Cricket
County Championship 2022: चेतेश्वर पुजारा ने शाहीन अफरीदी को जड़ा छक्का, फैंस बोले, ‘वाह पुजी भाई वाह’

County Championship 2022: चेतेश्वर पुजारा ने शाहीन अफरीदी को जड़ा छक्का, फैंस बोले, ‘वाह पुजी भाई वाह’

County Championship 2022: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteswar Pujara) ने इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट (English County Cricket) में धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को छक्का लगाकर फैंस का दिल जीत लिया है। पुजारा ने शाहीन की एक गेंद पर अपर-कट मारते हुए शानदार छक्का […]

County Championship 2022: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteswar Pujara) ने इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट (English County Cricket) में धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को छक्का लगाकर फैंस का दिल जीत लिया है। पुजारा ने शाहीन की एक गेंद पर अपर-कट मारते हुए शानदार छक्का जड़ा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

दरअसल, चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न 2 में ससेक्स की तरफ से खेल रहे हैं और उनके साथ टीम में पाकिस्तान बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) भी हैं। ससेक्स की टीम फिलहाल मिडिलसेक्स के खिलाफ मैच खेल रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा 149 गेंदों में 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर नाबाद रहे. इस बीच उन्होंने एक छक्का पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का लगाया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पहले ही प्रतियोगिता में 11 विकेट मिल चुके हैं।

यह दोनों के बीच एक पेचीदा लड़ाई थी क्योंकि पुजारा और अफरीदी दोनों ही काफी समय से अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों के आधार रहे हैं। पुजारा भी इस साल की शुरुआत में श्रीलंका टेस्ट से बाहर होने के बाद भारतीय टीम में वापसी की तलाश में होंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick