Cricket
लिफ्ट में फंसे Steve Smith को बाहर निकालने में लगे 55 मिनट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी- Watch Video

लिफ्ट में फंसे Steve Smith को बाहर निकालने में लगे 55 मिनट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी- Watch Video

Ashes Series: कई घंटे लिफ्ट में फंसे रहे Steve Smith
Ashes Series: Australia vs England 2022- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर स्टीव स्मिथ गुरुवार को होटल की लिफ्ट में फंस (Steve Smith in Lift) गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो स्टोरी शेयर करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। कर्मचारी काफी देर तक खिलाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। इस दौरान स्मिथ लगातार वीडियो के माध्यम […]

Ashes Series: Australia vs England 2022- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर स्टीव स्मिथ गुरुवार को होटल की लिफ्ट में फंस (Steve Smith in Lift) गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो स्टोरी शेयर करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। कर्मचारी काफी देर तक खिलाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। इस दौरान स्मिथ लगातार वीडियो के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने फिलटर से खुद का फनी वीडियो (Steve Smith Funny Video) भी शेयर किया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चर्चित एशेज सीरीज का सीजन 2021-22वां अपने नाम कर लिया है। हालांकि सीरीज के 2 टेस्ट अभी बाकी है।

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में पैट कमिंस के बाहर होने के बाद टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में भी टीम ने इंग्लैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2021-22 ने 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है।

Ashes Series: Australia vs England 2022- निकालने में कर्मचारियों को लगा समय

स्टीव स्मिथ टीम होटल की लिफ्ट में जा रहे थे, उसी समय लिफ्ट अचानक रुक गई और वह उसी में फंसे रहे। कर्मचारियों को जब इसकी खबर लगी तब उन्होंने तुरंत अपना काम शुरू कर दिया। हालांकि फिर भी स्टीव स्मिथ को बाहर निकालने में काफी समय लग गया। इस दौरान स्मिथ ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस दौरान उनके साथी क्रिकेटर ने उन्हें लिफ्ट के गेट के बीच में से कुछ खाने का सामान देने की कोशिश की, इसका भी स्मिथ ने वीडियो बनाया।

यह भी देखें- अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका टीम को चीयर करने पहुंची स्टेडियम, फोटो हुई वायरल

Ashes Series: Australia vs England 2022

यह भी देखें- जीतकर होटल लौटे भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर किया नाच गाना – Watch Video

होटल स्टाफ के सदस्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेट तोड़ने में कामयाब रहे, और सुरक्षित स्मिथ को बाहर निकाल लिया गया। स्मिथ ने लिफ्ट से एक फिलटर वीडियो भी बनाया, जो काफी फनी (Steve Smith Funny Video) था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick