Cricket
ENGW Beat PAKW: इंग्लैंड की पाकिस्तान पर आसान जीत, पाकिस्तान महिला टीम को 9 विकेट से हराया

ENGW Beat PAKW: इंग्लैंड की पाकिस्तान पर आसान जीत, पाकिस्तान महिला टीम को 9 विकेट से हराया

ENGW Beat PAKW: इंग्लैंड की पाकिस्तान पर आसान जीत, पाकिस्तान महिला टीम को 9 विकेट से हराया
ENGW Beat PAKW-ENGW vs PAKW: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup) के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Women vs Pakistan Women) की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जा  रहा है। दोनों टीमों के बीच बुधवार, 24 मार्च को मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ […]

ENGW Beat PAKW-ENGW vs PAKW: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup) के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Women vs Pakistan Women) की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जा  रहा है। दोनों टीमों के बीच बुधवार, 24 मार्च को मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की महिला टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ENGW Beat PAKW-ENGW vs PAKW: पाकिस्तानी टीम को महिला वर्ल्ड कप (Women’s World Cup) में 5वीं हार झेलनी पड़ी। उसे इंग्लैंड की महिला टीम ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले (ENGW vs PAKW) में 9 विकेट से हराया। बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof) की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच में मात्र 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को और मजबूती दे दी है।

ENGW Beat PAKW-ENGW vs PAKW: हीटर नाइट (Heather Knight) के नेतृत्व में खेल रही इंग्लैंड टीम ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उसके अब 6 अंक हो गए हैं और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है। टीम फिलहाल चौथे स्थान पर पहुंच गई है जबकि भारत 6 अंकों के साथ ही 5वें नंबर पर खिसक गया है। भारत और इंग्लैंड ने अभी तक 6-6 मैचों में से अपने तीन मैच जीते हैं। हालांकि नेट रन रेट के मामले में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है।

क्राइस्टचर्च में हीदर नाइट ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही और उसे पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। नाहिदा खान (0) को कैथरीन ब्रंट ने नाइट के हाथों कैच कराया। इसके बाद भी उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और आधी टीम 58 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई। ओपनर सिदरा आमीन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए जबकि विकेटकीपर सिदरा नवाज ने 23 रन का योगदान दिया। उनके अलावा केवल ओमैमा सोहेल (11) ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। इंग्लैंड के लिए कैथरीन ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन ने 3-3 विकेट लिए. कप्तान हीदर नाइट और केट क्रॉस को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड ने फिर ओपनर डैनियल वॉट (76*) की कमाल की पारी की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वॉट ने 68 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 11 चौके लगाए। उनके अलावा कप्तान नाइट ने 36 गेंदों पर 24 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन की अविजित साझेदारी भी की। पाकिस्तान के लिए डायना बेग ने एकमात्र विकेट लिया।

इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Women vs Pakistan Women) की महिला मुकाबले की सारी जानकारी

  • महिला क्रिकेट विश्व कप (Women’s World Cup 2022) कहां होगा?
    महिला क्रिकेट विश्व कप 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रहा है।
  • ENGW vs PAKW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच कब होगा?
    ENGW vs PAKW मैच 24 मार्च 2022 को होगा।
  • ENGW vs PAKW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच किस समय शुरू होगा?
    ENGW vs PAKW मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • महिला क्रिकेट विश्व कप मैच ENGW vs PAKW का स्थान क्या है?
    महिला क्रिकेट विश्व कप ENGW vs PAKW मैच हेगले ओवल पार्क में खेला जाएगा।

मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप (ICC Women’s World cup 2022) का इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Women vs Pakistan Women) टीम का मैच सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। भारत में लाइव मैचों का प्रसारण स्टार नेटवर्क चैनल पर होगा। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी।

WIW vs PAKW Live:

  • आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022)
  • इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Women vs Pakistan Women)
  • स्थान: हेगले ओवल
  • दिनांक: 24 मार्च
  • समय: सुबह 6:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+हॉटस्टार पर

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सिदरा अमीन, नाहिदा खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन।

इंग्लैंड महिला टीम: डेनिएल व्याट, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (कप्तान), नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (विकेटकीपर), सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, चार्लोट डीन, अन्या श्रुबसोल।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick