Cricket
Arun Lal Marriage: पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में फिर से बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल से करेंगे शादी

Arun Lal Marriage: पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में फिर से बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल से करेंगे शादी

Arun Lal Marriage: भारत के पूर्व क्रिकेटर और बंगाल रणजी (Bengal Ranji Team) टीम के वर्तमान कोच अरुण लाल (Arun Lal) 2 मई 2022 को एक निजी समारोह में अपने लंबे समय की दोस्त बुलबुल साहा (Bulbul) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अरुण लाल (Arun Lal Marriage) […]

Arun Lal Marriage: भारत के पूर्व क्रिकेटर और बंगाल रणजी (Bengal Ranji Team) टीम के वर्तमान कोच अरुण लाल (Arun Lal) 2 मई 2022 को एक निजी समारोह में अपने लंबे समय की दोस्त बुलबुल साहा (Bulbul) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अरुण लाल (Arun Lal Marriage) ने कुछ समय पहले 38 वर्षीय बुलबुल से सगाई की थी और दोनों अगले महीने इस संबंध को आधिकारिक बना देंगे। अरुण लाल ने अपनी पहली पत्नी रीना से आपसी सहमति के बाद तलाक ले लिया है। लेकिन उनकी बीमारी के चलते लाल काफी समय से उसके साथ रह रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद बीमार रीना की देखभाल करेंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

News18 बंगाली की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पूर्व क्रिकेटर ने इस फैसले से पहले अपनी पहली पत्नी से सहमति ली है और उनके सहमत होने के बाद ही यह निर्णय लिया। उनके शादी समारोह में उनके आधिकारिक आमंत्रण की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है, जिससे पता चलता है कि दोनों कोलकाता के एक होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह भी पढ़ें:  SRH vs GT: ब्रायन लारा ने बताया आखिर कैसे राशिद खान का ना होना SRH के लिए वरदान साबित हुआ

इस शादी में लाल के साथ घरेलू सर्किट में खेलने वाले खिलाड़ी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अधिकारियों उनके परिवार के सदस्यों और अन्य करीबी दोस्तों को शादी में आमंत्रित किया गया है।

अरुण लाल 2016 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों खेलों में कमेंट्री पैनल में माइक के पीछे एक नियमित चेहरा रहे हैं, लेकिन कैंसर के बाद से उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी। लेकिन अपनी बीमारी के बाद भी वह देश के सबसे सफल कोचों में से एक बनकर उभरे हैं। अरुण लाल के कार्यकाल में बंगाल टीम 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच पाए थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick