Cricket
Ajit Agarkar Birthday: Ajit Agarkar ने प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार, घरवालों से विरोध कर फातिमा से रचाई शादी

Ajit Agarkar Birthday: Ajit Agarkar ने प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार, घरवालों से विरोध कर फातिमा से रचाई शादी

Ajit Agarkar Birthday: Ajit Agarkar love story, आगरकर ने प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार, घरवालों से विरोध कर Fatima से रचाई शादी
Ajit Agarkar Birthday-Ajit Agarkar-Fatima: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अजीत अगरकर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजीत अगरकर ने अपने क्रिकेट करियर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई बार टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसीलिए उनका नाम भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। अजीत अगरकर का क्रिकेट करियर जितना शानदार था […]

Ajit Agarkar Birthday-Ajit Agarkar-Fatima: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अजीत अगरकर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजीत अगरकर ने अपने क्रिकेट करियर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई बार टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसीलिए उनका नाम भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। अजीत अगरकर का क्रिकेट करियर जितना शानदार था उतनी ही उनकी लव स्टोरी (Ajit Agarkar love story) भी दिलचस्प थी। आइए जानते हैं फातिमा (Fatima) से शादी करने के लिए अजीत किस हद तक गए। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Ajit Agarkar Birthday-Ajit Agarkar love story: अजीत आगरकर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 1999 में अजीत आगरकर ने टीम इंडिया के लिए खेलना शुरू किया। उसी दौरान उनकी मुलाकात फातिमा से हुई। फातिमा, अगरकर के करीबी दोस्त मजहर की बहन हैं। मजहर अक्सर अजीत का मैच देखने के लिए स्टेडियम जाया करते थे और साथ ही साथ अपनी बहन फातिमा को भी ले जाते थे। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे अगरकर और फातिमा की दोस्ती प्यार में बदल गई।

Ajit Agarkar-Fatima:
Ajit Agarkar-Fatima:

Ajit Agarkar Birthday-Ajit Agarkar love story: दिक्कत तब शुरू हुई जब अजीत ने फातिमा से शादी की इच्छा जााहिर की। आगरकर मराठी पंडित हैं जबकि फातिमा मुस्लिम। दोनों का धर्म अलग होने की वजह से इन दोनों की लव स्टोरी शादी पर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने आगरकर की खूब आलोचना की। दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ थे। कोई भी दोनों के रिश्ते से खुश नहीं था लेकिन वो कहते हैं न जब प्यार होता है तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे पूरा होने से नहीं रोक सकती। यही हुआ अगरकर और फातिमा के साथ।

अगरकर और फातिमा
अगरकर और फातिमा

Ajit Agarkar Birthday: दोनों 9 फरवरी 2002 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों साथ में अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। अगरकर और फातिमा मुंबई में रहते हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम उन्होंने राज रखा है। दोनों अक्सर अपने परिवार के साथ इवेंट्स और सोशल मीडिया पर भी नजर आते हैं।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

Editors pick