Cricket
CWG 2022 Cricket: इन गलतियों की वजह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिली फाइनल में हार, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष: Check OUT

CWG 2022 Cricket: इन गलतियों की वजह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिली फाइनल में हार, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष: Check OUT

CWG 2022 Cricket: इन गलतियों की वजह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिली फाइनल में हार, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष: Check OUT
CWG 2022 Cricket: कल यानी 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (IND-W vs AUS-W) के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 161 बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी […]

CWG 2022 Cricket: कल यानी 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (IND-W vs AUS-W) के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 161 बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस मैच को हार गई। टीम इंडिया (IND-W vs AUS-W Final) यहां महज 9 रनों से गोल्ड मेडल जीतने में असफल रही। इसलिए भारत को यहां सिल्वर मेडल से संतोष (IND CWG 2022) करना पड़ा। आइए जानें भारतीय महिला टीम से इस मैच में कहां-कहां गलती हुई। India vs West Indies की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in

भारतीय महिला टीम की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर ने 7 से 10वें ओवर के बीच में 4 गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाई। लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजों ने अपनी लय को मजबूत कर लिया। भारत के लिए 7वें ओवर में राधा यादव 3 रन खर्चे, जबकि 8वें ओवर में स्नेह राणा ने 8 रन दिए। वहीं पूजा वस्त्रकार ने 9वें ओवर में 12 रन दे दिए। जबकि 10वें ओवर में हरमनप्रीत ने 17 रन लुटा डाले।

Image
CWG 2022 Cricket: इन गलतियों की वजह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिली फाइनल में हार, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष: Check OUT

बेहतरीन क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने 12वें ओवर में ताहिल मैक्ग्रा का विकेट लिया। वे अटैकिंग बैटिंग के लिए जानी जाती हैं। इसके बाद भी उनके 4 ओवर तीन स्पेल में पूरे कराए गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंतिम 5 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बना दिए। लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही थी।

CWG 2022 Cricket: गौरतलब है कि महिला ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन जड़े थे। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम 152 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। वहीं इस मुकाबले में हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेली। इस दौरान भारतीय कप्तान के बल्ले से 43 गेंदों में 65 रन निकले। जिसमें 7 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick