Cricket
BCCI Elections: सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले-“कोई भी हमेशा के लिए प्रशासन में नहीं रह सकता है”

BCCI Elections: सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले-“कोई भी हमेशा के लिए प्रशासन में नहीं रह सकता है”

BCCI Elections: सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले-“कोई भी हमेशा के लिए प्रशासन में नहीं रह सकता है”
BCCI Elections: सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने BCCI से निकलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है और उनके इस बयान से हर किसी को हैरान कर दिया है। गौरतलब है कि, सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष (BCCI President) पद से जल्द हट जाएंगे। BCCI में सौरव गांगुली को कोई सपोर्ट नहीं मिला है और […]

BCCI Elections: सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने BCCI से निकलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है और उनके इस बयान से हर किसी को हैरान कर दिया है। गौरतलब है कि, सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष (BCCI President) पद से जल्द हट जाएंगे। BCCI में सौरव गांगुली को कोई सपोर्ट नहीं मिला है और उन्होंने एक ‘निराशाजनक’ स्तर पर अपना कार्यकाल समाप्त किया है।  खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

BCCI Elections: सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले-“कोई भी हमेशा के लिए प्रशासन में नहीं रह सकता है”

सौरव गांगुली ने अपने बयान में कहा, “मैं एक प्रशासक रहा हूं और मैं किसी और चीज पर आगे बढ़ूंगा। आप हमेशा के लिए खिलाड़ी नहीं हो सकते, आप हमेशा के लिए प्रशासक नहीं हो सकते। दोनों काम करके बहुत अच्छा लगा।”

गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

BCCI से निकलने के बाद पहली बार भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मीडिया के सामने आए हैं। सौरव गांगुली ने कहा, ‘मैं पांच साल तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का अध्यक्ष रहा। फिर मैं तीन साल तक BCCI का अध्यक्ष भी रहा। इन सभी जिम्मेदारियों को संभालने के बाद मुझे जाना होगा और अब मैं कुछ और करूंगा। एक क्रिकेटर के रूप में आपके सामने चुनौती बहुत बड़ी होती है और एक प्रशासक के रूप में आपको इतना ही बड़ा योगदान देना होता है। एक लीडर के तौर पर आप करियर बनाते हैं और टीम बनाते हैं।’

BCCI Elections: रोजर बिन्नी बन सकते हैं नए अध्यक्ष

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने BCCI अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि अब तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दर्ज नहीं किया है। BCCI में सौरव गांगुली को कोई सपोर्ट नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें निराश होकर BCCI के अध्यक्ष पद को छोड़ना पड़ा है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick