David Warner Instagram video, Allu Arjun song, Pushpa Movie: क्रिकेट के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर सोशल मीडिया (David Warner Video) पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। क्रिकेट के अलावा ही भारतीय सिनेमा से उनका जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। वह आए दिन भारतीय सिनेमा के गानों और डॉयलॉग्स पर रील बनाते रहते हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। उनके इस अंदाज के चलते भारत में भी उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
David Warner Video, David Warner Instagram video: हाल ही में डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह साउथ की ब्लाकबस्टर फिल्म पुष्पा के एक गाने पर स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मेरी पसंदीदा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वॉर्नर को भी अल्लू अर्जुन की यह मूवी काफी पसंद आई है।
View this post on Instagram
Allu Arjun song, Pushpa Movie: इससे पहले भी वॉर्नर इंडियन गाने पर कुछ डांस के स्टेप करते नजर आए थे। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए फैंस से कैप्शन की मांग की थी। उनके इस वीडियो पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने उनसे पूछ डाला कि क्या वे ठीक हैं? वॉर्नर ने फिलहाल एशेज सीरीज (Ashes Series 2021-22) खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले दो टेस्ट जीत लिए हैं, वहीं तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है।
View this post on Instagram
David Warner Video, David Warner Instagram video: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एक मॉर्फ्ड वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने साउथ इंडिया की अपकमिंग मूवी के गाने ‘आई बिड्डा इधि ना अड्डा’ पर फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन के साथ खुद को बदल लिया है। इससे पहले भी वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन के कई गानों को रीक्रिएट किया है। वीडियो को शेयर करने के साथ वॉर्नर ने कैप्शन की मांग की है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। विराट कोहली मे वीडियो को देखकर वॉर्नर से कमेट सेक्शन में पूछा कि क्या वे ठीक हैं?
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें