Cricket
Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की तारीखों का हुआ ऐलान, 27 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाएगा

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की तारीखों का हुआ ऐलान, 27 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाएगा

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की तारीखों का हुआ ऐलान, 27 अगस्त से श्रीलंका में खेला जाएगा- ACC Asia Cup 2022 dates Asia Cup Dates
Asia Cup 2022, Asia Cup Dates, Asian Cricket Council: एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने शनिवार को एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की तारीखों (Asia Cup 2022 dates) की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का 15वां सीजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। एसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर […]

Asia Cup 2022, Asia Cup Dates, Asian Cricket Council: एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने शनिवार को एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की तारीखों (Asia Cup 2022 dates) की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का 15वां सीजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। एसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तारीखों की घोषणा करते हुए कहा, “एशिया कप 2022 (टी20 फॉर्मेट) इस साल के अंत में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए क्वालीफायर 20 अगस्त 2022 से खेले जाएंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ACC, ASIA CUP, Asia Cup 2022 dates: प्रतियोगिता शुरू में सितंबर 2020 में आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। फिर इसे जून 2021 के लिए रीशेड्यूल किया गया था लेकिन फिर से रीशेड्यूल किया गया था। हालांकि अब कोरोना की स्थिति सामान्य है। ऐसे में इस बार एशिया कप का आयोजन हो ही जाएगा।

टी20 फॉर्मेट में होगा आयोजन

  • एशिया कप 2022 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा।
  • प्रतियोगिता टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी।
  • इस टूर्नामेंट का मेजबान श्रीलंका होगा।
  • यह एशिया कप का 15वां सीजन होगा।
  • भारत डिफेंडिंग चैंपियन है।
  • भारत ने 2018 में खिताब जीता था।
  • टूर्नामेंट का 2020 सीजन कोरोना और इसके प्रतिबंधों के कारण रद्द कर दिया गया था।
  • एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी।
  • भारत सात बार खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम बनी हुई है।
  • श्रीलंका ने पांच बार टूर्नामेंट को जीता है और उसकी नजर इस बार खिताब पर होगी।

ये भी पढ़ें: Asian Cricket Council: जय शाह 2024 तक रहेंगे ACC के अध्यक्ष, सालाना बैठक में लिया गया फैसला

इस बार ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा

इस बार एशिया कप में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और क्वालिफायर की एक टीम।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick