Cricket
Ind vs SL: भाई-पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा चेतन सकारिया का हौसला, IPL के बाद Team India के लिए किया डेब्यू

Ind vs SL: भाई-पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा चेतन सकारिया का हौसला, IPL के बाद Team India के लिए किया डेब्यू

Ind vs SL: भाई और पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा चेतन सकारिया का हौसला
Ind vs SL: भाई-पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा चेतन सकारिया का हौसला, IPL के बाद Team India के लिए किया डेब्यू- टीम इंडिया में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला। इनमें एक नाम लेफ्ट ऑर्म फास्ट बॉलर चेतन सकारिया का भी है। सकारिया के लिए […]

Ind vs SL: भाई-पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा चेतन सकारिया का हौसला, IPL के बाद Team India के लिए किया डेब्यू- टीम इंडिया में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला। इनमें एक नाम लेफ्ट ऑर्म फास्ट बॉलर चेतन सकारिया का भी है। सकारिया के लिए यह साल काफी स्ट्रगल भरा रहा है। पहले उन्होंने अपने छोटे भाई राहुल को खोया। इसके बाद मई में पिता कांजी भाई का भी कोरोना से निधन हो गया।

India vs Sri lanka 3rd ODI: इन सबके बावजूद चेतन का हौसला नहीं टूटा और वे लगातार मेहनत करते रहे। इसी का परिणाम है कि पहले उन्होंने इस साल IPL में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट लिस्ट-A में भी सौराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इस फल उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू के साथ मिला।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने किया बड़ा बदलाव, 41 साल बाद एक साथ 5 खिलाड़ियों ने वनडे में किया डेब्यू; देखिए लिस्ट

IPL ऑक्शन से 3 हफ्ते पहले भाई को खोया
इसी साल 18 फरवरी को हुई IPL ऑक्शन से तीन हफ्ते पहले ही चेतन ने अपने छोटे भाई राहुल को खो दिया था। राहुल ने खुदकुशी की थी। इसके बाद ऑक्शन में चेतन को राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा। चेतन ने अपने पहले ही IPL में 7 मैच खेले, जिसमें 7 विकेट लिए।

कोरोना के कारण पिता को खोया
जब चेतन सकारिया IPL खेल रहे थे, तभी उनके पिता कोरोना संक्रमित हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, तब चेतन ने IPL में हुई अपनी कमाई घर भेजी। कोरोना के कारण IPL भी 4 मई को सस्पेंड हो गया। ऐसे में चेतन अस्पताल में पिता से मिलने गए। चेतन के अस्पताल के बाहर पिता का इंतजार करते देखा गया था। इसी दौरान 9 मई को पिता का भी निधन हो गया।

यहां से चेतन सकारिया ने हौसला नहीं खोया और लगातार मेहनत करते रहे। इसके बाद उन्हें पहली बार श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। शिखर धवन की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम ने पहले दो वनडे जीत लिए। तीसरे मैच में राहुल ने 6 बड़े बदलाव किए और चेतन को डेब्यू का मौका मिला।

Editors pick