Cricket
Glenn Maxwell Wedding: आरसीबी बायो बबल में आयोजित हुई मैक्सवेल की शादी की पार्टी, सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ शेयर की तस्वीरें

Glenn Maxwell Wedding: आरसीबी बायो बबल में आयोजित हुई मैक्सवेल की शादी की पार्टी, सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ शेयर की तस्वीरें

Glenn Maxwell Wedding, IPL 2022: RCB बायो बबल में आयोजित हुई पार्टी, सोशल मीडिया पर Virat Kohli, Anushka Sharma के साथ शेयर की तस्वीरें
Glenn Maxwell Wedding: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आरसीबी (RCB) के स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल अपनी शादी के चलते शुरुआती कुछ मैचों में उपस्थित नहीं हो पाए थए। ग्लेन मैक्सवेल ने 27 मार्च को भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी की थी। मैक्सवेल ने ईसाई और तमिल दोनों रीति-रिवाज के साथ […]

Glenn Maxwell Wedding: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आरसीबी (RCB) के स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल अपनी शादी के चलते शुरुआती कुछ मैचों में उपस्थित नहीं हो पाए थए। ग्लेन मैक्सवेल ने 27 मार्च को भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी की थी। मैक्सवेल ने ईसाई और तमिल दोनों रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। आईपीएल के चलते मैक्सवेल अपीन शादी की पार्टी नहीं दे पाए थे, लेकिन आरसीबी ने इसका भी जुगाड़ ढूंढ निकाला। बुधवार को आरसीबी बायो बबल में मैक्सवेल की वेडिंग पार्टी आयोजित की गई। जहां उनके करीबी दोस्त विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

इन तस्वीरों में कपल का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। विराट कोहली पार्टी में ब्लैक कुर्ता पाजामा पहने नजर आए तो वहीं उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा पिंक कलर के सलवार-सूट में नजर आईं। अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों पति-पत्नी की तस्वीरें साझा की। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस कपल की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में सीएसके ने बायो बबल में भी एक वेडिंग पार्टी आयोजित की थी। ये पार्टी डेवोन कॉन्वे की प्री वेडिंग पार्टी थी। ग्लेन मैक्सवेल की शादी के 1 महीने बाद आरसीबी ने बायो बबल में पार्टी आयोजित की। मार्च में मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विन्नी रमन से शादी की। दोनों की सगाई करीब 2 साल पहले हो गई थी। विन्नी रमन भी आईपीएल 2022 के लिए मैक्सवेल के साथ भारत आई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VINI (@vini.raman)

शादी की पार्टी में विराच कोहली ने जमकर डांस भी किया। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में विराट कोहली का बल्ला अभी तक कुछ कमाल नहीं कर पाया है। नौ मैचों में कोहली ने 16 की औसत से 128 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 48 रन है। विराट का स्ट्राइक रेट भी 120 से नीचे का है। उन्होंने 119.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। आरसीबी को अभी पांच मैच खेलने हैं। टीम को बाकी बचे मैचों में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद है। खुद कोहली भी इस खराब दौर को समाप्त करना चाहेंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick