Cricket
CPL 2021: IPL से जुड़ने से पहले Kieron Pollard का बड़ा इम्तिहान, सेमीफाइनल में Trinbago Knight Riders के सामने Saint Lucia Kings की चुनौती

CPL 2021: IPL से जुड़ने से पहले Kieron Pollard का बड़ा इम्तिहान, सेमीफाइनल में Trinbago Knight Riders के सामने Saint Lucia Kings की चुनौती

CPL 2021: IPL से जुड़ने से पहले Kieron Pollard का बड़ा इम्तिहान, सेमीफाइनल में Trinbago Knight Riders के सामने Saint Lucia Kings की चुनौती
CPL 2021: IPL से जुड़ने से पहले Kieron Pollard का बड़ा इम्तिहान, सेमीफाइनल में Trinbago Knight Riders के सामने Saint Lucia Kings की चुनौती- मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए लगभग तैयार हैं। पोलार्ड इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबगो नाइट राइडर्स का नेतृत्व […]

CPL 2021: IPL से जुड़ने से पहले Kieron Pollard का बड़ा इम्तिहान, सेमीफाइनल में Trinbago Knight Riders के सामने Saint Lucia Kings की चुनौती- मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए लगभग तैयार हैं। पोलार्ड इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबगो नाइट राइडर्स का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है, जहां उसका सामना फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व वाले सेंट लूसिया किंग्स से होगा।

Knight Riders vs Lucia Kings, CPL 2021, CPL Semifinal, Trinbago Knight Riders, Saint Lucia Kings, Follow live https://hindi.insidesport.in/

ये भी पढे़ं- IPL 2021 CSK VS MI: चोटिल Faf du Plessis ने बढ़ाई MS Dhoni की परेशानी, Ruturaj Gaikwad के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

 

पोलार्ड की टीम त्रिनबगो नाइट राइडर्स ने इस सीजन काफी धीमी शुरुआत की थी और एक ऐसे में लीग से बाहर होने का खतरा मंडरा था, लेकिन लीग चरण के आखिर में टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। लीग स्टेज के आखिरी मैच में कप्तान कायरन पोलार्ड की अर्धशतकीय पारी की बदौलत Trinbago Knight Riders ने St Kitts and Nevis Patriots को 4 विकेट से हराया।

पोलार्ड इस सीजन बल्ले से काफी रन बटोरते हुए नजर आए। उन्होंने 9 मैचों में 154.60 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी भी खेली। पोलार्ड का फॉर्म में होना आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ-साथ वेस्टइंडीज के लिए भी अच्छे संकेत हैं। क्योंकि पोलार्ड CPL 2021 के बाद IPL 2021 में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज अक्टूबर में टी20 विश्व कप में भाग लेगा।

सेंट लूसिया किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम की कमान संभाल रहे फाफ डु प्लेसिस चोटिल हो गए हैं। डु प्लेसिस रविवार (12 सितंबर) को बारबाडोस के खिलाफ मैच खेलना था, लेकिन उन्होंने मैच से ठीक पहले खेलने से मना कर दिया। फाफ डु प्लेसिस को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। यह चोट कितनी गंभीर है, यह जानकारी नहीं है। डु प्लेसिस की जगह मैच में आंद्रे फ्लेचर ने टीम की कमान संभाली थी।

CPL 2021 TKR vs SLK LIVE: मैच डिटेल्स

Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings

CPL 2021 Semi-final 1

14th September, 7:30 PM IST

Warner Park, Basseterre, St Kitts

Knight Riders vs Lucia Kings, CPL 2021, CPL Semifinal, Trinbago Knight Riders, Saint Lucia Kings, Follow live https://hindi.insidesport.in/

Editors pick