ENG vs AUS Highlights: जोस बटलर की विस्फोटक पारी, इंग्लैंड 8 विकेट से जीता; टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार हराया
ENG vs AUS Highlights (Australia vs England)-T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 26वां मुकाबला खेला…

ENG vs AUS Highlights (Australia vs England)-T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 26वां मुकाबला खेला गया। दुबई में शनिवार (30 अक्टूबर) को टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। इंग्लिश गेंदबाजों ने कंगारू टीम को 125 रन पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 11.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बना लिए। ओपनर जोस बटलर ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। बटलर ने 32 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट लिए। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ये लगातार दूसरी हार है। इससे पहले 2010 में बर्मिंघम में उसे सात विकेट से शिकस्त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2007 में इंग्लैंड के केपटाउन में 8 विकेट से हराया था। इंग्लैंड इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंंच गया है। उसके तीन मैच में 6 अंक हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की तीन मैच में ये पहली हार है। वह चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।
ENG vs AUS Highlights (Australia vs England)-T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच ने 44, एश्टन एगर ने 20, मैथ्यू वेड ने 18, मिशेल स्टार्क ने 13 और पैट कमिंस ने 12 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स और टाइमल मिल्स को दो-दो सफलता मिली। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर के अलावा जेसन रॉय ने 20 गेंद पर 22 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 11 गेंद पर नाबाद 16 और डेविड मलान ने 8 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्टन एगर और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।
इंग्लैंड की पारी में अपडेट्स:
- जोस बटलर ने 25 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। इंग्लैंंड ने 9 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए थे। 10वें ओवर की पहली गेंद पर एश्टन एगर ने डेविड मलान को विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। मलान ने 8 गेंद पर 8 रन बनाए।
- ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता पावरप्ले के बाद सातवें ओवर में मिली। एडम जम्पा ने विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय को एलबीडब्ल्यू कर दिया। रॉय ने बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। रॉय के आउट होने के बाद डेविड मलान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
- इंग्लैंड के ओपनर्स जोस बटलर और जेसन रॉय ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। दोनों ने पावरप्ले में 11 की औसत से 66 रन ठोक दिए। बटलर 39 और रॉय 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
- इंग्लैंड के ओपनर्स जोस बटलर और जेसन रॉय ने धमाकेदार शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाजों ने पारी के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। 5 ओवर में बटलर और रॉय ने मिलकर 48 रन की साझेदारी कर ली है। बटलर 24 और रॉय 20 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को अगर मैच में बने रहना है तो उसे तेजी से विकेट लेने होंगे।
ENG vs AUS Highlights (Australia vs England)-T20 World Cup 2021- ऑस्ट्रेलिया की पारी के अपडेट्स:
- इंग्लिश गेंदबाजों ने कंगारू टीम को 125 रन पर समेट दिया। आखिरी ओवर में टाइमल मिल्स ने कंगारू टीम को दो झटके दिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने ओवर में 13 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
- कप्तान एरॉन फिंच 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 49 गेंद पर 44 रन बनाए। इस दौरान चार चौके लगाए। एश्टन एगर के बाद क्रीज पर आए पैट कमिंस ने टाइमल मिल्स को दो छक्के लगाए थे। उसके बाद वे भी आउट हो गए। जॉर्डन ने पहले फिंच और फिर कमिंस को आउट किया। कमिंस ने 3 गेंद पर 12 रन बनाए।
- ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका 18वें ओवर में लगा। एश्टन एगर फॉर्म में आने के बाद आउट हो गए। टाइमल मिल्स की गेंद पर लिविंगस्टोन ने उनका कैच लिया। एगर ने 20 गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान दो छक्के लगाए।
- ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 12वें ओवर में पवेलियन लौट गई। उसे पांचवां झटका लियम लिविंगस्टोन ने दिया। उन्होंने मैथ्यू वेड को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वेड 18 गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। वेड के एश्टन एगर बल्लेबाजजी के लिए आए हैं।
- मार्कस स्टोइनिस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। उन्हें आदिल रशीद ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। स्टोइनिस चार गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। उनके जाने के बाद मैथ्यू वेड क्रीज पर आए हैं। एक छोर पर कप्तान एरॉन फिंच का संघर्ष जारी है।
- क्रिस वोक्स ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मैक्सवेल 9 गेंद पर सिर्फ 6 रन बना सके। वोक्स की गेंद पर वो विकेटों के सामने एलबीडब्ल्यू हो गए। फिलहाल एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
- ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका क्रिस जॉर्डन ने दिया। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। स्मिथ 5 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। क्रिस वोक्स ने उनका शानदार कैच लिया।
- ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। डेविड वॉर्नर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका कैच लिया।
- ऑस्ट्रेलिया ने पारी की शुरुआत संभलकर की। दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए पहला ओवर आदिल रशीद ने की।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
David Warner | 1 | 2 | 0 | 0 | 50.00 | |
Aaron Finch (C) | 44 | 49 | 4 | 0 | 89.80 | |
Steven Smith | 1 | 5 | 0 | 0 | 20.00 | |
Glenn Maxwell | 6 | 9 | 0 | 0 | 66.67 | |
Marcus Stoinis | 0 | 4 | 0 | 0 | 0.00 | |
Matthew Wade (WK) | 18 | 18 | 2 | 0 | 100.00 | |
Ashton Agar | 20 | 20 | 0 | 2 | 100.00 | |
Pat Cummins | 12 | 3 | 0 | 2 | 400.00 | |
Mitchell Starc | 13 | 6 | 1 | 1 | 216.67 | |
Adam Zampa | 1 | 4 | 0 | 0 | 25.00 | |
Josh Hazlewood | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 9 (b 0, w 3, nb 0, lb 6) | |||||
Total | 125/10 (20) |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Adil Rashid | 4 | 0 | 19 | 1 | 4.75 |
Chris Woakes | 4 | 0 | 23 | 2 | 5.75 |
Chris Jordan | 4 | 0 | 17 | 3 | 4.25 |
Liam Livingstone | 4 | 0 | 15 | 1 | 3.75 |
Tymal Mills | 4 | 0 | 45 | 2 | 11.25 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
David Warner | 1-7 | 1.2 |
Steven Smith | 2-8 | 2.1 |
GJ Maxwell | 3-15 | 3.5 |
MP Stoinis | 4-21 | 6.1 |
MS Wade | 5-51 | 11.4 |
AC Agar | 6-98 | 17.4 |
AJ Finch | 7-110 | 18.1 |
Pat Cummins | 8-110 | 18.2 |
A Zampa | 9-119 | 19.4 |
Mitchell Starc | 10-125 | 19.6 |
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Jason Roy | 22 | 20 | 1 | 1 | 110.00 | |
Jos Buttler (WK) | 71 | 32 | 5 | 5 | 221.88 | |
Dawid Malan | 8 | 8 | 1 | 0 | 100.00 | |
Jonny Bairstow | 16 | 11 | 0 | 2 | 145.45 | |
Extra | 9 (b 5, w 3, nb 1, lb 0) | |||||
Total | 126/2 (11.4) | |||||
Yet To Bat | EJG Morgan, LS Livingstone, MM Ali, Chris Woakes, CJ Jordan, AU Rashid, TS Mills |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Mitchell Starc | 3 | 0 | 37 | 0 | 12.33 |
Josh Hazlewood | 2 | 0 | 18 | 0 | 9.00 |
Pat Cummins | 1 | 0 | 14 | 0 | 14.00 |
Ashton Agar | 2.4 | 0 | 15 | 1 | 5.63 |
Adam Zampa | 3 | 0 | 37 | 1 | 12.33 |
ENG vs AUS Highlights (Australia vs England)-T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया। उसने ऑलराउंडर मिशेल मार्श को खराब फॉर्म के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके स्थान पर एश्टन एगर को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, इंग्लिश टीम ने एक भी बदलाव नहीं किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयॉन मोर्गन (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, टाइमल मिल्स।
यह भी पढ़ें – बतौर मेंटर MS Dhoni न्यूजीलैंड से लेंगे कप्तानी का बदला, देखिए क्यों धोनी के लिए भी जरुरी है जीत
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in