Cricket
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पांच विकेट से हराया, T20 World Cup 2021 में जीत के साथ शुरुआत की

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पांच विकेट से हराया, T20 World Cup 2021 में जीत के साथ शुरुआत की

IND vs PAK, Babar Azam Live:
AUS vs SA, T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों के बाद शनिवार को अबुधाबी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम शीर्ष क्रम चरमराने से बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नौ विकेट पर […]

AUS vs SA, T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों के बाद शनिवार को अबुधाबी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम शीर्ष क्रम चरमराने से बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नौ विकेट पर 118 रन ही बना सकी थी।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। पर मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 24 रन) और मैथ्यू वेड ने (नाबाद 15 रन) ने छठे विकेट के लिए नाबाद 40 रन जोड़कर 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। उसने चार रन के स्कोर पर दूसरे ही ओवर में कप्तान आरोन फिंच का विकेट गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल सके।

AUS vs SA, T20 World Cup 2021: डेविड वार्नर की फॉर्म पर टूर्नामेंट से पहले उठाए गए सवाल जारी रहे, वह 15 गेंद में तीन चौके जमाकर 14 रन ही बना सके थे कि कागिसो रबाडा की शार्ट लेंथ गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में प्वांइट पर कैच देकर पवेलियन पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा विकेट 20 रन पर गंवाया। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका मिशेल मार्श (11 रन) के रूप में लगा जो केशव महाराज की गेंद पर आसान कैच देकर आउट हुए। स्मिथ (35 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (18 रन) जिस सहजता से खेल रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि फॉर्म में चल रहे ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचा देंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने 80 रन पर स्मिथ के बाद 81 रन पर मैक्सवेल का विकेट गंवा दिया। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 42 रन की साझेदारी की। स्मिथ 14वें ओवर में नॉर्खिया की गेंद का शिकार बने जबकि मैक्सवेल को 15वें ओवर में तबरेज शम्सी ने बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15वें ओवर में चार विकेट पर 81 रन था तो दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 83 रन था। वेड और स्टोइनिस ने 19वें ओवर में 10 रन जोड़े। अंतिम छह गेंद में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। स्टोइनिस ने अंतिम ओवर में दो रन लेने के बाद दो चौके लगाकर दो गेंद रहते जीत दिलाई।

AUS vs SA, T20 World Cup 2021: इससे पहले कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने के फैसले को सही साबित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को पस्त कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने चार ओवर में एक मेडन से 19 रन देकर दो विकेट झटके। एडम जम्पा ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। हालांकि मिशेल स्टार्क 32 रन देकर थोड़े महंगे रहे लेकिन दो विकेट चटकाने में सफल रहे। पैट कमिंस और मैक्सवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका ने शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। उसके लिए एडेन मार्कराम 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा कागिसो रबाडा ने नाबाद 19 और डेविड मिलर ने 16 रन का योगदान दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा (12 रन) ने पहले ओवर में स्टार्क पर लगातार दो चौके लगाकर 11 रन जोड़े। पर मैक्सवेल ने अगले ओवर में बावुमा को बोल्ड कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।

AUS vs SA, T20 World Cup 2021: फिंच ने हेजलवुड को गेंदबाजी पर लगाया जिन्होंने पहली ही खूबसूरत गेंद पर रासी वैन डर डुसेन (02 रन) का विकेट हासिल किया। उनकी आफ स्टंप गेंद वैन डर डुसेन का बल्ला चूम कर सीधे विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों में पहुंच गई। दक्षिण अफ्रीका ने 16 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया।

क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्कराम (40 रन) सतर्क होकर खेलने की कोशिश कर रहे थे। हेजलवुड ने पांचवें ओवर में डिकॉक (07 रन) को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को एक और बड़ा झटका दिया जिसका स्कोर तीन विकेट पर 23 रन हो गया। हेजलवुड का यह ओवर मेडन रहा। दक्षिण अफ्रीका का पावरप्ले में स्कोर तीन विकेट पर 29 रन था। मार्कराम और हेनरिक क्लासेन ने दो ओवर संभलकर खेलकर निकाले। क्लासेन इस दौरान दो चौके लगाकर क्रीज पर जमने का प्रयास कर रहे थे।

AUS vs SA, T20 World Cup 2021: दोनों ने चौथे विकेट के लिए 23 रन जोड़ लिए थे कि क्लासेन आठवें ओवर में कमिंस की अंतिम गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश में स्टीव स्मिथ को कैच देकर आउट हुए, इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 46 रन पर अपना चौथा विकेट खो दिया। 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 59 रन था।

दक्षिण अफ्रीका एक बड़ी साझेदारी की तलाश में था। मार्कराम और डेविड मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 33 गेंद में 34 रन जोड़ चुके थे कि जम्पा ने अपने तीसरे ओवर में दो विकेट झटक लिए। यह दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। जम्पा ने 14वें ओवर में पहले मिलर को LBW आउट किया जिसका इस बल्लेबाज ने रिव्यू लिया, पर यह फैसला गेंदबाज के हक में ही रहा। फिर जम्पा ने क्रीज पर उतरे ड्वेन प्रिटोरियस को विकेटकीपर वेड के हाथों कैच आउट कराया और स्कोर छह विकेट पर 82 रन था।

AUS vs SA, T20 World Cup 2021: दक्षिण अफ्रीका के स्कोर में एक रन जुड़ा ही था कि केशव महाराज आते ही रन आउट हो गए। मार्कराम ने 17वें ओवर में हेजलवुड की गेंद को उठाकर डीप मिडविकेट पर पारी का पहला छक्का जड़ा और अगले ओवर में स्टार्क की गेंद को टाइमिंग नहीं करने पर आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

कगिसो रबाडा ने अंतिम ओवर में रन गति को बढ़ाने के प्रयास में पारी का दूसरा छक्का लगाया। उन्होंने 23 गेंद में एक चौके और एक छक्के से नाबाद 19 रन बनाकर योगदान दिया। स्टार्क ने एनरिक नॉर्खिया के रूप में अपना दूसरा विकेट हासिल किया।

Australia Innings 121/5 (19.4 ov)
Batsmen R B 4S 6S SR
David Warner c H Klaasen b K Rabada 14 15 3 0 93.33
Aaron Finch (C) c K Rabada b A Nortje 0 5 0 0 0.00
Mitchell Marsh c HE van der Dussen b KA Maharaj 11 17 1 0 64.71
Steven Smith c AK Markram b A Nortje 35 34 3 0 102.94
Glenn Maxwell b T Shamsi 18 21 1 0 85.71
Marcus Stoinis Not out 24 16 3 0 150.00
Matthew Wade (WK) Not out 15 10 2 0 150.00
Extra 4 (b 0, w 3, nb 0, lb 1)
Total 121/5 (19.4)
Yet To Bat Pat CumminsMitchell StarcJosh HazlewoodA Zampa
BOWLING O M R W ECON
Kagiso Rabada 4 0 28 1 7.00
Anrich Nortje 4 0 21 2 5.25
Keshav Maharaj 4 0 23 1 5.75
Tabraiz Shamsi 4 0 22 1 5.50
Dwaine Pretorius 3.4 0 26 0 7.09
Fall Of Wickets FOW Over
AJ Finch 1-4 1.5
David Warner 2-20 4.3
MR Marsh 3-38 7.5
Steven Smith 4-80 14.5
GJ Maxwell 5-81 15.2
South Africa Innings 118/9 (20 ov)
Batsmen R B 4S 6S SR
Temba Bavuma (C) b GJ Maxwell 12 7 2 0 171.43
Quinton de Kock (WK) b Josh Hazlewood 7 12 1 0 58.33
Rassie van der Dussen c MS Wade b Josh Hazlewood 2 3 0 0 66.67
Aiden Markram c GJ Maxwell b Mitchell Starc 40 36 3 1 111.11
Heinrich Klaasen c Steven Smith b Pat Cummins 13 13 2 0 100.00
David Miller lbw b A Zampa 16 18 0 0 88.89
Dwaine Pretorius c MS Wade b A Zampa 1 2 0 0 50.00
Keshav Maharaj runout (MS Wade / GJ Maxwell) 0 2 0 0 0.00
Kagiso Rabada Not out 19 23 1 1 82.61
Anrich Nortje c AJ Finch b Mitchell Starc 2 3 0 0 66.67
Tabraiz Shamsi Not out 0 1 0 0 0.00
Extra 6 (b 2, w 1, nb 0, lb 3)
Total 118/9 (20)
BOWLING O M R W ECON
Mitchell Starc 4 0 32 2 8.00
Glenn Maxwell 4 0 24 1 6.00
Josh Hazlewood 4 1 19 2 4.75
Pat Cummins 4 0 17 1 4.25
Adam Zampa 4 0 21 2 5.25
Fall Of Wickets FOW Over
T Bavuma 1-13 1.3
HE van der Dussen 2-16 2.1
Q de Kock 3-23 4.1
H Klaasen 4-46 7.6
DA Miller 5-80 13.3
Dwaine Pretorius 6-82 13.6
KA Maharaj 7-83 14.3
AK Markram 8-98 17.1
A Nortje 9-115 19.4

Australia Innings: 

19.4 ओवर – Marcus Stoinis ने आखिरी ओवर में दौ चौके लगाकर अपनी टीम को चौथी गेंद पर जीत दिलाई।

19वां ओवर – Anrich Nortje की पांचवी गेंद पर चौका जड़ Marcus Stoinis ने अपनी टीम को जीत के और करीब पहुंचाया। स्कोर – AUS 111-5

18वां ओवर – Dwaine Pretorius ने एक वाइड के साथ कुल 7 रन दिए। स्कोर – AUS 101-5

17वां ओवर – Matthew Wade ने Kagiso Rabada को चौथी और आखिरी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर में 11 रन बने। स्कोर – AUS 94-5

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

16वां ओवर – Tabraiz Shamsi ने अपनी दूसरी गेंद पर Glenn Maxwell को 18 रन पर आउट किया। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने। स्कोर – AUS 83-5

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

15वां ओवर – Anrich Nortje ने Steve Smith का विकेट लेकर अपनी टीम को राहत पहुंचाई। ओवर में 6 रन बने। स्कोर – AUS 81-4

14वां ओवर – Glenn Maxwell ने Tabraiz Shamsi की पहली गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर में कुल 7 रन बने। स्कोर – AUS 75-3

13वां ओवर – Keshav Maharaj की चौथी गेंद पर Smith ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 8 रन बने। स्कोर – AUS 68-3

12वां ओवर – Dwaine Pretorius ने सिर्फ 5 रन दिए। स्कोर – AUS 60-3

11वां ओवर – Keshav Maharaj के ओवर में सिर्फ 4 रन गए। स्कोर – AUS 55-3

10वां ओवर – Dwaine Pretorius ने अपने ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। स्कोर – AUS 51-3

9वां ओवर – Tabraiz Shamsi की चौथी गेंद पर Smith चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 8 रन बने। स्कोर – AUS 47-3

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

8वां ओवर – Keshav Maharaj ने अपनी पांचवी गेंद पर Mitchell Marsh का विकेट लिया। Glenn Maxwell क्रीज पर आए। स्कोर – AUS 39-3

7वां ओवर – Tabraiz Shamsi के इस ओवर में 5 रन गए। स्कोर – AUS 33-2

6वां ओवर – Keshav Maharaj ने सिर्फ 5 रन दिए। स्कोर – AUS 28-2

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

पांचवां ओवर – Kagiso Rabada के ओवर में एक चौका लगा और David Warner का विकेट गिरा। इस ओवर में कुल 7 रन बने। स्कोर – AUS 23-2

चौथा ओवर – Mitchell Marsh ने Anrich Nortje की पहली गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में कुल सिर्फ 4 रन बने। स्कोर – AUS 16-1

तीसरा ओवर – Kagiso Rabada ने इस ओवर दो चौके दिए। इस तरह कुल 8 रन बने। स्कोर – AUS 12-1

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

दूसरा ओवर – Anrich Nortje ने कप्तान Aaron Finch को आउच कर साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। स्कोर AUS 4-1

पहला ओवर – Kagiso Rabada ने पहले ओवर में एक वाइड डाला। इस ओवर में कुल 2 रन बने। स्कोर AUS 2-0

टी20 विश्व कप में SA का सबसे कम टोटल:
116/9 vs भारत – डरबन (2007)
118/9 vs AUS – अबू धाबी (2021)
122/8 vs WI – नागपुर (2016)
128/7 vs न्यूजीलैंड – लॉर्ड्स (2009)

South Africa Innings: 

20 ओवर – आखिरी ओवर में Mitchell Starc ने 12 रन दिए। एक छक्का के साथ Anrich Nortje का विकेट गिरा। स्कोर – SA 118-9

19 ओवर – Pat Cummins ने ओवर डाला। इस ओवर में कुल 5 रन गए। स्कोर – SA 106-8

18 ओवर – Mitchell Starc ने अपने पहली ही गेंद पर Aiden Markram को आउट किया। Markram ने 40 रन बनाए थे। ओवर में सिर्फ तीन रन बने। स्कोर – SA 101-8

17वां ओवर – Josh Hazlewood का ये ओवर महंगा साबित हुआ। एक छक्के के साथ ओवर में 12 रन बने। स्कोर – SA 98-7

16वां ओवर – Adam Zampa ने सिर्फ तीन रन दिए। स्कोर – SA 86-7

15वां ओवर – Pat Cummins के ओवर में Maxwell ने Keshav Maharaj (0 रन) को रन आउट किया। स्कोर – SA 83-7

14वां ओवर – Adam Zampa ने David Miller के बाद Dwaine Pretorius को आउट किया। 2 विकेट के अलावा इस ओवर में कुल पांच रन बने। स्कोर – SA 82-6

13वां ओवर – Josh Hazlewood के ओवर में कुल 6 रन बने। स्कोर – SA 77-4

12वां ओवर – Markram ने Maxwell की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 8 रन बने। स्कोर – SA 71-4

11वां ओवर – Adam Zampa ने सिर्फ 4 रन देकर अपनी टीम के लिए किफायती ओवर किया। स्कोर – SA 63-4

10वां ओवर – Glenn Maxwell ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 10वां ओवर फेंका। इस ओवर में सिर्फ पांच रन बने। स्कोर – SA 59-4

9वां ओवर – Mitchell Starc के इस ओवर में एक चौके के साथ कुल 8 रन बने। स्कोर – SA 54-4

8वां ओवर – Pat Cummins ने Heinrich Klaasen 13 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिराया। स्कोर – SA 46-4

7वां ओवर – Adam Zampa ने ये ओवर डाला। इस ओवर में एक चौके से साथ कुल 10 रन बने। स्कोर – SA 39-3

6वां ओवर – Pat Cummins के ओवर में एक चौके के साथ कुल 6 रन बने। स्कोर – SA 29-3

पांचवा ओवर – Josh Hazlewood ने Quinton de Kock को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। स्कोर – SA 23-3

चौथा ओवर – एक चौके के साथ ग्लेन मैक्सवेल के ओवर कुल 6 रन बने। स्कोर – SA 23-2

तीसरा ओवर – Josh Hazlewood ने अपनी टीम को पहली गेंद पर दूसरी सफलता दिलाई। Rassie van der Dussen 2 बनाकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे। स्कोर – SA 17-2

दूसरा ओवर – ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान Temba Bavuma को 12 रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। स्कोर – SA 16-1

पहला ओवर – Temba Bavuma और Quinton de Kock ने साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत की। पहला ओवर प्रोटियाज टीम के लिए अच्छा रहा। दो चौकों के साथ मिशेल स्टार्क के ओवर में 11 रन बने। स्कोर – SA 11-0

Toss –  ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Australia vs South Africa की टीमें:
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

AUS vs SA, T20 World Cup 2021 Live: ग्रुप-1 की यह दोनों टीमें अब तक टी-20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत सकीं। वे अब अपने सपने को पूरा करने के लिए सुपर-12 दौर के इस पहले मुकाबले (Australia vs South Africa) को अपने नाम करके शानदार शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंताएं ज्यादा है, क्योंकि यहां पहुंचने से पहले उसे बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड ने द्विपक्षीय सीरीज में हराया है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया सिर्फ पांच मैच में ही जीत हासिल कर सका और 13 में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसमें ज्यादातर मैचों में हालांकि टीम में कई मुख्य खिलाड़ी शामिल नहीं थे। ऐसे में उन खिलाड़ियों को तैयारी का पूरा मौका नहीं मिला।

वॉर्नर की खराब फॉर्म टेंशन बनी
AUS vs SA, T20 World Cup 2021 Live: टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) की खराब लय है। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के शुरुआती दो मैचों में शून्य और दो रन की पारी के बाद इस सलामी बल्लेबाज को टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी खराब लय वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैचों में भी जारी रही। उन्होंने दो मैचों में शून्य और एक रन की पारी खेली। टीम को हालांकि उम्मीद है कि वह (David Warner) वर्ल्ड कप में अभियान शुरू होते ही लय हासिल कर लेंगे।

घुटने की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे कप्तान एरोन फिंच के पास भी मैच अभ्यास की कमी है। उप-कप्तान पैट कमिंस ने अप्रैल में आईपीएल के पहले चरण के बाद से क्रिकेट मैच नहीं खेला है। टीम के लिए स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष भी चिंता का सबब है।

ये भी पढ़ें – T20 World Cup: Virat Kohli मतलब बाउंड्री के बादशाह, 15 चौके लगाते ही वो कारनामा कर देंगे, जो टी-20 में अब तक नहीं हुआ, जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर फॉर्म में
Australia vs South Africa T20 World Cup 2021: टीम की मजबूती मध्यक्रम का शानदार लय में होना है। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श अपने दम पर किसी भी मैच का रुख मोड़ सकते है। खासकर मैक्सवेल अपने करियर की सबसे अच्छे लय में है। उन्होंने यूएई में आईपीएल के दूसरे चरण में शानदार बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलिया के पास शानदार गेंदबाजी है, जिससे टीम चयन के लिए कप्तान और कोच को काफी सोच-विचार करना है।

Editors pick