Cricket
Beautiful Indian Female Cricketers: स्मृति मंधाना से लेकर हरलीन देओल तक ये हैं वो भारत की 10 सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी- Check Out

Beautiful Indian Female Cricketers: स्मृति मंधाना से लेकर हरलीन देओल तक ये हैं वो भारत की 10 सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी- Check Out

Beautiful Indian Female Cricketers: स्मृति मंधाना से लेकर हरलीन देओल तक ये हैं वो भारत की 10 सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी- Check Out
Beautiful Indian Female Cricketers: आज क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी अपना जलवा खूब बिखेरती हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) भी क्रिकेट की दुनिया में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाती रहती हैं। अभी हाल ही में भारतीय महिला टीम (Indian women’s team) ने एशिया कप में शानदार खेल […]

Beautiful Indian Female Cricketers: आज क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी अपना जलवा खूब बिखेरती हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) भी क्रिकेट की दुनिया में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाती रहती हैं। अभी हाल ही में भारतीय महिला टीम (Indian women’s team) ने एशिया कप में शानदार खेल दिखाते हुए एशिया का फाइनल मुकाबला जीता था। इन महिला क्रिकेटरों का अपना ही एक फैन बेस है और सोशल मीडिया पर इन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। आइए नजर डालते हैं 10 सबसे खूबसूरत भारतीय महिला क्रिकेटरों पर।खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

आइए नजर डालते हैं 10 सबसे खूबसूरत भारतीय महिला क्रिकेटरों पर

Beautiful Indian Female Cricketers: (1) स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)

स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें लेडी सहवाग भी कहा जाता है। मंधाना विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। जूनियर क्रिकेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाली स्मृति ने साल साल पहले भारत के लिए पहला मैच खेला था। इसके बाद वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। भारतीय टीम के अलावा बिग बैश लीग में भी मंधाना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Beautiful Indian Female Cricketers: (2) प्रिया पुनिया (Priya Punia)

दाएं हाथ की ओपनिंग बल्लेबाज प्रिया पुनिया ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला। प्रिया अपनी खूबसूरती की वजह से लगातार चर्चा में रही हैं। क्रिकेट में अपना करियर बनाने से पहले प्रिया बैडमिंटन खेलती थीं। प्रिया भारत के लिए 127 वनडे और 61 टी-20 मैच खेल चुकी हैं।

Beautiful Indian Female Cricketers: (3) वेद कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurti)

कर्नाटक की वेदा कृष्णमूर्ति भी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन खेल के लिए जानी जाती हैं। उनके माता-पिता शुरुआत से ही उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे। इसी वजह से 13 साल की उम्र में बेंगलुरू की क्रिकेट अकादमी में उनका दाखिला हो गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेदा को भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए चुना गया है। भारत की चुनिंदा खिलाड़ी ही इस लीग में खेलती हैं।

(4) हरलीन देओल (Harleen Deol)

बाउंड्री लाइन के पास बेहतरीन कैच लेकर सुर्खियों में आई हरलीन देओल लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बड़ी संख्या में उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने पिछले साल ही भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था, लेकिन अब तक काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

(5) मोना मेश्राम (Mona Meshram)

मोना मेश्राम विदर्भ क्षेत्र से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। महिला क्रिकेटर को उनकी बल्लेबाजी शैली और अच्छे लुक के लिए जाना जाता है। असाधारण रूप से प्रतिभाशाली होने के अलावा वह जमीन से जुड़े रहने के लिए जानी जाती हैं और हमेशा अपनी जड़ों को याद करती हैं।

बहुत आश्चर्य की बात है कि वह क्रिकेट की दुनिया में प्रवेश करने और तूफान से ले जाने से पहले राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी भी रही हैं। उन्हें खेलों में गहरी दिलचस्पी थी और उनके माता-पिता द्वारा निर्देशित और अच्छी तरह से समर्थित थे। मोना देखने लायक है और मैदान के बाहर और अंदर दोनों जगह स्टारडम का आनंद लेती है।

Beautiful Indian Female Cricketers: (6)नेहा तंवर (Neha Tanwar)

भारत की पूर्व क्रिकेटर नेहा तंवर भी बल्ले के साथ-साथ अपनी खुबसूरती के लिए सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने लगातार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और कई बेहतरीन पारियां भी खेलीं। 2004 के दौर में नेहा घरेलू क्रिकेट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही हैं। 2011 में वह भारतीय टीम का सदस्य बनी थीं। नेहा दाएं हाथ की बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती थीं।

(7) हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)

भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। कौन ने अपनी शानदार पारी की बदौलत न सिर्फ खुद को लोकप्रिय बनाया था, बल्कि उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम के प्रशंसक भी बढ़ गए। कौर भारत की टी-20 टीम की कप्तान भी हैं। उन्होंने 2013 में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, लेकिन 2019 के बाद से उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है।

(8) मिताली राज (Mithali Raj)

मिताली राज को भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भी सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में गिना जाता है। वह एक ओपनिंग बल्लेबाज और दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वायु सेना की पृष्ठभूमि वाली तमिल लड़की ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाए। 50 ओवर के प्रारूप में उनके नाम अभी भी 6000 रन का नाबाद रिकॉर्ड है।

वहीं वह कई पुरस्कार और मान्यताएँ प्राप्त करने के बाद, सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 2003 और 2015 में अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री हैं। तमिल महिला ने सभी 3 रूपों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और अपने आसपास के विवादों के बावजूद, वह कई युवाओं के दिल की धड़कन बनी हुई हैं।

(9) जेमिमा रोड्रिग्स (Jemima Rodrigues)

महाराष्ट्र की इस खिलाड़ी ने बहुत ही कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बना ली थी। उन्हें शुरुआत से ही खेलों में खासी रुचि थी। क्रिकेट के अलावा छोटी उम्र में उन्होंने और भी कई खेल खेले। वो अपने राज्य के लिए राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी भी रही हैं। जेमिमा सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं और अपने चुलबुले स्वभाव की चलते युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

(10) तानिया भाटिया (Taniya Bhatia)

भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने भी बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 15 वनडे मैच और 49 टी-20 मैच खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में तानिया पंजाब के लिए खेलती थीं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने उनकी ट्रेनिंग कराई थी। तानिया अपनी शानदार विकेटकीपिंग के लिए जानी जाती हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick