Cricket
CSK vs RCB: कप्तान के रूप में एमएस धोनी बड़े रिकॉर्ड की ओर, लिस्ट में सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे

CSK vs RCB: कप्तान के रूप में एमएस धोनी बड़े रिकॉर्ड की ओर, लिस्ट में सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे

CSK vs RCB, IPL 2022: कप्तान के रूप में MS Dhoni Record की ओर, लिस्ट में सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे ,Virat Kohli,
CSK vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस मैच में एमएस धोनी और फाफ डु प्लेसिस बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में बतौर कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni […]

CSK vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस मैच में एमएस धोनी और फाफ डु प्लेसिस बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में बतौर कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni Record) एक महान रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस रिकॉर्ड की लिस्ट में एमएस धोनी से आगे सिर्फ विराट कोहली (Virat Kohli) है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

CSK vs RCB, IPL 2022: एमएस धोनी को टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के बाद 6000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बनने के लिए 6 और रनों की जरूरत है। रवींद्र जडेजा की विफल कप्तानी के बाद से एमएस धोना ने आईपीएल 2022 में फिर से कप्तानी की कमान संभाल ली है। जडेजा की कप्तानी में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें आईपीएल 2022 प्वाइंट टेबल में नीचे की ओर धकेल दिया। अब जब धोनी ने वापस से कप्तानी संभाल ली है, तो सीएसके से घातक परिणाम की आशा की जा रही है। सीएसके ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया था।

CSK vs RCB, IPL 2022: अगर इस मैच में धोनी (MS Dhoni Record) छह रन बनाने में कामयाब हो पाते हैं तो विराट कोहली के बाद दूसरे खिलाड़ी होंगे जिन्होंने कप्तान के तौर पर टी20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए हैं। इससे पहले ये कारनामा सिर्फ विराट कोहली के नाम है। इस समय धोनी के नाम एक कप्तान के तौर पर 5994 रन है। धोनी के ये रन 301 मैचों की 185 पारियों में हैं। धोनी ने ये रन 38.67 की औसत से 23 अर्धशतक के साथ बनाए हैं।

इस लिस्ट में कोहली 6451 बनाकर पहले स्थान पर हैं, विराट ने 43.29 की औसत से 5 शतक और 48 अर्धशतकों की मदद से ये रन बनाए हैं। विराट और धोनी के बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर है। रोहित ने अभी तक कप्तान के तौर पर 4721 रन बनाए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस रिकॉर्ड को छू पाते हैं या नहीं। बुधवार को आईपीएल के एक मुकाबले में बैंगलोर और चेन्नई की टीम आमने-सामने रहेगी। अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स दो जीत के बाद 9वें स्थान पर और आरसीबी 5 मैचों में जीत के बाद छठे स्थान पर है।

बतौर कप्तान आईपीएल में खिलाड़ियों का प्रदर्शन

  • विराट कोहली – 6451
  • एमएस धोनी – 5994
  • रोहित शर्मा – 4721

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick