Cricket
Asia cup 2022 LIVE: Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय क्रिकेटर, दो ले चुके हैं संन्यास- CHECK OUT

Asia cup 2022 LIVE: Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय क्रिकेटर, दो ले चुके हैं संन्यास- CHECK OUT

Asia cup 2022 LIVE: Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय क्रिकेटर, दो ले चुके हैं संन्यास- CHECK OUT
Asia cup 2022 LIVE: लंबे समय से एशिया के बड़े टूर्नामेंट एशिया कप (Asia Cup) का इंताजर इस महीने के अंत में खत्म होने वाला है। 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में भारत का पहला ही मुक़ाबला उसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्दी पाकिस्तान (IND vs PAK) से होने जा रहा है। यह मुक़ाबला […]

Asia cup 2022 LIVE: लंबे समय से एशिया के बड़े टूर्नामेंट एशिया कप (Asia Cup) का इंताजर इस महीने के अंत में खत्म होने वाला है। 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में भारत का पहला ही मुक़ाबला उसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्दी पाकिस्तान (IND vs PAK) से होने जा रहा है। यह मुक़ाबला 28 अगस्त (Asia Cup IND vs PAK) को खेला जाएगा और दोनों टीमों के फैंस इस मुक़ाबले को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। एशिया कप में बल्लेबाज़ी की अगर बात करें तो हमेशा से ही भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज हम तीन ऐसे बल्लेबाज़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in Asia Cup) लगाए हैं। Asia Cup की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने एशिया कप में अपनी 26 पारियों में 21 छक्के लगाए हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं उन्होंने 90 के स्ट्राइक रेट ओर 42.3 के औसत से 883 रन बनाए हैं।

Asia cup 2022 LIVE: Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय क्रिकेटर, दो ले चुके हैं संन्यास- CHECK OUT

सुरेश रैना

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ऐसा कप में छक्के लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 18 छक्के जड़े हैं। इस बल्लेबाज ने 16 पारियों में 586 रन बनाए हैं. रैना साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

एम एस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता था। धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं। वह निचले क्रम पर आकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में माहिर प्लेयर माने जाते रहे हैं। एशिया कप में भारत के लिए खेली 20 पारियों में धोनी ने कुल 16 छक्के लगाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 91.3 का रहा है। धोनी ने एशिया कप में 690 रन बनाए हैं। धोनी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick