Cricket
Cricketer Hair Style: जब अनोखे हेयरस्टाइल के साथ मैदान पर उतरे खिलाड़ी, आईपीएल स्टार भी शामिल

Cricketer Hair Style: जब अनोखे हेयरस्टाइल के साथ मैदान पर उतरे खिलाड़ी, आईपीएल स्टार भी शामिल

Cricketer Hair Style: जब अनोखे हेयरस्टाइल के साथ मैदान पर उतरे खिलाड़ी, आईपीएल स्टार भी शामिल
Cricketer Hair Style: आईपीएल (IPL 2022) का आयोजन चल रहा है, कई वेस्टइंडीज क्रिकेटर अपनी आईपीएल टीम के रंग में बालों को रंगे हुए हैं। इसमें शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer), आंद्रे रसेल (Andre Russell) जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। हम यहां कुछ खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जो अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में […]

Cricketer Hair Style: आईपीएल (IPL 2022) का आयोजन चल रहा है, कई वेस्टइंडीज क्रिकेटर अपनी आईपीएल टीम के रंग में बालों को रंगे हुए हैं। इसमें शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer), आंद्रे रसेल (Andre Russell) जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। हम यहां कुछ खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जो अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में रहे।

Andre Russell- एक बार आंद्रे रसेल अचानक नए अवतार में नजर आए, उनके साइड के बाल गायब और बीच में बालों की लम्बी लाइन थी। इस लुक को देखकर फैंस की हंसी भी छूट गई थी. इस पर आंद्रे रसेल ने पीछे की तरफ चश्मा लगा लिया, जिससे ये और भी फनी नजर आ रहा था। अब तो कई बार रसेल इस तरह के लुक में नजर आते हैं। IPL 2022 में आंद्रे रसेल केकेआर में शामिल हैं, और वह सीजन में पर्पल रंग के हेयर स्टाइल के साथ पहुंचे थे।

Andre Russell
Andre Russell

Lasith Malinga- श्रीलंका प्लेयर लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, IPL 2022 में मलिंगा राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। वह अपने घुंघराले बालों के लिए मशहूर है, लेकिन एक बार वह इन बालों पर भूरे रंग को रंगवा कर आ गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके कई मीम बने। इस सीजन भी उनका हेयर स्टाइल ऐसा ही है।

Chris Gayle – आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो इस सीजन नहीं खेल रहे Chris Gayle के नाम दर्ज हैं और उनको तोड़ना किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने आईपीएल के एक मैच में 175 रन बनाए, जो अभी तक किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई एक पारी का सर्वाधिक स्कोर है। फोटो में नजर आ रहा शख्स क्रिस गेल ही है। क्रिस गेल कई बार मैदान पर अजीबो गरीब हेयर स्टाइल के साथ उतरते। एक बार तो उन्होंने अपनी दाढ़ी को भूरे रंग में रंग लिया था।

Cricketer Hair Style
Cricketer Hair Style

MS Dhoni – 2013 चैंपियन ट्रॉफी के दौरान एमएस धोनी अचानक कुछ ऐसी हेयर स्टाइल में उतरे, जिसे देखकर फैंस भी चौंक गए। एमएस धोनी साइड कटिंग और बीच में बालों के साथ नजर आए, इसके सोशल मीडिया पर उनके इस हेयर स्टाइल की खूब चर्चा भी रही। वैसे धोनी ने क्रिकेट जगत में कदम रखा तो वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में थे, और इसे धोनी हेयरस्टाइल के नाम से जाना जाने लगा। दरअसल धोनी के लम्बे लम्बे बाल थे, वो सबसे अलग थे। 2007 विश्वकप जीतने के बाद धोनी ने हेयर स्टाइल बदल लिया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick