Cricket
ENGW Beat SAW: Danni Wyatt के शतक की मदद से इंग्लैंड को मिली जीत, दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 137 रनों से हराया

ENGW Beat SAW: Danni Wyatt के शतक की मदद से इंग्लैंड को मिली जीत, दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 137 रनों से हराया

ENGW vs SAW ENGW Beat SAW ICC Women’s World Cup का दूसरा सेमीफाइनल England Women vs South Africa Women के बीच
ENGW Beat SAW-ENGW vs SAW: महिला वनडे वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 31 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की महिला टीम (England Women vs South Africa Women) के बीच खेला जा रहा है। ये महिला वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला है। दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर […]

ENGW Beat SAW-ENGW vs SAW: महिला वनडे वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 31 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की महिला टीम (England Women vs South Africa Women) के बीच खेला जा रहा है। ये महिला वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला है। दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 293 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम 156 रन पर ही ऑलआउट हो गई। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ENGW Beat SAW-ENGW vs SAW: क्राइस्टचर्च में खेले गए महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 137 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की है। इंग्लैंड की टीम अब खिताबी मुकाबले में 3 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 157 रनों से हराया था। इंग्लैंड ने 8वीं बार विश्व कप के फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है।

इंग्लैंड का बहुत मजबूत स्कोर
साउथ अफ्रीकी टीम को अपने प्रयास पर खुशी नहीं होगी। अगर उन्होंने मिले हुए मौकों का फायदा उठाया होता तो शायद परिस्थिति अलग होगी। उन्होंने इंग्लैंड को 3 विकेट पर 77 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया था। इसके बाद डेनियल वाट ने कमाल का प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका ने उनके कैच छोड़े जिसका वाट ने पूरा फायदा उठाया। उन्हें शतक से पहले एक मौका मिला और सेंचुरी पूरी करने के बाद भी उन्हें दो मौके मिले। उन्होंने पहले एमी जोन्स और फिर सोफिया डंकली के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारियां कीं। 50 ओवर में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 293 का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका के लिए यह बड़ी चुनौती हो सकती है।

ENGW Beat SAW-ENGW vs SAW: इंग्लैंड के इस स्कोर के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम चल नहीं पाई। दक्षिण अफ्रीकी टीम 38 ओवरों में 156 रनों पर सिमट गई औऱ इंग्लैंड ने मुकाबला 137 रनों से अपने नाम किया। इंग्लैंड की तरफ से सोफी सोफी एक्लेस्टोन ने 8 ओवरों में 36 रन खर्च कर सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं कर पाई सबसे ज्यादा रन मिग्नॉन डू प्रीज (30) ने बनाए।

ICC Women’s World Cup: ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला विश्व कप के फाइनल में 9वीं बार खेलने के लिए उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इस विश्व कप में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। इंग्लैंड ने साल 2017 में भारत को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी चौथी बार अपने नाम की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने साल 2013 में खेले गए विश्व कप में वेस्टइंडीज को हराकर अपना छठा खिताब जीता था।

महिला विश्वकप (ICC Women’s World Cup) का फाइनल मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान में 3 अप्रैल को खेला जाना है।

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की महिला टीम (England Women vs South Africa Women) की सारी जानकारी

  • महिला क्रिकेट विश्व कप (Women’s World Cup 2022) कहां होगा?
    महिला क्रिकेट विश्व कप 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रहा है।
  • ENGW vs SAW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच कब होगा?
    ENGW vs SAW मैच 31 मार्च 2022 को होगा।
  • ENGW vs SAW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच किस समय शुरू होगा?
    ENGW vs SAW मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • महिला क्रिकेट विश्व कप मैच ENGW vs SAW का स्थान क्या है?
    महिला क्रिकेट विश्व कप ENGW vs SAW मैच हेगले ओवल में खेला जाएगा।

मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप (ICC Women’s World cup 2022) का दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की महिला टीम (England Women vs South Africa Women) का मैच सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। भारत में लाइव मैचों का प्रसारण स्टार नेटवर्क चैनल पर होगा। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी।

ENGW vs SAW Live:

  • आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022)
  • दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड (England Women vs South Africa Women)
  • स्थान: हेगले ओवल
  • दिनांक: 31 मार्च
  • समय: सुबह 6:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+हॉटस्टार पर

इंग्लैंड महिला टीम: डेनिएल व्याट, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (कप्तान), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (विकेटकीपर), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: ताज़मिन ब्रिट्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, सुने लुस (कप्तान), लारा गुडॉल, मिग्नॉन डू प्रीज़, क्लो ट्रायोन, ट्रिशा चेट्टी (विकेटकीपर), मारिज़ने कप, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास।

Editors pick