Cricket
Asia Cup 2022 LIVE: श्रीलंकाई सरकार ने अधिकारियों को दी UAE जाने की अनुमति, अभी तक Sri Lanka Team को मंजूरी नहीं: Follow LIVE UPDATES

Asia Cup 2022 LIVE: श्रीलंकाई सरकार ने अधिकारियों को दी UAE जाने की अनुमति, अभी तक Sri Lanka Team को मंजूरी नहीं: Follow LIVE UPDATES

Asia Cup 2022 LIVE: श्रीलंकाई सरकार ने अधिकारियों को दी UAE जाने की अनुमति, अभी तक Sri Lanka Team को मंजूरी नहीं: Follow LIVE UPDATES
Asia Cup 2022 LIVE: एशिया कप 2022 के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है, और इस बीच श्रीलंका क्रिकेट अधिकारी यूएई पहुंच गए। देरी से ही सही लेकिन आखिरकार श्रीलंका सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए अधिकारियों को यूएई जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद अधिकारियों ने यूएई के मंत्री से मुलाकात […]

Asia Cup 2022 LIVE: एशिया कप 2022 के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है, और इस बीच श्रीलंका क्रिकेट अधिकारी यूएई पहुंच गए। देरी से ही सही लेकिन आखिरकार श्रीलंका सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए अधिकारियों को यूएई जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद अधिकारियों ने यूएई के मंत्री से मुलाकात कर एशिया कप 2022 की ट्रॉफी सौंपी। दरअसल, श्रीलंका सरकार चाहती थी कि टूर्नामेंट देश में ही हो लेकिन बोर्ड ने ऐसा नहीं किया जिस कारण सरकार बोर्ड से नाखुश है। हालांकि, श्रीलंका टीम को अभी भी यूएई जाने की मंजूरी नहीं दी गई है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

संडे टाइम्स श्रीलंका की रिपोर्ट के अनुसार, एक विपक्षी सांसद ने एशिया कप 2022 को श्रीलंका से बाहर स्थानांतरित करने के फैसले पर सवाल उठाया। वहीं खेल मंत्री रोशन रणसिंघे और राष्ट्रीय खेल परिषद के अध्यक्ष अर्जुन रणतुंगा ने इस स्थिति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एसएलसी ने मेजबानी करने के लिए “पर्याप्त लॉबी” नहीं की। हालांकि, एसएलसी सचिव मोहन डी सिल्वा ने बाद में सवालों की आलोचना की और कहा कि यह एक बेहूदा आरोप है, जिसका उद्देश्य एसएलसी की छवि खराब करना है।

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM LIVE: जिम्बाब्वे के खिलाफ KL Rahul की वापसी ने बढ़ाई वीवीएस लक्ष्मण की परेशानी, नंबर 3 पर खेलने के लिए तैयार हैं शुबमन गिल- Check Out

एसएलसी सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा, ‘ये गलत मंशा से संस्थान को बदनाम करने के बेबुनियाद आरोप हैं। हमारे देश की जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले जिम्मेदार लोगों को तथ्यों की पुष्टि किए बिना बात करते हुए और आम जनता को गुमराह करते हुए देखना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।”

Asia Cup 2022 LIVE: अधर में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का भविष्य, अधिकारियों को नहीं मिल रही UAE जाने की अनुमति: Follow LIVE UPDATES
Asia Cup 2022 LIVE: अधर में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का भविष्य

Asia Cup 2022 LIVE: हालांकि, नाराज श्रीलंकाई सरकार ने एसीसी सचिव जय शाह को पत्र लिखकर पूछा कि टूर्नामेंट को क्यों स्थानांतरित किया गया। शाह ने तब स्थिति और आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के आरक्षण के बारे में बताते हुए ईमेल का जवाब दिया।

एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने एसएलसी प्रमुख शम्मी सिल्वा को लिखा, “दुर्भाग्य से, श्रीलंका की स्थिति इस तरह के एक अहम मल्टी-टीम टूर्नामेंट के लिए एसीसी के प्रमुख हितधारकों का विश्वास हासिल करने के लिए अनुकूल नहीं है।”

इसके अलावा, बता दें कि एसएलसी ने अभी तक एशिया कप के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। श्रीलंका को पहले मैच में 27 अगस्त को अफगानिस्तान का सामना करना है। लेकिन 8 अगस्त को समय सीमा पार करने के बावजूद, कोई घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्टों के अनुसार, श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने टीम को मंजूरी नहीं दी है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick