Cricket
MS Dhoni Film: क्रिकेट के बाद MS Dhoni अब फिल्मों में आजमाएंगे किस्मत, एक्टर थलापति विजय के साथ आएंगे फिल्म में नजर!

MS Dhoni Film: क्रिकेट के बाद MS Dhoni अब फिल्मों में आजमाएंगे किस्मत, एक्टर थलापति विजय के साथ आएंगे फिल्म में नजर!

MS Dhoni Film: क्रिकेट के बाद MS Dhoni अब फिल्मों में आजमाएंगे किस्मत, एक्टर थलापति विजय के साथ आएंगे फिल्म में नजर
MS Dhoni Film: भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में भी किस्मत आजमाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार वो जल्द ही साउथ की फिल्म (South Film) प्रड्यूस करेंगे, उनकी फिल्म में सुपरस्टार विजय थलापति (Thalapathy Vijay) बतौर हीरो काम करेंगे। वहीं कहा जा रहा है […]

MS Dhoni Film: भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में भी किस्मत आजमाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार वो जल्द ही साउथ की फिल्म (South Film) प्रड्यूस करेंगे, उनकी फिल्म में सुपरस्टार विजय थलापति (Thalapathy Vijay) बतौर हीरो काम करेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में कैमियो भी करेंगे, इस खबर की पुष्टि एक्टर विजय के जन्मदिन (Birthday) के मौके पर हो सकती है। 22 जून को जन्में विजय साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है, हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in  

बता दें कि, एमएस धोनी ने एक्टर विजय से संपर्क किया है और उन्हें अपनी फिल्म में अभिनय करने के लिए कहा है। इस बीच ‘थलपति 66’ के स्टार ने धोनी के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। धोनी को उनके क्रिकेट फैंस प्यार से थाला के नाम से जानते हैं। मौजूदा समय में धोनी अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्में बनाने की योजना बना रहे हैं। वहीं इससे पहले चर्चा है कि साउथ एक्टर उनकी फिल्म में काम करेंगे। साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं, जो कि उनके फैंस के लिए बेहतरीन तोहफा होगा। कहा जा रहा है कि इसकी घोषणा जल्द ही होगी।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Covid Positive: इंग्लैंड पहुंचते ही कोरोना का शिकार हुए थे विराट कोहली-Report

वहीं इससे पहले धोनी ने पोल्ट्री, कृषि, शराब की भठ्ठी, जिम और कपड़ों जैसे कई उद्योगों में हाथ आजमाया है। उन्हें इनमें काफी सफलता भी मिली है, इसके लिए उन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी शुरू की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वो साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा को उनकी पहली फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए फाइनल किया गया है। हालांकि धोनी ने अपने एक बयान में कहा था कि अभी इस तरह का समझौता नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि, कुछ समय पहले धोनी, एक्टर विजय से एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। जहां दोनों के बीच इस पूरे मामले पर बात हुई है, साथ ही कहा जा रहा है कि अभिनेता भी उनकी फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए हैं।

धोनी अलग अंदाज में आए नजर 

इस बीच, एमएस धोनी के फैन पेज ने ट्विटर पर अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक नई पोस्ट साझा की है। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज को एक छोटे बच्चे के साथ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में धोनी बच्चे को पकड़े नजर आ रहे हैं तो दूसरी में बच्चे को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick