Cricket
Cyber Crime Against Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, KYC अपडेट करने के चक्कर में गंवाए 1 लाख से ज्यादा रुपये, FIR दर्ज

Cyber Crime Against Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, KYC अपडेट करने के चक्कर में गंवाए 1 लाख से ज्यादा रुपये, FIR दर्ज

Cyber Crime Against Vinod Kambli: विनोद कांबली हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, Team India, former cricketer Vinod Kambli, Kambli register FIR
Cyber Crime Against Vinod Kambli: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली (former cricketer Vinod Kambli) साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। साइबर फ्रॉड का शिकार हुए कांबली को लाख रुपए की चपत लगी। जिसके बाद से उन्होंने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज (Kambli register FIR) कराई। पुलिस अधिकारियों ने […]

Cyber Crime Against Vinod Kambli: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली (former cricketer Vinod Kambli) साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। साइबर फ्रॉड का शिकार हुए कांबली को लाख रुपए की चपत लगी। जिसके बाद से उन्होंने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज (Kambli register FIR) कराई। पुलिस अधिकारियों ने कांबली के साथ हुई इस ठगी का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एक लिंक भेजी जिसके जरिए ठगी की गई। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Cyber Crime Against Vinod Kambli: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने पहले खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एक लिंक भेजी। कांबली ने उस लिंक को खोला और कुछ ही देर में उनके खाते से लाख रुपए उड़ गए। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज (Kambli register FIR) कर लिया है और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Cyber Crime Against Vinod Kambli: कांबली ने टीओआइ से बात करते हुए बताया कि, “घटना 03 दिसंबर की है। यह वास्तव में बहुत निंदनीय है कि हमारे देश में धोखाधड़ी के अपराध बढ़ रहे हैं। हमें हमारे पैसे वापस कर दिए गए हैं लेकिन कई मामलों में ऐसे स्कैमर और धोखाधड़ी करने वालों का पता तक नहीं चलता है। मैं इस तरह के अपराध और अपराधियों को रोकने और जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस की हर तर तरह से मदद करूंगा। अपने देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं बस इतना ही कर सकता हूं। ”

Cyber Crime Against Vinod Kambli: साइबर क्राइम का शिकार दिनों-दिन आम बात होती जा रही है। जिससे आम जनता बहुत ही ज्यादा परेशान रहती है। हालिया सालों में अनगिनत ऐसी घटनाएं हुई हैं। अब अपराधियों का हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अब वे सेलिब्रिटिज को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Editors pick