ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर Megan Schutt के घर आईं खुशियां, बेटी Rylee की मां बनीं, सोशल मीडिया फोटो शेयर की- ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर मेगन शुट्ट के घर खुशियों की बहार आई है। Megan मंगलवार (17 अगस्त) को मां बनी हैं। उनकी पत्नी जेस होलिओक ने बेटी को जन्म दिया है। Megan ने शनिवार (21 अगस्त) को बेटी के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी है। Australian Women cricketer, Megan Schutt, Jess Holyoake, Megan Schutt Mother, Megan Schutt baby girl, Megan Schutt Wife, Megan Schutt Daugther
ये भी पढ़ें- India Playing XI 3rd Test: तीसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं R Ashwin, जानिए क्यों और कैसे?
Megan ने बेटी का नाम Rylee Louise Schutt रखा है। Rylee जन्म 17 अगस्त को सुबह 10.09 बजे हुआ। जेस होलिओक मई से प्रेगनेंट हैं और उन्होंने 28 हफ्ते और 6 दिन बाद बेटी को जन्म दिया। जन्म के समय बेटी का वजन 858 किग्रा था। यह सभी जानकारी मेगन ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेगन शुट्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैं बहुत खुशनसीब महिला हूं, क्योंकि मेरे जीवन में दो खूबसूरत लड़कियां हैं।
~ Rylee Louise Schutt ?
~ 17/08/21 at 10:09pm
~ 28 Weeks 6 Days
~ 858gm pic.twitter.com/TfieNUNtDv— Megan Schutt (@megan_schutt) August 21, 2021
मार्च 2019 में की थी शादी
मेगन शुट्ट ने मार्च 2019 में गर्लफ्रेंड जेस होलिओक से शादी की थी। वे 2020 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य भी रही थीं। मेगन और जेस ने शादी के तुरंत बाद एक बच्चा करने के बारे में सोचा था, इसलिए इस कपल ने रेसिप्रोकल IVF के जरिए पेरेंट्स बनने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें- England in crisis call up Dawid Malan to Test side after 3 years, seamer Saqib Mahmood also included
मेगन फास्ट बॉलर हैं, जबकि जेस ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के साथ फैसिलिटी मैनेजर के तौर पर जुड़ी हुईं हैं। टीम के साथ जुडे रहने के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर मार्च 2019 में शादी कर ली थी।