Cricket
Ashes 2021-2022 Schedule: AUS vs ENG के स्क्वाड, तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग, शेड्यूल और वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Ashes 2021-2022 Schedule: AUS vs ENG के स्क्वाड, तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग, शेड्यूल और वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Ashes 2021-2022 Schedule: AUS vs ENG के Squad, तारीख, समय, live streaming, शेड्यूल और वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए Ashes Series
Ashes 2021-2022 Schedule: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज (Ashes Series) की वापसी होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) पांच अलग-अलग स्थानों पर 8 दिसंबर 2021 से 18 जनवरी 2022 के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रहे हैं। साल 2019 में खेली गई […]

Ashes 2021-2022 Schedule: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज (Ashes Series) की वापसी होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) पांच अलग-अलग स्थानों पर 8 दिसंबर 2021 से 18 जनवरी 2022 के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रहे हैं। साल 2019 में खेली गई सीरीज ड्रॉ होने की वजह से 2017-18 की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार खिताब का बचाव करेगी। ये सीरीज 2021-2023 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

Ashes 2021-2022 Schedule: AUS vs ENG स्क्वाड, तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग, शेड्यूल और वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

कहाँ खेली जाएगी एशेज 2021-22?
एशेज 2021-22 का आयोजन 8 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में होगा।

कब शुरू होंगे एशेज 2021-22 के मैच?
एशेज 2021-22 के मैच 8 दिसंबर 2021 से खेले जाएंगे।

कब शुरू होगा एशेज 2021-22 का आखिरी मैच?
एशेज 2021-22 का आखिरी मैच 14 जनवरी 2021 से शुरू होगा।

एशेज 2021-22 के मैच का समय?
एशेज 2021-22 के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होंगे।

Ashes 2021-22 Full Schedule

पहला टेस्ट – 8 दिसंबर – 12 दिसंबर, 2021 – द गाबा, ब्रिस्बेन
दूसरा टेस्ट – 16 दिसंबर – 20 दिसंबर, 2021 – एडिलेड ओवल, एडिलेड
तीसरा टेस्ट – 26 दिसंबर – 30 दिसंबर, 2021 – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
चौथा टेस्ट – 5 जनवरी – 9 जनवरी, 2022 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
पांचवा टेस्ट -14 जनवरी – 18 जनवरी, 2022 – पर्थ स्टेडियम, पर्थ

साल 2022 की शुरुआत में महिलाओं की एशेज भी आयोजित होने जा रही है और आप नीचे दी गई जानकारी से उसकी तारीखों और वेन्यू के बारे में जान सकते हैं।

इकलौता टेस्ट

27-30 जनवरी, 2022: टेस्ट मैच, मनुका ओवल, कैनबरा

तीन टी20
4 फरवरी, 2022: पहला टी20, नॉर्थ सिडनी ओवल, सिडनी
6 फरवरी, 2022: दूसरा टी20, नॉर्थ सिडनी ओवल, सिडनी
10 फरवरी 2022: तीसरा टी20, एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीन वनडे
13 फरवरी, 2022: पहला वनडे, एडिलेड ओवल, एडिलेड
16 फरवरी, 2022: दूसरा वनडे, जंक्शन ओवल, मेलबर्न
19 फरवरी, 2022: तीसरा वनडे, जंक्शन ओवल, मेलबर्न

Ashes 2021-22 live streaming: लाइव स्ट्रीमिंग पर कैसे देखें एशेज 2021-22 ?
भारत में सोनी स्पोर्ट पर एशेज सीरीज 2021-22 को लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।। आप एशेज 2021-22, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के लाइव स्कोर, बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री और लाइव अपडेट InsideSport.in पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ashes Head to Head – अब तक 71 एशेज सीरीज (Ashes Series) खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 33 बार जीत हासिल की है जबकि इंग्लैंड ने 32 बार सीरीज का सफल अंत किया है और 6 बार ये सीरीज ड्रॉ हुई। तो ये साफ है कि आंकड़े लगभग बारबरी पर चल रहे हैं।

एशेज सीरीज 2021-22 के इंग्लैंड का स्क्वाड
जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स , क्रिस वोक्स, मार्क वुड

ये भी पढ़ें – Ashes 2021: ब्रेक से वापसी के लिए तैयार Ben Stokes, इंग्लैंड की एशेज टीम में किए गए शामिल

Editors pick