Cricket
Eoin Morgan Retirement: दो देशों के लिए खेल चुके थे मॉर्गन, शादी के 1 साल बाद रचा था इतिहास, देखें मॉर्गन से जुड़े किस्से

Eoin Morgan Retirement: दो देशों के लिए खेल चुके थे मॉर्गन, शादी के 1 साल बाद रचा था इतिहास, देखें मॉर्गन से जुड़े किस्से

Eoin Morgan Retirement: दो देशों के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके इयोन मॉर्गन का जन्म भी इंग्लैंड में नहीं हुआ था, शादी के 1 साल बाद रचा इतिहास, देखें मॉर्गन से जुड़े किस्से
Eoin Morgan Retirement : भारत और इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG 2022) से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। अब नया कप्तान कौन (Next Captain) होगा, वो देखना होगा। आपको बता दें कि मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए डेब्यू (Debut, Career) […]

Eoin Morgan Retirement : भारत और इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG 2022) से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। अब नया कप्तान कौन (Next Captain) होगा, वो देखना होगा। आपको बता दें कि मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए डेब्यू (Debut, Career) नहीं किया था, बल्कि किसी अन्य देश के लिए शुरुआत की थी और इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने वाले पहले कप्तान बने। चलिए जानते हैं मोर्गन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

Eoin Morgan Career : इयोन मॉर्गन का क्रिकेट करियर

शुरुआत करते हैं इयोन मॉर्गन के क्रिकेट करियर से, जिन्होंने इंग्लैंड को विश्वकप दिलाया। क्रिकेट की शुरुआत जिस देश से हुई, क्रिकेट का सबसे बड़ा खिताब उसने 2019 में जीता। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर पहला वर्ल्डकप जीता था, इयोन मॉर्गन इंग्लैंड को विश्वकप दिलाने वाले पहले कप्तान बने थे।

मॉर्गन ने 16 टेस्ट मैच, 248 वनडे और 115 टी20 मुकाबले खेले। इसमें उन्होंने क्रमश 700, 7701 और 2458 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने 16 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए।

Eoin Morgan Wife
Eoin Morgan Wife

Eoin Morgan Wife : 2018 में की थी शादी, 1 साल बाद रचा इतिहास

इयोन मॉर्गन ने नवंबर 2018 में Tara Ridgway संग शादी रचाई। तारा Burberry कंपनी में मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर हैं। उनकी पत्नी इंग्लैंड की नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की हैं। वैसे खुद मॉर्गन भी इंग्लैंड के नहीं थे, उनका जन्म भी इंग्लैंड से बाहर हुआ था। यहां तक कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी इंग्लैंड के नहीं किया था।

Eoin Morgan Retirement,

England Cricket Team
England Cricket Team

Eoin Morgan Debut : मॉर्गन दो देशों एक लिए खेल चुके हैं इंटरनेशनल क्रिकेट

इयोन मॉर्गन का जन्म इंग्लैंड में नहीं हुआ था, बल्कि आयरलैंड में हुआ था। मॉर्गन ने अपना एकदिवसीय डेब्यू मैच 2006 में खेला था, लेकिन इंग्लैंड के लिए नहीं बल्कि आयरलैंड के लिए। आयरलैंड के लिए डेब्यू करते हुए इयोन मॉर्गन ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब भी जीता था। हालांकि मॉर्गन ने टी20 और टेस्ट में डेब्यू इंग्लैंड के लिए खेलते हुए ही किया था।

Eoin Morgan Ireland
Eoin Morgan Ireland

Eoin Morgan Retirement : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले सन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां 7 जुलाई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज (IND vs ENG 2022) से पहले मॉर्गन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है।

इयोन मॉर्गन ने दुनिया भर में कई क्रिकेट लीग में हिस्सा लिया। वह आईपीएल में भी आरसीबी, हैदराबाद, कोलकाता और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। नीचे कुछ टीमों के नाम हैं, जिनके लिए मॉर्गन खेल चुके हैं।

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • पंजाब किंग्स
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • गाजी टैंक क्रिकेटर्स
  • सिडनी थंडर
  • पेशावर जाल्मी
  • बारबाडोस ट्रिडेंट्स
  • कराची किंग्स
  • तशवाने स्पार्टन्स
  • मिड्डलसेक्स काउंटी

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick