Cricket
Double Century in ODI: सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल ने आज के दिन लगाई थी डबल सेंचुरी, बनाया था विश्व रिकॉर्ड- देखें पूरी लिस्ट

Double Century in ODI: सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल ने आज के दिन लगाई थी डबल सेंचुरी, बनाया था विश्व रिकॉर्ड- देखें पूरी लिस्ट

Double Century in ODI: Sachin Tendulkar और Chris Gayle ने आज के दिन लगाई थी डबल सेंचुरी
Double Century in ODI: दुनिया में अभी तक 8 ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी (200 runs in ODI player List) लगाई है। सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने इस फॉर्मेट में डबल सेंचुरी (Sachin Tendulkar 200) लगाई थी और ये कारनामा उन्होंने आज ही के दिन (24 फरवरी […]

Double Century in ODI: दुनिया में अभी तक 8 ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी (200 runs in ODI player List) लगाई है। सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने इस फॉर्मेट में डबल सेंचुरी (Sachin Tendulkar 200) लगाई थी और ये कारनामा उन्होंने आज ही के दिन (24 फरवरी 2010) किया था। आज ही के दिन (2015) क्रिस गेल ने भी डबल सेंचुरी (Chris Gayle 215) लगाई थी, और उन्होंने भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। आपको बता दें कि वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले (Highest Score in ODI) बल्लेबाज अभी रोहित शर्मा हैं।

Double Century in ODI: सचिन तेंदुलकर 200

सचिन तेंदुलकर ने 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। वह ना सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के पहले बल्लेबाज थे, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाया था। ये मैच भारत ने 153 रनों से जीत लिया था, और ऐतिहासिक पारी के लिए सचिन को प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मिला था। सचिन ने इस पारी में 3 छक्के और 25 चौके लगाए थे।

Chris Gayle 215: क्रिस गेल ने भी आज ही के दिन इतिहास रचा था

सचिन तेंदुलकर जहां वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे, तो वहीं क्रिस गेल ने वर्ल्डकप में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था। क्रिस गेल ने 2015 वर्ल्डकप में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ये तूफानी पारी खेली थी। गेल ने भी ये कारनामा आज ही के दिन (24 फरवरी) किया था।

यह भी देखें- Rohit Sharma vs Virat Kohli: अभिनेत्री आलिया भट ने कहा विराट कोहली हैं मेरे ऑलटाइम फेवरेट, लेकिन रोहित…Watch Video

200 runs in ODI player list / Highest Score in ODI

अभी तक 8 प्लेयर ही वनडे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगा पाए हैं। इसमें पांच बार भारतीय खिलड़ियों का नाम शामिल है और अकेले तीन बार ये रोहित शर्मा ने किया है।

  • 1 – रोहित शर्मा (264) बनाम श्रीलंका – 13 नवंबर 2014
  • 2 – मार्टिन गुप्टिल (237*) बनाम वेस्टइंडीज – 21 मार्च 2015
  • 3 – वीरेंद्र सहवाग (219) बनाम वेस्टइंडीज – 8 दिसंबर 2011
  • 4 – क्रिस गेल (215) बनाम ज़िम्बाब्वे – 24 फरवरी 2015
  • 5 – फखर जमन (210) बनाम ज़िम्बाब्वे – 20 जुलाई 2018
  • 6 – रोहित शर्मा (209) बनाम ऑस्ट्रेलिया – 2 नवम्बर 2013
  • 7 – रोहित शर्मा (208*) बनाम श्रीलंका – 13 दिसंबर 2017
  • 8 – सचिन तेंदुलकर (200) बनाम दक्षिण अफ्रीका – 24 फरवरी 2010

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick