Cricket
CSK vs MI IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले Faf du Plessis ने दी MS Dhoni को खुशखबरी, जानिए क्या है मामला

CSK vs MI IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले Faf du Plessis ने दी MS Dhoni को खुशखबरी, जानिए क्या है मामला

IPL 2021 Qualifier-1 CSK vs DC, MS Dhoni Records: प्लेऑफ में चौकर्स Delhi Capitals अब तक Chennai Super Kings को हरा नहीं सकी, MS Dhoni बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
CSK vs MI IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले Faf du Plessis ने दी MS Dhoni को खुशखबरी, जानिए क्या है मामला- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा। एक दिन […]

CSK vs MI IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले Faf du Plessis ने दी MS Dhoni को खुशखबरी, जानिए क्या है मामला- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा। एक दिन पहले तक साउथ अफ्रीका के ओपनर फाफ डु प्लेसिस के चोटिल होने के कारण खेलने पर सस्पेंस था, लेकिन मैच से ठीक पहले उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक खुशखबरी दी है। Faf du Plessis, IPL 2021 Phase-2 1st Match, CSK vs MI Match, MS Dhoni, MI vs CSK Match, IPL 2021 in UAE, Mumbai vs Chennai Match

दरअसल, फाफ डु प्लेसिस ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग का पहला मैच खेलने के लिए भी तैयार हैं। यानि प्लेइंग-11 में सिलेक्ट होने के लिए फाफ डु प्लेसिस पूरी तरह तैयार हैं। यह बात चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथन Insidesport को बताई है।

मैच से एक दिन पहले काशी विश्वनाथन ने कहा था कि फाफ डु प्लेसिस ने टीम को जॉइन कर लिया है। जरूरी क्वारैंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद डु प्लेसिस ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी। मैच में उन्हें खिलाया जाएगा या नहीं, यह मैच से ठीक पहले ही बता पाएंगे। फिलहाल, इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता। डुप्लेसिस इस IPL सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले फेज के 7 मैच में चेन्नई टीम के लिए सबसे ज्यादा 320 रन बनाए। नाबाद 95 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा था।

ये भी पढ़ें: Mumbai vs Chennai Match के हर लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें…

CPL के दौरान चोटिल हुए फाफ डु प्लेसिस
IPL 2021 CSK VS MI: फाफ डु प्लेसिस अभी कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेल रहे हैं। वे लीग की टीम सेंट लूसिया किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। डु प्लेसिस रविवार (12 सितंबर) को बारबाडोस के खिलाफ मैच खेलना था, लेकिन उन्होंने मैच से ठीक पहले खेलने से मना कर दिया। फाफ डु प्लेसिस को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। यह चोट कितनी गंभीर है, यह जानकारी नहीं है। डु प्लेसिस की जगह मैच में आंद्रे फ्लेचर ने टीम की कमान संभाली।

पिछले हफ्ते शतक जड़ चुके हैं डु प्लेसिस
मौजूदा समय में भी डु प्लेसिस शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने CPL के मौजूदा सीजन में 4 सितंबर को ही सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 60 गेंद पर 120 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। फाफ डु प्लेसिस ने पिछले ही मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ 54 गेंद में 84 रन की अहम पारी खेली थी। यह मैच भी सेंट लूसिया के लिए करो या मरो का मुकाबला ही था। Faf du Plessis, IPL 2021 Phase-2 1st Match, CSK vs MI Match, MS Dhoni, MI vs CSK Match, IPL 2021 in UAE, Mumbai vs Chennai Match

Editors pick