Anushka Sharma ने शेयर की लंदन में अपने Hotel के कमरे की एक झलक, बेटी वामिका के लिए होटल स्टाफ ने लिखा था ये प्यारा मैसेज- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी बेटी Vamika के साथ इन दिनों लंदन में हैं। वह लंदन से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं। इस दौरान सुनील शेट्टी की बेटी और के एल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी की भी फोटो अनुष्का शेयर कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंदन में अपने होटल के कमरे की एक झलक शेयर की है। तस्वीर में एक हरे रंग का गुब्बारा दिखाई दे रहा है। जिस पर ‘वेलकम बैक डियर वामिका’ लिखा हुआ है। गुब्बारा एक सोफे पर रखे एक खिलौने से बंधा हुआ है। Anushka Sharma, daughter Vamika, Virat Kohli, kl rahul, athiya shetty
यहां देखें फोटो-
पिछले महीने कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी के जन्म के छह महीने पूरे होने पर फोटो शेयर की थी। इस दौरान वे एक पिकनिक पर गए थे। तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, ‘उनकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल देती है। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतरेंगे जिसके लिए आप हमें देखती हैं। नन्ही सी ❤️ हम तीनों को 6 महीने मुबारक हो।”
View this post on Instagram
अनुष्का ने अथिया द्वारा क्लिक की गई तस्वीर भी साझा की थी। जो अपने ब्वायफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के साथ लंदन में हैं। हालांकि, राहुल और अथिया ने अभी तक अपने रिश्ते को सबके सामने कबूला नहीं है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी अनुष्का ने सिल्वर स्क्रीन से ब्रेक ले लिया है। उन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ के माध्यम से पाताल लोक और फिल्म बुलबुल का निर्माण किया था। एक निर्माता के रूप में उनकी दो प्रोजेक्ट आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स सीरीज माई और अन्विता दत्त की काला। Anushka Sharma, daughter Vamika, Virat Kohli, kl rahul, athiya shetty