Cricket
DC vs RR: आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने जड़ा तीसरा शतक, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी

DC vs RR: आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने जड़ा तीसरा शतक, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी

DC vs RR: आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने जड़ा तीसरा शतक, Delhi Capitals के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी Jos Buttler third century Rajasthan Royals
DC vs RR, Jos Buttler third century: आईपीएल के 15वें सीजन का 34वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले […]

DC vs RR, Jos Buttler third century: आईपीएल के 15वें सीजन का 34वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत शानदार रही। जोस बटलर (Jos Buttler) ने इस सीजन का तीसरा शतक जड़ा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

57 गेंदों पर जड़ा तीसरा शतक

DC vs RR, Jos Buttler, Jos Buttler third century: इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्‍लेबाज जोस बटलर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान शानदार शतक जड़ा था। यह मौजूदा सीजन में ही इंग्लिश बल्‍लेबाज का दूसरा शतक था। बटलर ने पहला शतक मुंबई के खिलाफ जड़ा था। बटलर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ बटलर ने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े।

  • जोस बटलर ने 65 गेंदों पर 116 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के जड़े। बटलर की इस पारी की बदौलत राजस्थान ने सीजन का सबसे बड़ा शतक बनाया। राजस्थान ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 222 रन बनाए।
  • बटलर के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंदों पर 54 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर 46 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, करुण नायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick