Cricket
CSK vs MI IPL 2021: MS Dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स के पास नंबर-1 बनने का मौका, RCB से आगे निकल सकती है Rohit Sharma की मुंबई इंडियंस

CSK vs MI IPL 2021: MS Dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स के पास नंबर-1 बनने का मौका, RCB से आगे निकल सकती है Rohit Sharma की मुंबई इंडियंस

CSK vs MI IPL 2021: MS Dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स के पास नंबर-1 बनने का मौका, RCB से आगे निकल सकती है Rohit Sharma की मुंबई इंडियंस in UAE
CSK vs MI IPL 2021: MS Dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स के पास नंबर-1 बनने का मौका, RCB से आगे निकल सकती है Rohit Sharma की मुंबई इंडियंस – चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ दुबई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल 2021 […]

CSK vs MI IPL 2021: MS Dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स के पास नंबर-1 बनने का मौका, RCB से आगे निकल सकती है Rohit Sharma की मुंबई इंडियंस – चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ दुबई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल 2021 को कोरोना वायरस महामारी के कारण 2 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके 140 दिन बाद अब रविवार को यूएई में फेज 2 का आगाज होने जा रहा है। CSK vs MI, IPL 2021 in UAE, MS Dhoni, Rohit Sharma

भारत में खेले गए टूर्नामेंट के पहले चरण में 29 मैच खेले गए थे, जबकि यूएई में बचे हुए 31 मैच खेले जाएंगे। सीएसके बनाम एमआई का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

पांच बार की चैंपियन रोहित शर्मा की एमआई आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। मुंबई और एमएस धोनी की सीएसके के बीच टूर्नामेंट की सबसे कड़ी लड़ाई देखने को मिलती है। पिछली बार आईपीएल 2021 के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें आमने सामने आई थी, तब मुंबई ने 4 विकेट से मैच जीत लिया था।

पिछले 9 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस 7 बार चेन्नई सुपर किंग्स को हराने में सफल रही है। लेकिन ये दोनों टीमें आईपीएल 2020 में जब दुबई में आखिरी बार टकराई थी तो सीएसके ने उस मैच को 5 विकेट से जीता था।

इसी तरह मुंबई और चेन्नई कुल 31 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी है। जिसमें 19 बार एमआई के हाथ सफलता लगी है, जबकि यलो टीम 12 बार ही जीत सकी है।

अगर मौजूदा अंकतालिका पर गौर किया जाए को धोनी एंड कंपनी आगे चल रहे हैं। सीएसके ने पहले हाफ में खेले गए 7 मैचों में 5 में जीत की है। इस तरह वो 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 7 मैचों में 4 मुकाबले जीते है और उनका चौथा स्थान है।

आज होने वाले एमआई बनाम सीएसके के मैच में अगर चेन्नई मुकाबला जीत जाती है तो पहले स्थान में पहुंच जाएगी। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक के साथ पहले नंबर पर है और चेन्नई के 10 अंक है लेकिन सीएसके का नेट रन रेट बेहतर है।

वहीं, मुंबई टीम जीत की स्थिति में तीसरे नंबर पर मौजूद आरसीबी के स्थान पर आ जाएगी। फिलहाल उनके पास 8 अंक है। CSK vs MI, IPL 2021 in UAE, MS Dhoni, Rohit Sharma

ये भी पढ़ें – IPL 2021: CSK vs MI मैच में 44°c के लगभग रहेगा दुबई का तापमान, जानिए पिच और मौसम की पूरी रिपोर्ट

Editors pick