Cricket
CSK vs RR IPL 2021: MS Dhoni ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरते ही लगाया कप्तानी का दोहरा शतक

CSK vs RR IPL 2021: MS Dhoni ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरते ही लगाया कप्तानी का दोहरा शतक

CSK vs RR IPL 2021: MS Dhoni रचेंगे इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरते ही लगाएंगे कप्तानी का दोहरा शतक
CSK vs RR IPL 2021: MS Dhoni ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरते ही लगाया कप्तानी का दोहरा शतक- शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने थी। बतौर कप्तान ये जंग अनुभवी एमएस धोनी और युवा संजू सैमसन के बीच हुई। एमएस धोनी के […]

CSK vs RR IPL 2021: MS Dhoni ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरते ही लगाया कप्तानी का दोहरा शतक- शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने थी। बतौर कप्तान ये जंग अनुभवी एमएस धोनी और युवा संजू सैमसन के बीच हुई। एमएस धोनी के नाम इंटरनेशनल और आईपीएल में कई रिकार्ड्स हैं, और इस लिस्ट में एक और रिकॉर्ड शामिल हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हो गया। हालांकि इस यादगार मैच में एमएस धोनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

CSK vs RR IPL 2021: बतौर कप्तान MS Dhoni का होगा 200वां मैच

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच एमएस धोनी का बतौर कप्तान 200वां आईपीएल मैच था। इससे पहले आज तक कोई भी कप्तान आईपीएल में 200 मैच नहीं खेल सका है! एमएस धोनी बतौर कप्तान 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

एमएस धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स अपना 12वां आईपीएल सीजन खेल रही है, और धोनी ने अपनी लीडरशिप में टीम को 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंचा दिया है। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम ने 3 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, और मुंबई (पांच) के बाद सबसे ज्यादा है।

एमएस धोनी बतौर कप्तान (आईपीएल)

मैच – 200*
जीते – 119
हारे – 80
टॉस जीते – 105

यह भी पढ़ें – Delhi Capitals के Avesh Khan ने Team India के लिए ठोका दावा, एक ही सीजन में भारत के तीन दिग्गजों को भेजा पवेलियन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial)

Editors pick