाड़ियों से अलग बनाती है। 2005 से 2007 तक भारत के मुख्य कोच रहे चैपल ने कहा कि धोनी ने एक महान खिलाड़ी के रूप में अपने करियर का अंत किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Greg Chappell, Mahendra Singh Dhoni: ऑस्ट्रेलियाई ने प्राकृतिक वातावरण की अनुपस्थिति पर अफसोस जताते हुए धोनी का उदाहरण दिया, जिसने कभी मजबूत क्रिकेट देशों में खिलाड़ियों के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कॉलम में लिखा, जो देश क्रिकेट में विकसित बन गये हैं उन्होंने इस खेल का नैसर्गिक वातावरण गंवा दिया है जो युगों में उनके विकास ढांचे का एक बड़ा हिस्सा था।

former coach Greg Chappell, MS Dhoni: उन्होंने कहा, भारतीय उपमहाद्वीप में ऐसे कई शहर हैं जहां कोचिंग की सुविधाएं न के बराबर हैं और युवा गलियों या खुले मैदानों में बिना किसी औपचारिक कोचिंग के खेलते हैं। इन्हीं स्थानों पर उसके कई वर्तमान स्टार खिलाड़ियों ने क्रिकेट का ककहरा सीखा। इनमें से एक धोनी भी थे जो झारखंड के शहर रांची के रहने वाले हैं।

Greg Chappell, Mahendra Singh Dhoni: चैपल ने कहा, धोनी, जिनके साथ मैंने भारत में काम किया, ऐसे बल्लेबाज का अच्छा उदाहरण हैं जिन्होंने इसी तरह से खेलकर अपनी प्रतिभा विकसित की और खेलना सीखा। उन्होंने कहा, विभिन्न तरह की पिचों पर अधिक अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने अपनी निर्णय क्षमता और रणनीतिक कौशल को विकसित किया जिसमें वह अपने कई समकालीन (क्रिकेटरों) से अलग है। मैं जितने भी क्रिकेटरों से मिला उनमें उनका क्रिकेटिया दिमाग सबसे तेज है।

ये भी पढ़ें: ICC Rankings: वनडे में विराट कोहली, रोहित शर्मा टॉप 5 में; गेंदबाजी में बुमराह को टॉप-10 में मिली जगह, देखें लिस्ट

एशेज सीरीज को लेकर कही यह बात

धोनी ने सौरव गांगुली के कप्तान और जॉन राइट के कोच रहते शुरुआत की और राहुल द्रविड़ – ग्रेग चैपल युग में अपने खेल को निखारा। चैपल ने हाल में एशेज में करारी हार झेलने वाले इंग्लैंड का उदाहरण दिया जहां युवाओं को खुद को व्यक्त करने के लिये माहौल नहीं मिलता। उन्होंने कहा, दूसरी तरफ इंग्लैंड में ऐसे नैसर्गिक माहौल से आने वाले खिलाड़ियों की संख्या बहुत कम है तथा उसके खिलाड़ियों को पब्लिक स्कूलों के संकीर्ण दायरे में तैयार किया जाता है। यही कारण उनकी बल्लेबाजी में विशिष्टता और लचीलापन नहीं दिखता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick